मथुरा-वृंदावन के बीच बनेगी फोरलेन सड़क, 11.80 किमी पुराने रेल ट्रैक का होगा इस्तेमाल
मथुरा और वृंदावन के बीच सफर करने वाले लोगों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल सकती है. दोनों शहरों के बीच पुराने और अब इस्तेमाल में नहीं आ रहे रेलवे ट्रैक पर फोरलेन सड़क बनाने की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग से इसकी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है.
मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव सोमनाथ ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर परियोजना की कार्ययोजना जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. शासन ने इसे अति महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है.
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत
मथुरा और वृंदावन के बीच फिलहाल सड़क संपर्क के लिए मुख्य रूप से एक ही मार्ग पर काफी दबाव रहता है. यातायात बढ़ने के कारण स्टेट बैंक चौराहे से भूतेश्वर तक अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. इसी समस्या को देखते हुए मथुरा विजन-2030 में पुराने रेलवे ट्रैक की जमीन का इस्तेमाल कर नया सड़क मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है. इससे दोनों धार्मिक शहरों के बीच आवाजाही आसान होने की उम्मीद है.
11.80 किलोमीटर लंबा है पुराना रेल ट्रैक
मथुरा और वृंदावन के बीच इस्तेमाल में नहीं आ रहे रेलवे ट्रैक की लंबाई करीब 11.80 किलोमीटर बताई गई है. इस परियोजना के लिए उपलब्ध रेलवे भूमि का क्षेत्रफल लगभग 35.57 हेक्टेयर है. पुराने रेल मार्ग की जमीन को सड़क परियोजना के लिए इस्तेमाल करने की योजना है. इससे नई सड़क के लिए अलग से बड़े स्तर पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत कम हो सकती है. परियोजना से जुड़ी जमीन के लिए करीब 407.16 करोड़ रुपये का अनुमान सामने आया है. इस संबंध में प्रस्ताव वरिष्ठ मंडल अभियंता (प्रथम), उत्तर मध्य रेलवे और मंडल रेल प्रबंधक (कार्य), आगरा को भेजा जा चुका है. योजना के अनुसार, जमीन की लागत का खर्च लोक निर्माण विभाग उठाएगा, जबकि सड़क के निर्माण की लागत मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा वहन किए जाने की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें: आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए लगाया 5.2 प्रतिशत मुद्रास्फीति का अनुमान, खाद्य और ईंधन कीमतों का बढ़ा दबाव
पहले चलती थी रेल बस सेवा
मथुरा और वृंदावन के बीच कुछ साल पहले तक रेल बस सेवा संचालित होती थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया. इसके बाद इस मार्ग पर यातायात को आसान बनाने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया. सांसद हेमा मालिनी के प्रयासों से इस मार्ग पर एलीवेटेड ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी सामने आया था. परियोजना पर काम शुरू हुआ, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध के बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका.
अब पुराने ट्रैक पर सड़क बनाने की तैयारी
एलीवेटेड ट्रेन परियोजना के बाद पुराने रेलवे ट्रैक की जमीन पर फोरलेन सड़क बनाने की मांग उठी. मुख्यमंत्री की ओर से भी इस योजना की घोषणा की जा चुकी है. अब परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे की जमीन प्रदेश सरकार को हस्तांतरित किया जाना जरूरी है. स्थानीय प्रशासन की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की जानकारी है.
10 अक्टूबर को चार ट्रेनें रहेंगी रद्द
इधर, मथुरा जंक्शन के चरण-2 और भूतेश्वर स्टेशन पर री-मॉडलिंग का काम भी चल रहा है. इसके चलते 10 अक्टूबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा. रेलवे के अनुसार, 10 अक्टूबर को 55333 कासगंज-आगरा फोर्ट, 55334 आगरा फोर्ट-कासगंज, 55331 कासगंज-अछनेरा और 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी ट्रेनें रद्द रहेंगी.
मथुरा कैंट तक ही जाएगी एक ट्रेन
रेलवे के मुताबिक, 55335 कासगंज-मथुरा जंक्शन ट्रेन को 9 अक्टूबर तक उत्तर-मध्य रेलवे क्षेत्र में करीब 10 मिनट नियंत्रित गति से चलाया जाएगा. 10 अक्टूबर को यह ट्रेन मथुरा जंक्शन के बजाय मथुरा कैंट तक जाएगी और वहीं अपनी यात्रा समाप्त करेगी. इसके अलावा 55336 मथुरा जंक्शन-कासगंज ट्रेन 10 अक्टूबर को मथुरा जंक्शन की जगह मथुरा कैंट से रवाना होगी.
यात्रियों से पहले जानकारी लेने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 10 अक्टूबर को यात्रा करने से पहले ट्रेन के संचालन और मार्ग की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें. री-मॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के समय और संचालन में बदलाव हो सकता है. आने वाले समय में यदि मथुरा-वृंदावन के बीच प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना जमीन पर उतरती है, तो इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ वृंदावन और मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, एक्ट्रेस ने शेयर की बड़ी खुशखबरी
Kiara Advani Sidharth Malhotra Announce Second Pregnancy: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शादी के बाद बेटी के माता-पिता बने इस स्टार कपल ने अब अपने परिवार को लेकर एक और खुशखबरी शेयर की है. जी हां, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी दी है. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस से लेकर इंडस्ट्री के दोस्तों तक हर कोई इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहा है.
नन्हे जूतों से दी खुशखबरी
कियारा आडवाणी ने जिस अंदाज में ये खुशखबरी साझा की उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सराया के हाथ दिखाई दे रहे हैं. तीनों ने मिलकर नन्हे बच्चे के बुने हुए जूते पकड़े हुए हैं. इस प्यारी तस्वीर के साथ कियारा ने अपनी फीलिंग्स भी जाहिर कीं. उनके पोस्ट में परिवार में एक बार फिर खुशियों के आने और जिंदगी के इस खूबसूरत तोहफे के लिए प्यार और आभार की फीलिंग नजर आई. वहीं तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने परिवार की इस नई खुशी को लेकर शुभकामनाएं दीं.
सितारों ने दी कपल को बधाई
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ के पोस्ट पर रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, 'वाह, ये बहुत अच्छी खबर है.' इनके अलावा करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर और मसाबा गुप्ता समेत कई हस्तियों ने बधाई देते हुए अपना प्यार लुटाया.
पहली बार भी इसी अंदाज में दी थी खुशखबरी
कियारा और सिद्धार्थ की इस अनाउंसमेंट की सबसे खास बात ये है कि जब दोनों ने पहली बार माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी, तब भी उन्होंने नन्हे बच्चे के जूतों के जरिए अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की थी. ऐसे में एक बार फिर नन्हे जूतों के जरिए परिवार में नई खुशियों की खबर देना उनके लिए इमोशनली भी खास माना जा रहा है. कपल ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है और खास मौकों पर ही फैंस के साथ इससे जुड़ी जानकारी साझा की है.
जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता
शादी के करीब दो साल बाद कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे. जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी. कपल ने बताया था कि उनके घर बेटी आई है. बाद में नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था. उन्होंने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा. नाम की घोषणा करते हुए दोनों ने बेटी को अपना आशीर्वाद और राजकुमारी बताया था.
पिता बनने को लेकर सिद्धार्थ ने कही थी खास बात
हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता बनने के अनुभव के बारे में भी बात की थी. ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे सिद्धार्थ से सलमान खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने को लेकर सवाल किया था. सिद्धार्थ ने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे खास भूमिका है. उन्होंने अपनी बेटी को बहुत प्यारा बताया था और कहा था कि वो लगातार नई चीजें सीख रही है. इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से जल्द एक और बच्चा होने की बात कही थी. हालांकि दूसरी प्रेग्नेंसी की कोई घोषणा नहीं हुई थी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरिश्फा की वजह से छलके काजी तौकीर के आंसू, स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)
