Responsive Scrollable Menu

प्रेमानंद महाराज ने क्यों छोड़ा केली कुंज आश्रम? बेलवन जाने की वजह पर संतों के दावों ने बढ़ाई हलचल

Why did Premanand Maharaj Leave Keli Kunj: प्रेमानंद महाराज ने केली कुंज आश्रम क्यों छोड़ा? बेलवन में नया ठिकाना बनाने की वजह को लेकर संतों के दावों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानिए

Continue reading on the app

फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे

रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जल्द राजा दशरथ के रोल में नजर आएगे । वह नितेश तिवारी की दो हिस्सों में बन रही फिल्म रामायण में नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने आज अरुण गोविल का नया पोस्टर जारी किया। इसमें वह अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में दिख रहे हैं। फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद कुछ फैंस इमोशनल हो गए। निर्माताओं ने लिखा, “उन्होंने एक पीढ़ी के लिए राम को जीवंत किया था। अब वह रामायण की दुनिया में अयोध्या के राजा के रूप में लौट रहे हैं। राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल।” पोस्टर पर फैंस की प्रतिक्रिया एक यूजर ने लिखा, “पोस्टर बहुत अच्छी तरह डिजाइन किया गया है। इसमें कई प्रमुख जानकारियां हैं। सिंहासन पर बनी मछली अवध यानी अयोध्या और उत्तर प्रदेश का प्रमुख प्रतीक है।” एक अन्य फैन ने लिखा, “उन्हें राम के रूप में देखने के बाद अरुण गोविल को दशरथ का किरदार निभाते देखना दिलचस्प होगा।” फैन ने कहा, “राम दिव्यता और मर्यादा की मिसाल थे। वहीं, दशरथ के पास सब कुछ था, फिर भी वह एक वचन के कारण खुद को खो बैठे।” उन्होंने आगे लिखा, “दशरथ के किरदार में दुख, प्रेम और बेबसी दिखानी होगी। उनका यह रूप देखना दिलचस्प होगा।” एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, “हमने बचपन से उन्हें श्रीराम के रूप में देखा है। अब उन्हें राजा दशरथ के रूप में देख रहे हैं। सियाराम की जय।” एक यूजर ने लिखा, “मुझे यह पसंद है कि उन्होंने रामानंद सागर के किरदारों को अपने अंदाज में अपनाया है। जय श्रीराम।” फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज हुआ था। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं। देखें गाने के वीडियो की झलक- भगवान राम और सीता के विवाह पर केंद्रित है गाना ‘जय जय राम’ के विजुअल्स में सिया-राम के दिव्य संबंध को दिखाया गया है। गाने में भगवान राम और सीता के भव्य विवाह को भी दर्शाया गया है। गाने में भक्ति और आध्यात्मिक भाव को प्रमुखता दी गई है। गाने में ‘जय जय राम’ का बार-बार दोहराव किया गया है, जो इसे मंत्र की तरह प्रस्तुत करता है। लिरिक्स में भगवान राम के प्रति भक्त की आस्था, भरोसे और उनकी शरण में जाने की भावना व्यक्त की गई है। गाने की एक पंक्ति ‘जगत के अंधियारे, हमको घेरे सारे’ जीवन के अंधकार के बीच रोशनी की तलाश को दर्शाती है। गाने में ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ जैसे पारंपरिक श्लोक का भी इस्तेमाल किया गया है। इससे रामायण की ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को आधुनिक संगीत से जोड़ा गया है। बता दें कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया था। 'रामायण' के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया था। देखें ट्रेलर की झलक-

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड T20 सीरीज से भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी, मेरठ के क्रिकेट कोच और खिलाड़ियों ने कहा- देर आए दुरुस्त आए

Bhuvneshwar Kumar Comeback: मेरठ के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच से भारतीय टीम में दमदार वापसी कर रहे हैं. उनकी इस वापसी पर मेरठ के युवा क्रिकेटरों और स्थानीय कोचों में जबरदस्त उत्साह है. खिलाड़ियों का मानना है कि यह फैसला भले ही देर से लिया गया, लेकिन आगामी 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. भुवी आज भी युवाओं के बड़े प्रेरणास्रोत हैं. Wed, 7 Oct 2026 14:17:35 +0530

  Videos
See all

मौत करीब थी लेकिन छू नहीं पाई..Viral Video #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T09:05:10+00:00

UP News: Vrindavan गुरुकुल में आखिर क्या हुआ? 12 फीट गहरे टैंक में उतरे 5 छात्र, 4 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers