Responsive Scrollable Menu

सीहोर में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार: झाड़ियों और गड्ढे में घुसी, एक बच्ची घायल, बाकी छात्र सुरक्षित

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पीपलखेड़ा गांव के पास ज्ञान वैली स्कूल की बस अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे झाड़ियों और गहरे गड्ढे में जा घुसी। बस के अचानक सड़क से नीचे उतरते ही उसमें सवार नन्हे-मुन्ने बच्चे बुरी तरह घबरा गए और चीख-पुकार मचाने लगे।

गनीमत यह रही कि बस पलटने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के समय बस में कई बच्चे सवार थे, जिनमें से एक बच्ची को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की भनक लगते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ज्ञान वैली स्कूल की यह बस रोजाना की तरह बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस पीपलखेड़ा के पास पहुंची, ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और बस लहराते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परेशान माता-पिता भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों की समझदारी और मुस्तैदी से सभी बच्चों को समय रहते गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया।

दरअसल , यह पूरा मामला अहमदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रसूलपुरा के पास का है। हादसे में घायल हुई बच्ची को हल्की चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सहयोग अस्पताल अहमदपुर ले जाया गया है, जहां डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं। घटना के बाद बदहवास पहुंचे परिजनों ने जब अपने बच्चों को सही-सलामत देखा, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली और ग्रामीणों की मुस्तैदी की सराहना की।

पुलिस प्रशासन ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर बस गड्ढे में जाने के बाद पलट जाती, तो गंभीर परिणाम हो सकते थे, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना स्थल का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ या फिर बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्कूली वाहनों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। अगर बस चालक या गाड़ी की फिटनेस में कोई कमी पाई जाती है, तो नियमों के मुताबिक सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

 

Continue reading on the app

Surya Gochar 2026: अक्टूबर के महीने में होगा सूर्य का गोचर, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Surya Gochar 2026: सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है. जी हां, 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस गोचर को कुछ राशियों के लिए सही नहीं माना जा रहा है. फिलहाल सूर्य कन्या राशि में स्थित है. 17 अक्टूबर को यहां से निकलने के बाद वह 16 नवंबर तक तुला राशि में रहने वाले हैं. तुला राशि में विराजमान सूर्य को नीच का माना जाता है. इसलिए, यह गोचर आगामी दिनों में कई राशियों पर खतरा लाने का काम कर सकता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

सूर्य गोचर का इन 4 राशियों पर दुष्प्रभाव

1.मिथुन राशि

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करने के बाद आपके लिए चीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं पूरी होंगी. योजनाओं को पूरा कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इस महीने में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. गैर जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करने से बचना चाहिए. आप लोगों क आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए. परिस्थितियां मन के मुताबिक न होने पर धैर्य बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर होगा. 

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना क्यों होती है? जानें इस परंपरा के पीछे की पौराणिक कहानी

2.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालने वाला है. आप लोगों की पैसों से जुड़ी चिंता बनी रहने वाली है. कोई बात सुनने को मिल सकती है, जो आपके दिल को ठेस पहुंचाएगी. आप लोगों को इस वक्त अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. घर-परिवार का माहौल भी इस समय आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है. सरकारी तंत्रों से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं.

3.धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए भी अक्टूबर का महीना उलझनों से भरा हो सकता है. इन लोगों को तुला राशि में सूर्य के गोचर से कई मामलों में परेशानियां देखने को मिलेगी. इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. कोई बीमारी सामने आ सकती है. कोई महत्वपूर्ण काम पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं. इससे आप लोगों में तनाव की स्थिति बढ़ सकती है और बार-बार ऐसा महसूस होने पर आपको घबराहट होगी. आप लोगों को इस समय भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. नौकरी से जुड़ी परेशानियों के बारे में भी पता लगेगा. कामकाज में परिस्थितियां आपके लिए चुनौतिपूर्ण हो सकती है. पैसों से संबंधित मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर ही लें.

4.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को अक्टूबर के महीने में बहुत ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है. सूर्य का तुला राशि में गोचर होने के बाद आप लोग बेफिजुल की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं. इससे आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है. खर्च और बचत के बीच संतुलन नहीं बैठ पाएगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी. इन परिस्थितियों के कारण मन भारी-भारी रह सकता है. शत्रु पक्ष भी चीजों को खराब करने की पूरी कोशिश करेगा. आप लोगों को सलाह दी जाती है कि इस समय अपना आपा बिल्कुल न खोएं और हर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी?

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड T20 सीरीज से भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी, मेरठ के क्रिकेट कोच और खिलाड़ियों ने कहा- देर आए दुरुस्त आए

Bhuvneshwar Kumar Comeback: मेरठ के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच से भारतीय टीम में दमदार वापसी कर रहे हैं. उनकी इस वापसी पर मेरठ के युवा क्रिकेटरों और स्थानीय कोचों में जबरदस्त उत्साह है. खिलाड़ियों का मानना है कि यह फैसला भले ही देर से लिया गया, लेकिन आगामी 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. भुवी आज भी युवाओं के बड़े प्रेरणास्रोत हैं. Wed, 7 Oct 2026 14:17:35 +0530

  Videos
See all

ब्राजील में हाईवे पर दौड़ते ट्रक से निकला पहिया | viral video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:45:18+00:00

मुस्लिम परिवार ने मंदिर में किया मांसाहार खाने का दुस्साहस | Bagalkot | Karnataka | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers