Responsive Scrollable Menu

भोपाल में आज से MP ट्रैवल मार्ट का आगाज: CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, 34 देशों के मेहमान होंगे शामिल

राजधानी भोपाल में बुधवार से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM 2026) के 7वें संस्करण की शुरुआत हो रही है। 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग और प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी करेंगे।

इस तीन दिवसीय आयोजन में 15 राज्यों के 180 से ज्यादा घरेलू टूर ऑपरेटर्स समेत 600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। विदेशी प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठकों में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को नए टूर पैकेज और सर्किट से जोड़ने के साथ कारोबार की संभावनाओं पर चर्चा होगी। सरकार का फोकस प्रदेश में बढ़ रहे पर्यटन को रोजगार, बेहतर सुविधाओं और नए निवेश के अवसरों से जोड़ने पर है।

2025 में MP आए 21.05 करोड़ पर्यटक

मध्य प्रदेश में पर्यटन को लेकर पिछले साल अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. के मुताबिक, 2025 में प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और कुल आंकड़ा 21.05 करोड़ के पार पहुंच गया। अब सरकार इस बढ़ते पर्यटन को सिर्फ पर्यटकों की संख्या तक सीमित रखने के बजाय स्थानीय रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से जोड़ने की कोशिश कर रही है।

34 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी

MPTM 2026 में यूरोप, अमेरिका, एशिया-प्रशांत और खाड़ी देशों से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से भी दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, केरल समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 180 से ज्यादा टूर ऑपरेटर्स भोपाल पहुंचे हैं। इन प्रतिनिधियों के बीच बैठकों में मध्यप्रदेश के स्थानीय टूर ऑपरेटर्स के साथ मिलकर नए पर्यटन सर्किट और टूर पैकेज तैयार करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

सीहोर में ₹848 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

आयोजन के दौरान सीहोर जिले के रामगढ़ में ₹848.40 करोड़ के बड़े पर्यटन प्रोजेक्ट को लेकर एमपी टूरिज्म बोर्ड और एआरएम फूड्स के बीच समझौता होगा। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, लक्जरी होटल और वेलनेस रिसॉर्ट विकसित किया जाना है। इसके अलावा 14 अन्य पर्यटन परियोजनाओं के लिए ₹252 करोड़ के लेटर ऑफ अवार्ड दिए जाएंगे। इन परियोजनाओं से 920 से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है।

मेहमानों को मिलेगा मालवा-निमाड़ का स्वाद

ट्रैवल मार्ट में विदेशी मेहमानों को मध्यप्रदेश की संस्कृति और खान-पान से जोड़ने के लिए ‘मां की रसोई’ नाम से विशेष लाइव फूड काउंटर भी लगाया गया है। यहां कोदो-मेथी भात, ज्वार-बाजरे की रोटियां, मट्ठे के आलू, दाल-बाफला, भुने भाटे का भर्ता और सिलबट्टे की ताजी चटनी जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके जरिए मेहमानों को प्रदेश के मालवा-निमाड़ और बुंदेलखंड के पारंपरिक स्वाद से रूबरू कराया जाएगा।

Continue reading on the app

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 2 चीतों की एंट्री, आज CM मोहन करेंगे रिलीज, कूनो-गांधी सागर के बाद चीतों को मिलेगा तीसरा घर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 7 अक्टूबर को सागर दौरे पर रहेंगे। यहां वे कूनो से लाए गए दो 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में विमुक्त करेंगे। इसके साथ ही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, कूनो और गांधी सागर के बाद प्रदेश में चीतों का तीसरा आवास बन जाएगा।

इसके अलावा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर सागर और बुंदेलखंड के लिए वन्यजीव संरक्षण का एक ऐतिहासिक अध्याय भी जुड़ जाएगा। यह कदम न केवल सागर और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर है, बल्कि वन्यजीव पर्यटन और पारिस्थितिकी संतुलन को भी नई मजबूती देगा। चीतों की मौजूदगी से सागर और बुंदेलखंड में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों के यहां पहुंचेंगे, जिससे होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे, परिवहन, गाइड, वाहन चालक, छोटे व्यवसाय और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसी के साथ मध्यप्रदेश में चीता पुनर्स्थापना अभियान एक नए चरण में प्रवेश करेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए चीतों को विमुक्त कर भारत में चीता पुनर्स्थापना अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से भी चीते भारत लाए गए। अब यह अभियान मध्यप्रदेश के अन्य उपयुक्त वन क्षेत्रों तक विस्तार ले रहा है। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों की विमुक्ति इसी व्यापक संरक्षण अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है।

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, जिसे नौरादेही टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है, सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में लगभग 2,339 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। वर्ष 1997 में स्थापित इस क्षेत्र को नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य के साथ एकीकृत करने के बाद 20 सितंबर 2023 को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया। यह क्षेत्र बाघ, तेंदुआ, चीतल, सांभर, नीलगाय और भालू सहित विविध वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है तथा संकटग्रस्त भारतीय गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को मध्यप्रदेश में चीतों के तीसरे आवास के रूप में विकसित किया गया है। चीतों की सुरक्षा और अनुकूलन के लिए लगभग 439 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आधुनिक बाड़ों (बोमा) और अन्य सुविधाओं से युक्त सुरक्षित आवास तैयार किया गया है। वन विभाग द्वारा चीतों की सुरक्षा, नियमित निगरानी और स्वास्थ्य देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, क्षेत्र में मौजूद अन्य वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित और अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया गया है।

देश में चीतों की संख्या बढ़कर 60, 41 भारत में जन्मे

5 अक्टूबर 2026 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इसके साथ देश में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिनमें 41 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं। आज,7 अक्टूबर को कूनो से नर थोलो और मादा CCB-3 को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व लाया जाएगा। इनके स्थानांतरण के बाद कूनो में 54 चीतें रहेंगे। खास बात ये है कि गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में दक्षिण अफ्रीकी मूल के नर चीते प्रभास और पावक, मादा धीरा तथा सितंबर 2026 में बोत्सवाना से लाकर विमुक्त की गई मादा राधा मौजूद हैं।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।
  • दोपहर 12:55 बजे रहली विधानसभा क्षेत्र के मोहली हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1:20 बजे मोहली हेलीपैड से कार द्वारा वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। यहां वे चीता रिलीज कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • स्थानीय कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 2:45 बजे कार द्वारा मोहली हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Naman Dhir ने T20 Debut पर लिए 3 विकेट, बोले- अब बल्ले से मौके का इंतजार

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए और भारत को वेस्टइंडीज को 171 रन पर समेटने में मदद की। 

भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (43 गेंदों पर नाबाद 102) की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन ने मंगलवार को यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘मैं अब भी बल्लेबाजी में अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं और अगर मुझे बल्ले से मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं गेंद से योगदान दे सका और टीम जीत गई। 

’’ नमन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच ने सुनिश्चित किया कि स्पिनरों के लिए गेंद थोड़ी धीमी गति से करनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आज मुझे जो पहला विकेट मिला, वह मेरे लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन साथ ही यह सब अपनी योजनाओं को अमल में लाने के बारे में है।

 विकेट की मांग थी कि मैं गेंद थोड़ी धीमी गति से करूं जो अंत में कारगर साबित हुई। ’’ नमन ने कहा, ‘‘मैं काफी लंबे समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में, आप मुझे कम गेंदबाजी करते हुए देखते हैं क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। भविष्य में मैं गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

Wed, 07 Oct 2026 14:19:00 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War Breaking LIVE: पाक ने भेजे 25000 सैनिक, बिछी लाशें? | Pakistan | Munir | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:39+00:00

UP News: Vrindavan गुरुकुल में आखिर क्या हुआ? 12 फीट गहरे टैंक में उतरे 5 छात्र, 4 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers