Responsive Scrollable Menu

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

मथुरा (उत्तर प्रदेश), सात अक्टूबर वृंदावन के एक आवासीय विद्यालय में पानी की टंकी साफ करने के लिए उसके अंदर गए चार छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य छात्र बेहोश हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार को ‘वृंदावन गुरुकुलम’ में हुई जो वृंदावन थाना क्षेत्र में आता है।

ऐसा बताया जा रहा है कि टंकी से दुर्गंध आने पर छात्र उसे साफ करने के लिए उसके अंदर गए थे। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि पहले एक छात्र टंकी साफ करने के लिए उसके अंदर गया लेकिन वह बाहर नहीं आया। कुमार ने बताया कि उसके बाहर न आने पर चार अन्य छात्र भी टंकी के अंदर गए और जब वे भी बाहर नहीं निकले तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि सभी छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच थी और वे सभी आवासीय विद्यालय के छात्र थे। कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि बेहोश हुआ पांचवां छात्र अब सुरक्षित है और बातचीत कर रहा है तथा उसे बेहतर निगरानी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनाक्रम का पता लगाने के लिए विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

Dragon in Gulf : चीन के लिए अवसर बनी खाड़ी देशों की आपदा, अरब हो या ईरान-धंधा ही सबकुछ

China Invest in Gulf : चीन ने अरब देशों में जमकर निवेश किया है. यहां तक कि अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच भी चीन ने अपना निवेश बढ़ा दिया है. खासकर कतर देश में चीन का निवेश बढ़कर 11 अरब डॉलर से भी ज्यादा पहुंच गया है. चीन की निगाह अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने पर है, जिसके लिए उसने अरब देशों पर जमकर पैसे लुटाने जारी रखे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

ICC Rankings: विराट कोहली के 0 पर आउट होते ही शुभमन गिल की हुई मौज, श्रेयस अय्यर ने 18 खिलाड़ियों को पछाड़ा

विराट कोहली को ICC की ताजा ODI रैंकिंग में नुकसान हुआ है. वहीं T20I रैंकिंग की बात करें तो वहां श्रेयस अय्यर अपनी अब तक की बेस्ट पोजिशन पर पहुंचे हैं. Wed, 07 Oct 2026 14:57:24 +0530

  Videos
See all

Black Sea Ship Attack : काला सागर में बड़ा हमला, भारतीय हुआ घायल!अब क्या करेगा भारत? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T09:45:32+00:00

आकाशवाणी भवन में धरना पड़ा भारी... राहुल-प्रियंका पर FIR की तैयारी? SIR | Congress | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T09:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers