Responsive Scrollable Menu

मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा:आखिरी मैच में अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया; गोल और असिस्ट के साथ ली विदाई

लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की जर्सी में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलकर फुटबॉल से विदाई ली। 39 साल के मेसी ने बुधवार को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोनुमेंटल में बेनिन के खिलाफ फ्रेंडली मैच में टीम की कप्तानी की। अर्जेंटीना ने यह मुकाबला 3-0 से जीता। मैच को ‘द लास्ट टैंगो’ नाम दिया गया था। इस मौके पर 2022 वर्ल्ड कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के सदस्य और उनके परिवार भी स्टेडियम में मौजूद रहे। 10वें मिनट में मेसी की जर्सी नंबर-10 के सम्मान में रुका मैच मैच के 10वें मिनट में खेल कुछ देर के लिए रोक दिया गया। यह मेसी की मशहूर जर्सी नंबर-10 के सम्मान में किया गया। स्टेडियम में मौजूद फैंस ने खड़े होकर तालियों के साथ मेसी का अभिवादन किया। असिस्ट के बाद 71वें मिनट में पेनल्टी से गोल किया मेसी ने अपने आखिरी मैच में भी अपना प्रभाव छोड़ा। दूसरे हाफ की शुरुआत में उन्होंने निकोलस ओटामेंडी के गोल में असिस्ट किया। इसके बाद 71वें मिनट में मिली पेनल्टी पर मेसी ने टॉप-राइट कॉर्नर में शॉट लगाकर गोल किया। आठ बार के बैलन डी'ओर विजेता ने इस तरह अर्जेंटीना की जर्सी में अपने आखिरी मुकाबले में एक गोल और एक असिस्ट किया। वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद लिया था संन्यास का फैसला मेसी ने 31 अगस्त को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। यह फैसला 2026 फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की हार के दो महीने से कुछ अधिक समय बाद आया था। इसके बाद अर्जेंटाइन फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने मेसी से एक आखिरी मैच खेलने का अनुरोध किया था। 207 मैच, 126 गोल और 66 असिस्ट के साथ विदाई मेसी अर्जेंटीना के लिए रिकॉर्ड 207 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद विदा हुए। उन्होंने टीम के लिए 126 गोल और 66 असिस्ट किए। ये तीनों ही अर्जेंटीना के रिकॉर्ड हैं। उनके इंटरनेशनल करियर में 2022 वर्ल्ड कप, 2021 और 2024 कोपा अमेरिका, 2022 फिनालिसिमा और 2008 बीजिंग ओलिंपिक का गोल्ड मेडल शामिल है। मेसी ने अपने करियर में रिकॉर्ड बराबरी के 6 वर्ल्ड कप खेले। इनमें से 2022 में अर्जेंटीना ने फ्रांस को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। इस दौरान उनके साथ उनके लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी 6 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। अर्जेंटीना की जर्सी छोड़ी, लेकिन क्लब के लिए खेलते रहेंगे मेसी अब अर्जेंटीना के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे। लेकिन क्लब फुटबॉल में उनका सफर जारी रहेगा। वे इंटर मियामी क्लब से खेलते हैं। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लक्ष्मण अब नियमित रूप से सिलेक्शन मीटिंग में होंगे शामिल:BCCI ने कम्युनिकेशन बेहतर करने के लिए लिया फैसला; इंजरी-फिटनेस की जानकारी सीधे मिलेगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला लिया है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अब हर सीनियर सिलेक्शन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। इसका मकसद चयनकर्ताओं और बेंगलुरु स्थित CoE के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस, इंजरी और रिहैब से जुड़ी जानकारी में किसी तरह का कम्युनिकेशन गैप नहीं रहने देना है। पूरी खबर

Continue reading on the app

वृंदावन के गुरुकुल में जहरीली गैस से चार छात्रों की मौत, पानी के टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा

Vrindavan News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से गुरुकुल के चार छात्रों की मौत हो गई. जबकि एक छात्र बेहोश हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पांचों छात्र पानी के टैंक की सफाई करने के लिए नीचे उतरे थे, तभी उनका दम घुटने लगा. जिससे चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि छात्र बेहोश हो गया.

मंगलवार देर रात हुआ हादसा

जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, मंगलवार देर रात कुछ छात्रों ने जमीन के नीचे बने पांनी के टैंक से बदबू आने पर उसे साफ करने की कोशिश की. यह टैंक जमीन में 12-14 फीट नीचे बना हुआ था. उन्होंने बताया कि चैतन्य विहार में स्थित इस गुरुकुल को मध्य प्रदेश के रहने वाले आशीष कुमार शर्मा चलाते हैं. यहां लगभग 200 छात्र पढ़ते हैं और 100 छात्र कैंपस में बने हॉस्टल में रहते हैं.

जानें क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि शुरुआत में छात्रों ने मोटर का इस्तेमाल करके टैंक से पानी निकाला. जब थोड़ा पानी बचा, तो उन्होंने टैंक की सफ़ाई शुरू की. जिलाधिकारी ने बताया कि एक छात्र टैंक के अंदर गया, लेकिन जहरीली गैस के संपर्क में आने से जल्द ही बेहोश हो गया. उसके बाद, उसे बचाने की कोशिश में चार और छात्र टैंक के नीचे उतर गए. इस दौरान सभी छात्र टैंक के अंदर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. जहां चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया. जबकि रुद्र नाम का एक छात्र बच गया. जिसका अभी इलाज चल रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

Naman Dhir ने T20 Debut पर लिए 3 विकेट, बोले- अब बल्ले से मौके का इंतजार

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए और भारत को वेस्टइंडीज को 171 रन पर समेटने में मदद की। 

भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (43 गेंदों पर नाबाद 102) की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन ने मंगलवार को यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘मैं अब भी बल्लेबाजी में अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं और अगर मुझे बल्ले से मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं गेंद से योगदान दे सका और टीम जीत गई। 

’’ नमन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच ने सुनिश्चित किया कि स्पिनरों के लिए गेंद थोड़ी धीमी गति से करनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आज मुझे जो पहला विकेट मिला, वह मेरे लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन साथ ही यह सब अपनी योजनाओं को अमल में लाने के बारे में है।

 विकेट की मांग थी कि मैं गेंद थोड़ी धीमी गति से करूं जो अंत में कारगर साबित हुई। ’’ नमन ने कहा, ‘‘मैं काफी लंबे समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में, आप मुझे कम गेंदबाजी करते हुए देखते हैं क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। भविष्य में मैं गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

Wed, 07 Oct 2026 14:19:00 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War Breaking LIVE: पाक ने भेजे 25000 सैनिक, बिछी लाशें? | Pakistan | Munir | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:39+00:00

UP News: Vrindavan गुरुकुल में आखिर क्या हुआ? 12 फीट गहरे टैंक में उतरे 5 छात्र, 4 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers