Responsive Scrollable Menu

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप एनालिसिस:ग्रुप D में पिछली फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा। ICC के मेगा इवेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा 'ग्रुप ऑफ डेथ' को लेकर है। इस बार यह टैग ग्रुप-डी को मिला है। जिसमें पिछली बार की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के साथ 2021 की रनर-अप न्यूजीलैंड और पिछली सेमीफाइनलिस्ट अफगानिस्तान शामिल हैं। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान जैसी राइवल टीमों के अलावा ग्रुप-सी में 2-2 बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज भी आमने-सामने हैं। इस स्टोरी में हम टूर्नामेंट के चारों ग्रुप का एनालिसिस करेंगे… ग्रुप-ए: पाकिस्तान को हरा चुका है USA ग्रुप-ए में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान जैसी राइवल टीमें हैं। जबकि नीदरलैंड, USA और नामिबिया भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। कागजों पर भारत और पाकिस्तान को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया था। 2024 में पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाली अमेरिकी टीम ने 2009 की चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात देकर इतिहास रचा था। ऐसे में ग्रुप-ए में किसी भी टीम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। नीदरलैंड भी साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को वर्ल्ड कप में हरा चुकी है। ग्रुप-ए की टीमों का स्क्वॉड ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का क्वालिफाई करना लगभग तय ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत दावेदार नजर आता है, टीम बड़े टूर्नामेंट में दबाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। वहीं 2014 की विजेता श्रीलंका का भी होमग्राउंड पर खेलकर सुपर-8 में क्वालिफाई करना तय है। इनके अलावा आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे जैसी टीमें भी इस ग्रुप हैं। आयरलैंड और जिम्बाब्वे पहले भी बड़ी टीमों को चौंका चुकी हैं, जबकि ओमान भी छोटे फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप-बी की टीमों का स्क्वॉड ग्रुप-सी: नेपाल डार्क हॉर्स टीम ग्रुप-सी में 2-2 बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हैं। नेपाल को ग्रुप स्टेज का डार्क हॉर्स कहा जा सकता है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद नेपाल ने 24 टी-20 इंटरनेशनल खेले, जिनमें उसे 16 में जीत और 5 में हार मिली, बाकी मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे। 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच नेपाल ने अमेरिका के खिलाफ सीरीज में दो जीत हासिल कीं, जबकि वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को शारजाह में दो मैचों में 19 और 90 रन से हराकर सबको चौंका दिया। अब टीम फिर एक बार वेस्टइंडीज के सामने ही होगी। बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ग्रुप-C में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। इस ग्रुप में अब स्कॉटलैंड के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली मौजूद हैं। इटली ने पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। ग्रुप-सी में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहते हैं। साल 2018 में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को वनडे इंटरनेशनल में 6 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं, 2022 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था। ग्रुप-सी की टीमों का स्क्वॉड ग्रुप-डी: सबसे अनप्रिडिक्टेबल ग्रुप ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी अनुभवी टीमें शामिल हैं, जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का अनुभव है। साउथ अफ्रीका डिफेंडिंग रनर-अप है, और न्यूजीलैंड ने 2021 का फाइनल खेला था। वहीं, इस ग्रुप में अफगानिस्तान की मौजूदगी मुकाबलों को और भी रोमांचक बना देती है। 2024 में अफगान टीम ने सभी को चौंकाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-डी की टीमों का स्क्वॉड

Continue reading on the app

ChatGPT Outage Today: ‘अब दिमाग इस्तेमाल करना पड़ेगा’, ChatGPT डाउन होने पर यूजर्स अजब-गजब रिएक्शन

OpenAI का पॉपुलर चैटबॉट ChatGPT अमेरिका में हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया, जिससे Downdetector पर 12,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं. मंगलवार दोपहर इस समस्या में यूजर्स को “Hmm…something seems to have gone wrong” जैसा एरर मैसेज दिखा और चैट, सर्च, इमेज जेनरेशन, Codex व Atlas समेत लगभग सभी फीचर्स प्रभावित रहे. इसपर कई सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी वायरल हुए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

2026 में Netflix पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, आने वाली हैं ये शानदार वेब सीरीज और फिल्में

नेटफ्लिक्स हर साल अपने दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक शोज़ और वेब सीरीज लेकर आता है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले इन प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह भी देखने को मिलता है। अब इस प्लेटफॉर्म ने साल 2026 के लिए अपने शो, वेब सीरीज और फिल्मों की नई लिस्ट जारी … Wed, 04 Feb 2026 12:23:30 GMT

  Videos
See all

Aman Chopra Debate LIVE: India US Trade Deal Update | PM Modi | Donald Trump | US Tariff | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T07:35:25+00:00

गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग | Ghaziabad | Online Gaming | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T07:35:26+00:00

Trump Tariff Big Breaking: India-America Trade Deal की इनसाइड स्टोरी | Tariff Deal | PM Modi | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T07:40:00+00:00

Parliament Budget Session LIVE: Trade Deal पर संसद में सरकार का जवाब सुनो! | Piyush Goyal | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T07:35:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers