'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर चक्रव्यूह, मंगलमय साबित हुआ पहला मंगलवार, 5 दिन में 340 Cr पार पहुंचा ग्लोबल आंकड़ा
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर विजय सालगांवकर का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है. 'दृश्यम 3' ने पहले वीकेंड के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का सिलसिला जारी रखा है. पांचवें दिन कमाई में मामूली गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म की रफ्तार अब भी मजबूत बनी हुई है. अजय देवगन की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, पांच दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई 341.30 करोड़ रुपये हो चुकी है.
फिल्म रिलीज हुई और उसी दिन दुनिया छोड़ गए एक्टर, रणबीर-संजय दत्त और आमिर खान संग किया था काम
अरुण बाली हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से थे, जिन्होंने भले ही पर्दे पर लीड रोल कम निभाए, लेकिन अपने हर किरदार को यादगार बना दिया. टीवी से लेकर फिल्मों तक उन्होंने अपनी दमदार आवाज और सहज अदाकारी से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा एक संयोग आज भी लोगों को भावुक कर देता है. जिस दिन उनकी आखिरी फिल्म 'गुडबाय' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, उसी दिन अरुण बाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया. आखिरी बार पर्दे पर नजर आए और उसी दिन हमेशा के लिए पर्दे के पीछे चले गए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









