अनंत चतुर्दशी 2026: इन संदेशों से अपनों को दें पर्व की शुभकामनाएं
अनंत चतुर्दशी का यह पावन दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के अनंतावतार को याद करने और उनकी भक्ति में डूबने का खास मौका होता है। इस दिन घर-घर में पूरे नेम-धर्म से विष्णु जी की पूजा की जाती है ताकि परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। पूजा के दौरान श्रद्धालु अपनी कलाई पर 14 गांठों वाला रेशमी अनंत सूत्र बांधते हैं। दरअसल, पुरानी मान्यता है कि यह पवित्र रक्षासूत्र जीवन में आने वाले बड़े से बड़े संकट को टाल देता है और सभी दुख-दर्द दूर करता है।
बप्पा की विदाई से और खास हो जाता है यह दिन
यह दिन सिर्फ विष्णु पूजा तक ही सीमित नहीं है बल्कि 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव की विदाई का पल भी इसी दिन आता है। श्रद्धालु ढोल-ताशों के बीच नाचते-गाते और नम आंखों से बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाते हैं। आपको बता दें कि एक तरफ श्रीहरि के अनंत रूप का जाप और दूसरी तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे, पूरे माहौल को अटूट भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं।
अपनों को शुभकामनाएं भेजकर बढ़ाएं पर्व की खुशियां
ऐसे पावन पर्व पर रिश्तेदार हों या दोस्त, सभी एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजकर ढेरों शुभकामनाएं देते हैं। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में खूबसूरत और दिल छू लेने वाले भक्तिपूर्ण संदेशों के जरिए ही लोग अपनों का दिन खास बनाते हैं। दरअसल, मिठास और दुआओं से भरे ये बधाई संदेश सिर्फ शब्द नहीं होते, बल्कि अपनों के प्रति सच्चा प्यार, सम्मान और उनकी खुशहाली की दुआ जाहिर करने का सबसे बेहतरीन जरिया बन जाते हैं।
अनंत चतुर्दशी के लिए 5 सुंदर शुभकामना संदेश
श्रीहरि का मिले आपको ऐसा वरदान,
घर में बरसे खुशियां और बढ़े आपका मान।
अनंत सूत्र बांधकर दूर हों सारे कष्ट,
पाप और दुख आपके हो जाएं सब नष्ट।
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया।
मिले आपको वो सब इस जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी ना पाया।
अनंत चतुर्दशी की बहुत-बहुत बधाई
गणपति बप्पा संग जाएं आपके सारे क्लेश,
सुख-समृद्धि से भर जाए आपका यह देश।
विष्णु जी की कृपा से संवर जाए हर काम,
आपके जीवन में आए खुशियों का पैगाम।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
अनंत देव की कृपा से महके आपका संसार,
सदा बना रहे आपके घर में खुशियों का त्योहार।
रिश्तों में बना रहे अपार स्नेह और प्यार,
मुबारक हो आपको अनंत चतुर्दशी का त्योहार।
शुभ अनंत चतुर्दशी
14 गांठों के धागे में बंधा प्रभु का प्यार
लाए आपके जीवन में सुख-शांति की बहार।
दूर हो जाएं जीवन के सारे अंधेरे और गम,
हर दिन आपके घर आए नई खुशियों के कदम।
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
₹5.29 लाख में लॉन्च हुई Tata Aeris का कौन सा वेरिएंट है सर्वगुण संपन्न? खरीदने से पहले जानिए
Tata Aeris को ₹5.29 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और ये पेट्रोल-CNG के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स में उपलब्ध है. पांच वेरिएंट में आने वाली इस कॉम्पैक्ट सेडान में Pure+ वेरिएंट को कीमत और फीचर्स के संतुलन के लिहाज से खास माना जा सकता है. इसमें 6 एयरबैग्स, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी समेत कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं. जानिए Pure+ में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18









.jpg)
