Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड

इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। अक्टूबर महीने अंत में ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। जहां दोनों टीमों के बीच सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिये 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

काफी दिनों से एक पुराने खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी की खबरें चल रहीं थी। सोशल मीडिया पर भी खिलाड़ी के नाम की चर्चा तेज थी। उस खिलाड़ी का नाम है भुवनेश्वर कुमार। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में एंट्री हुई है। करीब चार साल बाद भुवी अब नीली जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, भुवी के अलावा, स्पीनर वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हो चुकी है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में ही है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

भुवनेश्वर की चार साल बाद भारतीय टीम में एंट्री

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर है। भुवी को टीम में जगह नहीं मिलने पर टीम सिलेक्टर पर काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन अब सिलेक्टर ने भुवी के नाम पर भी मुहर लगा दी है। भुवनेश्वर ने पिछला इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था। वहीं, आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस साल आरसीबी को आईपीएल का खिताब जिताने में भी उनका बड़ा हाथ रहा। उनके इसी शानदार खेल को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करने का यह शानदार मौका दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वॉड

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिये भारतीय स्क्वॉड में बल्लेबाजों का खास ध्यान रखा गया है। स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है। वहीं स्पीनर के तौर पर अक्षर पटेल एवं कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह करेंगे, जिन्हें मयंक यादव और प्रिंस यादव की रफ्तार का साथ मिलेगा।

न्यूजीलैंड-टीम इंडिया के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर 2026 को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा। दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में होगा। तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में, चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में और पांचवां एवं आखिरी टी20 मुकाबला 1 नवंबर 2026 को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Continue reading on the app

Aaj Ka Makar Rashifal 07 October 2026: मकर राशि वालों के लिए 7 अक्टूबर रहेगा खास; जानें स्वास्थ्य, बिजनेस, लव लाइफ और करियर के बारे में

Aaj Ka Makar Rashifal 07 October 2026: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन मकर राशि के लिए सकारात्मक रहेगा. कामकाज में नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ अपनी कमजोरियों पर भी काम करना चाहिए. जानें वे कौनसे काम हैं जिन्हें आपको आज कर ही लेना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-A के लिए नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत? इस वजह से लटकी सस्पेंस की तलवार

ऋषभ पंत को क्या हुआ है? क्यों न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए से उनके खेलने पर सस्पेंस की तलवार लटकी है? आइए जानते हैं. Wed, 07 Oct 2026 08:19:11 +0530

  Videos
See all

विपक्ष का Election Commission पर हल्लाबोल, सेव डेमोक्रेसी मार्च, कहां तक आंच?| Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:30:01+00:00

Bengal Bypoll Election | बंगाल उपचुनाव में वोट लूट या सब ठीक? नंदग्राम से रेजीनगर का पूरा हाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers