Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Makar Rashifal 07 October 2026: मकर राशि वालों के लिए 7 अक्टूबर रहेगा खास; जानें स्वास्थ्य, बिजनेस, लव लाइफ और करियर के बारे में

Aaj Ka Makar Rashifal 07 October 2026: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन मकर राशि के लिए सकारात्मक रहेगा. कामकाज में नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ अपनी कमजोरियों पर भी काम करना चाहिए. जानें वे कौनसे काम हैं जिन्हें आपको आज कर ही लेना चाहिए.

Continue reading on the app

नमन धीर ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारत की ओर से 26 वर्षीय नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला. अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में ही नमन धीर ने इतिहास रच दिया है. इस मैच में युवा ऑफ-स्पिनर नमन धीर ने अपनी जादुई गेंदबाजी से कैरेबियाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. नमन ने इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. नमन धीर टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं. 

T20I डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय स्पिनर बने नमन धीर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में नमन धीर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने एक बेहद खास और ऐतिहासिक रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. नमन धीर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अपने डेब्यू मैच में 3 या  उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा दो ही भारतीय स्पिनर्स अपने डेब्यू मैच में कर पाए थे. 

इस मामले में टॉप पर हैं प्रज्ञान ओझा

टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भारतीय स्पिनर्स की लिस्ट में अब नमन धीर का नाम भी शामिल हो गया है. इस खास लिस्ट में सबसे ऊपर प्रज्ञान ओझा हैं, जिन्होंने साल 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में 17 रन देकर 3 विकेट झटके थे. अब इसी एलीट क्लब में युवा ऑफ-स्पिनर नमन धीर तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर दमदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

T20I डेब्यू पर 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर्स

• 4/21 - प्रज्ञान ओझा बनाम बांग्लादेश, ट्रेंट ब्रिज, 2009
• 3/17 - अक्षर पटेल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2015
• 3/31 - नमन धीर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026

Continue reading on the app

  Sports

हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, आखिरी मैच के 10वें मिनट में खेल रोककर छोड़े गए पटाखे, Messi की ये विदाई दुनिया रखेगी याद

लियोनेल मेसी ने 6 अक्टूबर 2026 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. इस मैच के दौरान उनके फेयरवेल में जो कुछ भी हुआ वो दिल छू लेने वाला रहा. Wed, 07 Oct 2026 09:17:10 +0530

  Videos
See all

Omani Co-Pilot Punishment Live : ओमानी पायलट को UAE देगा मौत की सजा ? |Hamam al-Hammami | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:25:06+00:00

Bengal Bypoll Election | बंगाल उपचुनाव में वोट लूट या सब ठीक? नंदग्राम से रेजीनगर का पूरा हाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers