Responsive Scrollable Menu

IND vs WI: शे होप-शेरफेन रदरफोर्ड की फिफ्टी, नमनधीर-कुलदीप और अक्षर का धमाल, वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 172 रनों का लक्ष्य

IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवरों में 171 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतक लगाए, जबकि भारत की ओर से डेब्यू कर रहे नमन धीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए. 

अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज को दिया पहला झटका

भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. कप्तान शाई होप और कामिल पूरन ओपनिंग करते हुए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर में 38 रन के कुल स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने कामिल पूरन को आउट कर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया. कामिल 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

अक्षर पटेल के एक ही ओवर में हेटमायर और पॉवेल आउट

इसके बाद पावरप्ले का आखिरी ओवर अक्षर पटेल लेकर आए. इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर शिमरोन हेटमायर सिर्फ 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया. रोवमैन पॉवेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

शे होप ने खेली 52 रनों की पारी

इसके बाद शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच एक तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर नमनधीर ने शे होप को आउट कर वेस्टइंडीज की आधी टीम को पवेलियन भेजा. शे होप 37 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.

लगातार विकेट गंवाते रहे कैरेबियाई बल्लेबाज

इसके बाद वेस्टइंडीज को लगातार झटके लगते रहे और उसके बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे. कैरेबियाई बल्लेबाज क्रीज पर आते ही बड़े शॉट्स खेलने के चक्कर में अपना विकेट फेंकते चले गए. वेस्टइंडीज ने 135 रन के कुल स्कोर पर अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया.

टीम को पांचवां झटका रोस्टन चेज के रूप में लगा, जिन्हें 5 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा. इसके बाद रोमारियो शेफर्ड को नमन धीर ने 5 रन पर चलता किया. वेस्टइंडीज को 7वां झटका मैथ्यू फोर्ड के रूप में लगा, जिन्हें कुलदीप ने अपना दूसरा शिकार बनाया. इसके तुरंत बाद 16वें ओवर में नमन धीर ने शमर स्प्रिंगर को आउट कर वेस्टइंडीज को 8वां झटका दिया. शमर स्प्रिंगर केवल 9 रन ही बना सके।

ऐसी है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.

यह भी पढ़ें:  BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के सेलेक्शन कमेटी के एक पद के लिए मांगे आवेदन, ये होगी मुख्य जिम्मेदारियां

Continue reading on the app

बैंकों को डिजिटल पहुंच बढ़ानी चाहिए और लोन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनानी चाहिए: डीएफएस सचिव

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव संजय लोहिया ने मंगलवार को कहा कि सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के माध्यम से देश में वित्तीय समावेशन को गहरा करने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, लेकिन बैंकों को अपनी डिजिटल पहुंच और बढ़ाने तथा ऋणों की एंड-टू-एंड डिजिटल प्रोसेसिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

संजय लोहिया ने राष्ट्रीय राजधानी में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों और प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों (पीवीबी) के कार्यकारी निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय सेवा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सूक्ष्म उद्यमों को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई-आधारित क्रेडिट लाइन और क्रेडिट कार्ड फॉर माइक्रो एंटरप्राइजेज (सीसीएमई) जैसे माध्यमों पर भी चर्चा की गई। उद्देश्य छोटे कारोबारों तक आसान और त्वरित ऋण पहुंच सुनिश्चित करना है।

लोहिया ने वित्तीय समावेशन योजनाओं में बैंकों द्वारा की गई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और निजी क्षेत्र के बैंकों से इन योजनाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया।

उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि जन सुरक्षा बीमा योजनाओं के तहत दावा पात्रता के बारे में लोगों के बीच अधिक जागरूकता पैदा की जाए, ताकि लाभार्थी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में नामांकित व्यक्ति को समय पर दावा राशि प्राप्त हो सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से संबंधित शिकायतों के निपटारे में विशेष सावधानी बरती जाए और दावों के मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीएफएस सचिव ने बैंकों से यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के सभी नए लाभार्थियों का पंजीकरण जन सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से किया जाए। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल को सभी बैंकों और बीमा कंपनियों के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे डेटा की गुणवत्ता और संचालन की सुगमता दोनों बेहतर होंगी।

बैठक में अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के परसिस्टेंसी रेशियो यानी योजना में लाभार्थियों की निरंतर भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान कई प्रमुख सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), स्टैंड-अप इंडिया, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम सूर्य घर योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शामिल रहे।

बैठक में बैंक शाखाओं के विस्तार और बैंकिंग सेवाओं से वंचित गांवों में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट्स (बीसी) की तैनाती की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर हिस्से तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और डिजिटल वित्तीय समावेशन को और मजबूत किया जा सके।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज ने ठोका शतक, USA ने ODI में नामीबिया के खिलाफ चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट

USA ने नामीबिया के खिलाफ वनडे मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया. 7 अक्टूबर को खेले मुकाबले में USA के लिए जीत की भूमिका उसके कप्तान ने अपने शानदार शतक के दम पर निभाई. Thu, 08 Oct 2026 10:31:19 +0530

  Videos
See all

छत्तीसगढ़ में गूंजी सेवा ज्योति, CM साय ने जलाया मशाल | PM Modi 25 Years | Seva Jyoti Sankalp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T06:11:51+00:00

City Hall के बाहर Pro-Palestine प्रदर्शन, Free Palestine” और “Globalize the intifada” के नारे लगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T06:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers