Responsive Scrollable Menu

Kalamassery Gang Rape Case: केरल सरकार देगी पीड़िता को कानूनी और चिकित्सीय मदद, मंत्री ने दिया भरोसा

तिरुवनंतपुरम, छह अक्टूबर केरलम के सामाजिक न्याय मंत्री वी. ई. अब्दुल गफूर ने कलमस्सेरी सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को मंगलवार को हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। घटना के चौंकाने वाले विवरण सामने आने के बीच मंत्री ने यह आश्वासन दिया। महिला को नौकरी का झांसा देकर कोच्चि के कलमस्सेरी बुलाने के बाद कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गफूर ने फोन पर महिला के पति से बात की और उसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने पीड़िता को इलाज और कानूनी सहायता समेत सभी जरूरी सरकारी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

पुलिस ने सोमवार को बताया था कि यह अपराध दो अक्टूबर को हुआ और इस हमले में चार लोग कथित तौर पर शामिल थे। आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के वीडियो भी बनाए। पुलिस ने श्रीराज और जित मार्टिन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता ने अपने पति को घटना के बारे में बताया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसका यहां एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के पूरे क्रम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच, पति ने मंगलवार को महिला के साथ हुई भयावह घटना के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए। कोच्चि में संवाददाताओं से बातचीत में उसने बताया कि नौकरी के लिए गई पीड़िता जब घर लौटी तो वह गंभीर रूप से घायल थी और उसके शरीर पर सूजन थी। उसने बताया कि घटना वाले दिन सुबह महिला नौकरी के लिए साक्षात्कार देने गई थी और बाद में उसे रात 11 बजे काम के लिए आने का संदेश मिला।

उसने शुरू में महिला को जाने से मना किया, लेकिन बाद में कहा कि वह अपने मुताबिक फैसला ले। पीड़िता के पति ने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर था। महिला के पति ने कहा कि अगली सुबह जब वह महिला से संपर्क नहीं कर सका तो उसने पड़ोसियों और मकान मालिक को सूचित किया।

मकान मालिक ने दूसरी चाबी से घर खोला, लेकिन महिला वहां नहीं थी। बाद में शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच उसे महिला का फोन आया। उसने बताया कि वह एडापल्ली में है और घर लौट रही है।

उसने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो महिला अंधेरे में लेटी हुई थी और उठ नहीं पा रही थी। उसके चेहरे पर काफी सूजन और जलने के निशान थे। उसके बार-बार पूछने पर महिला ने कथित तौर पर उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया और स्पा के कर्मचारियों द्वारा भेजे गए संदेश और तस्वीरें उसे दिखाईं।

पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि एक महिला समेत चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उससे दुष्कर्म किया। उसने आगे बताया कि जब महिला ने बीयर की बोतल तोड़कर आरोपियों को धमकी दी कि अगर हमला जारी रहा तो वह आत्महत्या कर लेगी, तब जाकर उन्होंने उसे छोड़ा। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों के पास उसका फोन भी था।

उसने बताया कि उसकी पत्नी फिलहाल किसी को पहचानने या घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने की स्थिति में नहीं है।

Continue reading on the app

Titan Q2 Update: टाटा की कंपनी के ज्वेलरी, वॉच और आईकेयर बिजनेस में तगड़ी ग्रोथ, 78 नए स्टोर जोड़े

Titan Q2 Update: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के Q2 FY27 अपडेट में ज्वेलरी, वॉच और आईकेयर कारोबार की मजबूत ग्रोथ सामने आई है। कंपनी ने 78 नए स्टोर जोड़े। इंटरनेशनल कारोबार 97% बढ़ा। अब निवेशकों की नजर शेयर ग्रोथ पर रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी से बने कई बड़े रिकॉर्ड, आंकड़ों में देखिए भारत की ऐतिहासिक जीत

Shreyas Iyer Slams His Maiden T20I Century: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि क्रिकेट जगत दंग रह गया. वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया, जब कप्तान अय्यर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला और बेहद यादगार शतक ठोक दिया. मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने की अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए इस सीनियर बल्लेबाज ने कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. अय्यर की इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त हासिल कर ली.अय्यर ने इस दौरान कई रिकॉर्ड बनाए. Wed, 7 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई, बोले देवेंद्र यादव #gyaneshkumar#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T00:43:39+00:00

Saudi Pakistan Deal : सऊदी-पाकिस्तान में हो गई बड़ी डील? | Saudi Arabia | Pakistan | World News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T00:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers