Responsive Scrollable Menu

विश्व बैंक ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, वित्त वर्ष 2027 में 7.1 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) ने भारत की आर्थिक मजबूती पर भरोसा जताते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए देश की विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है। अपनी ताजा साउथ एशिया इकोनॉमिक अपडेट रिपोर्ट में विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है।

विश्व बैंक के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत घरेलू मांग, औद्योगिक गतिविधियों में विस्तार और सेवा क्षेत्र की निरंतर मजबूती से समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की विकास गति मजबूत बनी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं को पिछले वर्षों में लागू किए गए कई महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों से मजबूती मिली है। इनमें श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) का एकीकरण, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार, टैरिफ युक्तिकरण, दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) और भौतिक एवं डिजिटल अवसंरचना में बड़े निवेश शामिल हैं।

विश्व बैंक ने कहा कि कृषि क्षेत्र में कुछ चुनौतियों के बावजूद व्यापक अर्थव्यवस्था में मौजूद मजबूती भारत को मौजूदा वित्त वर्ष में मजबूत विकास दर बनाए रखने में मदद करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू मांग आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार बनी हुई है और यही भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

हालांकि, विश्व बैंक ने कुछ जोखिमों की ओर भी ध्यान दिलाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंची ऊर्जा कीमतें और एल नीनो से जुड़े प्रतिकूल मौसमीय प्रभाव आने वाले महीनों में आर्थिक वृद्धि और महंगाई प्रबंधन के लिए चुनौती बन सकते हैं।

दक्षिण एशिया के परिदृश्य पर नजर डालें तो विश्व बैंक ने वर्ष 2026 के लिए क्षेत्र की विकास दर का अनुमान भी बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 6.3 प्रतिशत था। रिपोर्ट के अनुसार, इस सुधार का सबसे बड़ा कारण भारत की अपेक्षा से बेहतर आर्थिक प्रदर्शन है।

दिलचस्प बात यह है कि भारत को छोड़कर दक्षिण एशिया के बाकी देशों की विकास दर का अनुमान 4.1 प्रतिशत से घटाकर 3.6 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण बांग्लादेश की विकास दर के अनुमान में की गई बड़ी कटौती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया के सामने वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां मौजूद हैं। क्षेत्र कच्चे तेल का बड़ा आयातक है, इसलिए ऊंची ऊर्जा कीमतों का सीधा असर महंगाई और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ता है। इसके अलावा, अल नीनो के कारण कृषि क्षेत्र पर दबाव बढ़ सकता है, जो दक्षिण एशिया की बड़ी आबादी के लिए आजीविका का प्रमुख स्रोत है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: काजी तौकी को हुआ डेंगू, रातों-रात शो से आए बाहर? अब टीम ने बताई सच्चाई

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) का गेम फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वो शो में हर दिन कुछ न कुछ करते नजर आते हैं. कभी झगड़ा तो कभी अपने अतरंगे अंदाज से लोगों को एंटरटेन करते हैं. विकेंड का वार पर भी गेस्ट उनकी तारीफ करते हैं. लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि काजी को डेंगू हो गया है और वो शो से बाहर आ गए हैं. तो जानते हैं, क्या है सच्चाई.

काजी की तबीयत हुई खराब

पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 20 में काजी तौकिर की तबीयत ठीक नजर नहीं आ रही है. वो घर में आराम करते दिख रहे हैं और कई बार मेडिकल रूम पर भी जा रहे हैं. इस बीच अब खबरें सामने आई हैं कि काजी तौकीर को बिग बॉस 20 के घर में डेंगू हो गया है और उनका इलाज शो में करना पॉसिबल नहीं है. इसी वजह से मेकर्स काजी को शो से बाहर लेकर आ गए हैं और उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है. वहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि वो दो-तीन दिन मेडिकल रूम में ही रहने वाले हैं और ठीक होने के बाद वापस गेम में लौटेंगे.

टीम ने जारी किया बयान

वहीं, जैसे ही सोशल मीडिया पर खबर फैली की काजी को इलाज के लिए शो से बाहर लाया गया है. वैसे ही उनकी टीम की ओर से बयान जारी किया गया. काजी तौकीर की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- 'हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे हैं. बिग बॉस के घर में बिजी रहने के कारण उन्हें काफी थकान हो गई है. जब भी उन्हें मौका मिलता है, वो आराम कर रहे हैं. हाल ही में काजी की एनर्जी थोड़ी कम लग रही थी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उनकी जांच की, वो अभी भी बिग बॉस के घर में हैं और हम उनकी सेहत को लेकर बीबी टीम के लगातार संपर्क में हैं.'

Qazi Touqeer Photograph: (Qazi Touqeer (Instagram))

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट

कैसी है काजी की हेल्थ?

पोस्ट में आगे काजी तौकीर की टीम ने उनकी तबीयत का अपडेट देते हुए लिखा- 'हालांकि, थोड़ी कमजोरी के बावजूद काजी घर में पूरी तरह से एक्टिव रहने, एंटरटेन करने और अपने बेहतरीन पल देने की कोशिश कर रहे हैं. घर में उनका पॉजिटिविटी और प्यार फैलाना ही उनकी पहचान है. हम आप सभी से अपील करते हैं कि शांत रहें, काजी के लिए दुआ करें और उन्हें अपना प्यार और पॉजिटिव एनर्जी भेजते रहें. हम आपको अपडेट देते रहेंगे. जैसे ही काजी पूरी तरह ठीक होकर अपनी पुरानी एनर्जी में वापस आएंगे, हमें यकीन है कि हमारा रॉकस्टार फिर से पूरे जोश और दमदार अंदाज में नजर आएगा. तब तक उनका सपोर्ट करते रहें और अपना प्यार बनाए रखें.'

स्काउट पर थूकेंगे काजी?

इस बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजी और स्काउट के बीच नॉमिनेशन टास्क में जमकर बहस होने वाली है.  टास्क के दौरान बोलते-बोलते काजी तौकीर के मुंह से थूक के छींटे स्काउट ओपी के ऊपर गिर जाते हैं, जिस पर स्काउट भड़क जाते हैं. इस मौके पर काजी तौकीर ने क्लियर किया कि ये सब उनसे गलती से हुआ है. काजी ने स्काउट से माफी तक मांगी. हालांकि, स्काउट शांत नहीं हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई.

इस हफ्ते कौन-कौन होगा नॉमनेट?

जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस 20 में काजी तौकीर, माही विज, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. अब देखना होगा अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या धमाका देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: विकेंड के बाद बिग बॉस में शुरू हुई लड़ाई, माही ने उदिति को कहा 'चल-चल' तो कनिका से भिड़ीं अरिश्फा

Continue reading on the app

  Sports

MCA ने बताई सूर्यकुमार यादव को बाहर करने पर किया खुलासा, रेड बॉल में खराब रिकॉर्ड दूसरी वजह, टी-20 में भी कप्तानी पक्की नहीं

suryakumar axed due to absent: पीटीआई को यह भी पता चला है कि करीब 10 दिन पहले जब मुंबई टीम के चयन के सिलसिले में सूर्यकुमार से संपर्क किया गया था तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था और बाद में खुद को उपलब्ध बताया था.  हालांकि लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का अनुभव न होना और 42 बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम के प्री-सीजन कैंप में शामिल न होने के कारण सूर्यकुमार को 11 से 14 अक्टूबर तक वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया.  Tue, 6 Oct 2026 15:17:22 +0530

  Videos
See all

#shorts: “हम लोगों ने चैन से सोने दिया BJP को..”। #shorts #viral #akhileshyadav #bjp #samajwadiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:08:03+00:00

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले मोहम्मद फैजान को पुलिस ने किया लंगड़ा #uppolice #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers