Bigg Boss 20: काजी तौकी को हुआ डेंगू, रातों-रात शो से आए बाहर? अब टीम ने बताई सच्चाई
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) का गेम फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वो शो में हर दिन कुछ न कुछ करते नजर आते हैं. कभी झगड़ा तो कभी अपने अतरंगे अंदाज से लोगों को एंटरटेन करते हैं. विकेंड का वार पर भी गेस्ट उनकी तारीफ करते हैं. लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि काजी को डेंगू हो गया है और वो शो से बाहर आ गए हैं. तो जानते हैं, क्या है सच्चाई.
काजी की तबीयत हुई खराब
पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 20 में काजी तौकिर की तबीयत ठीक नजर नहीं आ रही है. वो घर में आराम करते दिख रहे हैं और कई बार मेडिकल रूम पर भी जा रहे हैं. इस बीच अब खबरें सामने आई हैं कि काजी तौकीर को बिग बॉस 20 के घर में डेंगू हो गया है और उनका इलाज शो में करना पॉसिबल नहीं है. इसी वजह से मेकर्स काजी को शो से बाहर लेकर आ गए हैं और उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है. वहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि वो दो-तीन दिन मेडिकल रूम में ही रहने वाले हैं और ठीक होने के बाद वापस गेम में लौटेंगे.
???? BIGG BOSS UPDATE ???? Unconfirmed news, but Qazi Touqeer has reportedly been diagnosed with Dengue. He has been taken outside the Bigg Boss 20 house and is currently in the medical room.He will be back in the house after 2–3 days. Get well soon, Qazi! ❤️???? #BB20 #QaziTouqeer #BB20
— Digital News Hub (@digital_newshub) October 6, 2026
टीम ने जारी किया बयान
वहीं, जैसे ही सोशल मीडिया पर खबर फैली की काजी को इलाज के लिए शो से बाहर लाया गया है. वैसे ही उनकी टीम की ओर से बयान जारी किया गया. काजी तौकीर की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- 'हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे हैं. बिग बॉस के घर में बिजी रहने के कारण उन्हें काफी थकान हो गई है. जब भी उन्हें मौका मिलता है, वो आराम कर रहे हैं. हाल ही में काजी की एनर्जी थोड़ी कम लग रही थी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उनकी जांच की, वो अभी भी बिग बॉस के घर में हैं और हम उनकी सेहत को लेकर बीबी टीम के लगातार संपर्क में हैं.'
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट
कैसी है काजी की हेल्थ?
पोस्ट में आगे काजी तौकीर की टीम ने उनकी तबीयत का अपडेट देते हुए लिखा- 'हालांकि, थोड़ी कमजोरी के बावजूद काजी घर में पूरी तरह से एक्टिव रहने, एंटरटेन करने और अपने बेहतरीन पल देने की कोशिश कर रहे हैं. घर में उनका पॉजिटिविटी और प्यार फैलाना ही उनकी पहचान है. हम आप सभी से अपील करते हैं कि शांत रहें, काजी के लिए दुआ करें और उन्हें अपना प्यार और पॉजिटिव एनर्जी भेजते रहें. हम आपको अपडेट देते रहेंगे. जैसे ही काजी पूरी तरह ठीक होकर अपनी पुरानी एनर्जी में वापस आएंगे, हमें यकीन है कि हमारा रॉकस्टार फिर से पूरे जोश और दमदार अंदाज में नजर आएगा. तब तक उनका सपोर्ट करते रहें और अपना प्यार बनाए रखें.'
स्काउट पर थूकेंगे काजी?
इस बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजी और स्काउट के बीच नॉमिनेशन टास्क में जमकर बहस होने वाली है. टास्क के दौरान बोलते-बोलते काजी तौकीर के मुंह से थूक के छींटे स्काउट ओपी के ऊपर गिर जाते हैं, जिस पर स्काउट भड़क जाते हैं. इस मौके पर काजी तौकीर ने क्लियर किया कि ये सब उनसे गलती से हुआ है. काजी ने स्काउट से माफी तक मांगी. हालांकि, स्काउट शांत नहीं हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई.
Nomination task mein bhid gaye #Qazi aur #ScoutOP! Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/HQHl9V5cHP
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 6, 2026
इस हफ्ते कौन-कौन होगा नॉमनेट?
जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस 20 में काजी तौकीर, माही विज, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. अब देखना होगा अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या धमाका देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: विकेंड के बाद बिग बॉस में शुरू हुई लड़ाई, माही ने उदिति को कहा 'चल-चल' तो कनिका से भिड़ीं अरिश्फा
Bihar MLC Election: अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद पर ललन सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नाराज हैं छोटे सरकार
Bihar MLC Election: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार के बीच छिड़े सियासी संग्राम को शांत कराने के लिए अब पार्टी के बड़े नेता मैदान में उतर आए हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस पूरे मामले में दखल दिया है. ललन सिंह ने पूर्व विधायक अनंत सिंह से सीधे बात की और उनकी नाराजगी की असल वजहों को सबके सामने रखा है. ललन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती है और जब कोई क्रिया होती है तो उसकी प्रतिक्रिया भी स्वाभाविक रूप से देखने को मिलती है.
नीतीश कुमार के सम्मान में दिया था सरकार का साथ
ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की परतें खोलीं. उन्होंने बताया कि जब बिहार में सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव आया था, उस नाजुक मोड़ पर जनता दल यूनाइटेड के तमाम नेताओं ने अनंत सिंह से संपर्क किया था. अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपने गहरे आदर और सम्मान के चलते सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया था. अनंत सिंह का मानना था कि नीतीश कुमार बिहार में विकास का शानदार काम कर रहे हैं और किसी भी हाल में उनकी सरकार गिरनी नहीं चाहिए. सरकार बचाने के बाद जब वे मुख्यमंत्री से मिले तो खुद नीतीश कुमार ने उनसे मोकामा से विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा था. इस पूरी बातचीत के गवाह खुद संजय झा और पार्टी के कई अन्य प्रमुख नेता रहे हैं.
पार्टी संगठन से हुई थी बड़ी चूक
ललन सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली पर भी बड़ी बात कही. उन्होंने स्वीकार किया कि जब अनंत सिंह मोकामा से चुनाव मैदान में उतरे, तब पार्टी के ही कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ जमकर दुष्प्रचार शुरू कर दिया था. ललन सिंह के अनुसार, जब अनंत सिंह के खिलाफ भीतरघात हो रहा था और विरोधी अभियान चल रहा था, ठीक उसी समय पार्टी की प्रदेश इकाई को सख्त कदम उठाना चाहिए था. अनुशासनहीनता करने वालों पर उस वक्त कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन पार्टी से वहां बड़ी चूक हो गई. उस समय जिम्मेदार लोगों ने कोई ठोस पहल नहीं की, जिसके कारण नाराजगी बढ़ती चली गई और आज वह विवाद के रूप में सामने आ रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार के समस्तीपुर में अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिवार ने की तोड़फोड़
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










