Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 का दमदार पोस्टर रिलीज, खूंखार लुक में नजर आए रणवीर सिंह

धुरंधर के धमाके के बाद अब दर्शकों को इसके दूसरे हिस्से का बेसब्री से इंतजार है। इसे मार्च 2026 में सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। फिलहाल धुरंधर नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। रिलीज के बाद ही यह ओटीटी पर नंबर वन पर बनी हुई है। मेकर्स ने धुरंधर की शानदार सफलता …

Continue reading on the app

दिल्ली के पांडव नगर में बीच सड़क पर डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या, तीन नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम

Delhi Delivery Boy Murder: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से नाबालिगों ने एक युवक की जान ले ली. मामला पांडव नगर थाना क्षेत्र का है. जहां तीन नाबालिग आरोपियों ने एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या की. जानकारी के मुताबिक, घटना दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र के आचार्य निकेतन इलाके में हुई. जहां एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए. 

जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी बॉय की हत्या को सोमवार (2 फरवरी) की रात करीब आठ बजे अंजाम दिया गया. रात करीब 8.15 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. जिसमें  कहा गया कि एक युवक को चाकू मार दिया गया है. कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसके बाद पुलिस ने घायल को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक के गले और सीने में कई बार चाकू से हमला किया गया. मृतक की पहचान पटपड़गंज निवासी अरुण राज (22) पुत्र राज शेखर के रूप में की गई है.

मामूली विवाद के बाद किया गया हमला

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों नाबालिग आरोपी बाइक से वहां पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, अरुण और तीनों नाबालिगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि नाबालिगों ने डिलीवरी बॉय अरुण राज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए. वारदात के बाद क्राइम टीम ने मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. उसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder: टोपी को लेकर झगड़े में नाबालिगों ने किशोर की गोली मारकर की हत्या, आरोपी की मां ने पकड़ाई बंदूक

नाबालिग है तीनों आरोपी

पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने पहले एक आरोपी को पकड़ा और उसके कुछ घंटे बाद अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस तीनों नाबालिगों से पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि उनकी अरुण के साथ किस बात को लेकर कहासुनी हुई. जिसके चलते उसपर चाकू से हमला किया गया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के लाजपत नगर डबल मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या के बाद भाग गया था मुकेश

Continue reading on the app

  Sports

छठी बार ट्रॉफी उठाने की तैयारी, अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की अफगानिस्तान से टक्कर, जानें कब और कहां आएगा लाइव

Team India U19 World Cup Semi Final Match: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत छठी बार ट्रॉफी उठाने से दो कदम दूर है. टीम की सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ंत होनी है. पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया ने सिक्स ग्रुप-2 में पाकिस्तान को धूल चटाकर सेमीफाइनल बर्थ पक्की की. अब आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली इस युवा टीम की नजरें खिताबी जंग के लिए क्वालीफाई करने पर हैं. यह मैच चार फरवरी को खेला जाएगा. Tue, 3 Feb 2026 13:20:12 +0530

  Videos
See all

CM योगी की दो टूक.. अपराधियों की खैर नहीं! #cmyogi #lawandorder #uppolice #crimecontrol #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T08:32:46+00:00

Yogi Adityanath ने अपराधियों पर दिया बड़ा बयान, कहा - 'गोली ना मारें तो क्या गोली खाए' ? |Yogi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T08:40:01+00:00

Rahul Gandhi on Parliament Session LIVE: लोकसभा में राहुल गांधी की दहाड़ | Budget 2026 | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T08:40:10+00:00

Rahul Gandhi in Loksabha Live : संसद में बोल रहे राहुल गांधी | PM Modi | Parliament Budget Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T08:34:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers