हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, सोशल मीडिया से दी जानकारी, पढ़ें पोस्ट में क्या-क्या लिखा
Harmanpreet Kaur: भारतीय स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है. हरमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. उनके इस फैसले से सभी फैंस हैरान हैं और उनके पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि हरमन ने आखिर ये फैसला क्यों लिया और उन्होंने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा है.
हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?
भारतीय दिग्गज हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ फैंस को इसकी जानकारी दी. हरमन ने पोस्ट में लिखा- "आज, मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फ़ॉर्मेट्स की कप्तानी छोड़ रही हूं. यह फैसला आसान नहीं है. इसमें बरसों की मैमोरीज, इमोशंस, सैक्रिफाइज और ऐसे पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे. मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है. अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार, अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का भी कुछ हिस्सा. ऐसे पल भी आए जब मुझे अपने पर्सनल परफॉर्मेंस, अपनी तरक्की और अपनी चाहतों को एक तरफ रखना पड़ा, क्योंकि मेरा मानना था कि टीम सबसे पहले है."
"एक कप्तान के तौर पर, मुझे मुश्किल फैसले लेने पड़े. ऐसे फैसले जिन्हें हमेशा समझा नहीं गया, जो हमेशा आसान नहीं थे और कभी-कभी जिनकी निजी कीमत भी चुकानी पड़ी. लेकिन मेरा हर फैसला एक ही मकसद से लिया गया था, इस टीम को बेहतर बनाना और दूसरे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, खुद पर भरोसा करने और अपना बेस्ट देना. मैंने सब कुछ देखा है.
"मैंने सबसे बुरे पल, दिल टूटने का दर्द, आलोचना, शक और ऐसे दिन भी देखे हैं जब कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं लग रहा था और मैंने सबसे शानदार पल भी अनुभव किए हैं. जीत, जश्न, देश का प्रतिनिधित्व करने का गर्व और वे पल जिन्होंने हर त्याग को सार्थक बना दिया. आज मैं भावनाओं से भरे दिल के साथ, लेकिन मन में शांति के साथ कप्तानी छोड़ रही हूं.
क्योंकि मेरा सच में मानना है कि मेरी टीम सही स्थिति में है. एक ऐसी टीम जिसमें टैलेंट, कैरेक्टर, कॉन्फिडेंस और एक ऐसा भविष्य है जिसे देखने और जिसका हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि मैंने अपना फर्ज निभाया है. मैंने इस टीम को अपना सब कुछ दिया. मैंने गर्व के साथ जिम्मेदारी निभाई, और भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तानी करने के सौभाग्य के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी. अब, मेरे लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है. कप्तानी आज भले ही खत्म हो जाए, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा.
हर उस टीममेट, कोच, सपोर्ट स्टाफ़, मैनेजमेंट, BCCI, परिवार के सदस्यों और हर उस फ़ैन का शुक्रिया जिन्होंने उतार-चढ़ाव के दौरान मेरा साथ दिया. खून. पसीना. त्याग. गर्व. मैंने अपना सब कुछ दिया. अब, मैं फिर से खेल के प्रति अपने प्यार के लिए खेलने को तैयार हूं. कप्तानी का दौर खत्म हुआ. सफर जारी है.
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन VS वैभव सूर्यवंशी... कौन है बेहतर? पिछले 5 मैचों के आंकड़ों को देखकर खुद कीजिए फैसला
Rejinagar By Election: उपचुनाव में मतदान के बीच ऐसे क्या बोल गए हुमायूं कबीर? दफ्तर से घसीट कर ले गई पुलिस
Rejinagar By Election: पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों ओर एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच पुलिस ने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में पुलिस के दखल का आरोप लगाने वाली टिप्पणी के बाद हुमायूं कबीर को गिरफ्तार कर लिया है.
क्यों गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर?
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मंगलवार को रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में वोट डालने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, उन्होंने पुलिस पर कई बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया में दखल देने का आरोप लगाया था. पुलिस ने कबीर पर वोटिंग के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
इसके उलट, वोट डालने के बाद कबीर ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी वोटिंग प्रक्रिया में बाधा डाल रहे थे. उन्होंने सवाल किया कि जब सरकार पहले से ही सत्ता में है, तो ऐसे दखल की क्या जरूरत है. हुमायूं कबीर ने कहा, "आरोप तो अभी शुरू हुए हैं. पुलिस खुद कई बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया को अपने कब्जे में ले रही है."
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Aam Janata Unnayan Party (AJUP) chief and MLA Humayun Kabir says, "The accusations have just begun... The police themselves are hijacking the voting process at many booths. In India's republic and under the Constitution, the police are meant to… https://t.co/bcjXGmDFtK pic.twitter.com/No1NCrFEHn
— ANI (@ANI) October 6, 2026
उन्होंने कहा कि संविधान के तहत नागरिकों की सुरक्षा और हिफाजत सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन आरोप लगाया कि वे इसके बजाय चुनावी प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं.
हुमायूं कबीर ने कहा, "वोटों पर कब्जा करने की क्या जरूरत है? सरकार तो पहले से ही बनी हुई है." बता दें कि AJUP प्रमुख ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया और दावा किया कि वोटिंग शांतिपूर्ण रही थी और उस समय गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं लगा था. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और पुलिसकर्मी हमले कर रहे हैं तथा "ज्यादतियां" कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







