Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना क्यों होती है? जानें इस परंपरा के पीछे की पौराणिक कहानी

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही घरों और मंदिरों में दुर्गा मां की पूजा के साथ कलश को स्थापित किया जाता है. नवरात्रि के नौ दिनों तक कलश को पूजा स्थल पर विशेष स्थान दिया जाता है. हिंदू धर्म में कलश को शुभता, समृद्धि और देवी शक्ति का प्रतीक कहा जाता है. यही कारण है कि नवरात्रि की पूजा में कलश स्थापना को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. मगर कलश स्थापना का नवरात्रि में इतना खास महत्व क्यों होता है? आइए जानते हैं.

कलश क्यों शुभ माना जाता है?

हिंदू परंपराओं के अनुसार, कलश को पूर्णता और मंगल का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश में देवी-देवताओं और पवित्र शक्तियों का वास माना जाता है. पूजा में कलश स्थापित करने के उद्देश्य को वातावरण में सकारात्मकता और पवित्रता बनाए रखना भी माना जाता है. नवरात्रि में कलश स्थापना के जरिए देवी शक्ति का आह्वान किया जाता है. इसे दुर्गा मां की उपासना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. कलश के ऊपर नारियल और आम के पत्तों को रखा जाता है.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी?

कलश में किन चीजों को प्रयोग होता है?

कलश स्थापना के दौरान एक पात्र में जल भरना होता है. इसमें अक्षत, सुपारी, सिक्का और अन्य पूजन सामग्रियां होती हैं. इसके बाद कलश के मुख पर आम या अशोक के पत्ते लगाए जाते हैं और उसके ऊपर नारियल रखते हैं. कलश के नीचे मिट्टी रखी जाती है, जिसमें जौ बोने की भी परंपरा है. नवरात्रि के नौ दिनों में जो जौ अंकुरित होती है, वह भी शुभ मानी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इन्हें समृद्धि और उन्नति से जोड़कर देखते हैं.

कलश में भरा जाता है जल

कलश में भरा हुआ जल जीवन और सृष्टि का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जल को पवित्रता और जीवन का आधार माना जाता है. इसलिए, कलश में जल भरकर उसकी पूजा करने से जीवनदायिनी शक्ति के सम्मान के रूप में देखा जाता है. कलश के जल में कुछ लोग गंगाजल भी मिलाते हैं. इसके साथ-साथ उसमें अक्षत, सुपारी और सिक्का डाला जाता है. इन सभी चीजों को भी शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखते हैं.

नारियल और आम के पत्तों का महत्व क्या है?

कलश के ऊपर रखा जाने वाला नारियल भी पूजा में खास महत्व रखता है. धार्मिक मान्यता है कि नारियल को श्रीफल कहा जाता है. इस फल को शुभता और समर्पण का प्रतीक कहा जाता है. वहीं, कलश के ऊपर लगाए जाने वाले पत्तों का जीवन और हरियाली का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि में कलश पर नारियल और पत्ते रखने से पूजा की पूर्णता मानी जाती है.

कलश और देवी का गहरा संबंध

नवरात्रि में कलश स्थापना का मुख्य उद्देश्य देवी शक्ति का आह्वान और पूजा स्थल को पवित्र बनाना माना जा रहा है. कलश को स्थापित करने के बाद दुर्गा मां की विधि-विधान से पूजा की जाती है. भक्त नौ दिनों तक मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि कलश की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.

कलश स्थापना को मंगलकारी माना जाता है

नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि कलश स्थापित करने से पूजा स्थल पर देवी शक्ति का आह्वान होता है. नवरात्रि की साधना पूर्ण विधि से शुरू होता है. इसे धार्मिक विश्वास के कारण नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा से पहले कलश स्थापना की जाती है.

ये भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के 9 रातों में क्यों बदले जाते हैं देवी के स्वरूप? जानें हर दिन के पीछे का रहस्य

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को सौंपी अहम जिम्मेदारी, IPL 2027 में इस भूमिका में अब नजर आएंगे 'दादा'

Sourav Ganguly: आईपीएल 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फ्रेंचाइजियां अपने मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी बदलाव कर रही हैं. इसी कड़ी में अब दिल्ली कैपिटल्स ने भी बड़ा फैसला किया है. DC ने दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को अपने साथ जोड़ लिया है. दादा एक बार फिर दिल्ली के डगआउट में नजर आएंगे. तो आइए जानते हैं कि इस बार सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स ने कौन सी जिम्मेदारी सौंपी है.

Continue reading on the app

  Sports

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

मंगलवार को घोषणा की गई कि भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीज़न के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच होंगे। गांगुली 2019 से इस फ़्रैंचाइज़ी से जुड़े हुए हैं, जब वह एक सलाहकार के तौर पर इसमें शामिल हुए थे। इन सालों में, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स में कई लीडरशिप भूमिकाएँ निभाई हैं, जिनमें पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए 'डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट' की भूमिका भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: VVS Laxman बोले Shreyas Iyer बनेंगे सफल कप्तान, रणनीति और तैयारी को सराहा

फ़्रैंचाइज़ी की ओर से जारी एक बयान में गांगुली ने कहा कि मैं IPL में हेड कोच की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूँ। दिल्ली कैपिटल्स मेरे दिल के बहुत करीब है और इस फ़्रैंचाइज़ी के साथ मेरा रिश्ता सालों से बहुत मज़बूत रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ़ और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम किया है, इसलिए यह मेरे लिए एक रोमांचक ज़िम्मेदारी है। हमारे पास एक टैलेंटेड ग्रुप है और हमने हाल के समय में अच्छा क्रिकेट खेला है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं नए सीज़न में टीम के साथ काम करने और एक मज़बूत व निडर टीम बनाने के लिए उत्साहित हूँ। गांगुली ने हेमांग बदानी की जगह ली है, जो दो सीज़न तक इस भूमिका में थे। कैपिटल्स ने बॉलिंग कोच मुनाफ़ पटेल, टीम डायरेक्टर वेणुगोपाल राव और असिस्टेंट कोच इयान बेल को भी टीम में बनाए नहीं रखने का फ़ैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 में छठे स्थान पर रही, जो पिछले सीज़न में हासिल किए गए पांचवें स्थान से एक पायदान नीचे है।

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy: मुंबई टीम से Suryakumar Yadav बाहर, Ayush Mhatre बने उपकप्तान

इस नियुक्ति पर बात करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ओनर तथा JSW स्पोर्ट्स के फ़ाउंडर पार्थ जिंदल ने कहा कि दादा हमेशा से दिल्ली कैपिटल्स परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि भारत के सबसे महान कप्तानों और एडमिनिस्ट्रेटर्स में से एक, अब दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर कोचिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उन्हें इस भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हूँ और मुझे यकीन है कि उनकी देखरेख और दूरदर्शी लीडरशिप में, दिल्ली कैपिटल्स IPL का खिताब जीतने की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार होगी। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ कि हमारे सभी खिलाड़ी और स्टाफ़ दादा से कुछ सीखें और मैं जल्द ही DC को एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हूँ।

Tue, 06 Oct 2026 14:16:00 +0530

  Videos
See all

Mathura News: 20 लाख रंगदारी न देने पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग | Firing | Extortion Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T09:16:21+00:00

Delhi में Youth Congress-NSUI का Protest! Akashvani Bhavan के बाहर Workers Detained #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T09:16:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers