90s का वो सदाबहार रोमांटिक गाना, कुमार सानू-अलका याग्निक ने घोली मिठास, अमर हो गई नदीम-श्रवण की धुन
नई दिल्ली. साल 1993 में रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' चर्चा में रही. इसका 'मुझसे मोहब्बत का इजहार करता' 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय और मधुर गीतों में से एक है. आमिर खान और जूही चावला पर फिल्माया गया यह गाना प्यार की मासूमियत और दिल में छिपी चाहत को बेहद खूबसूरती से बयां करता है. मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण द्वारा कंपोज किए गए इस सदाबहार ट्रैक को समीर के लिखे बोलों ने अमर बना दिया. इसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी जादुई आवाजों से सजाया है, जिनकी जुगलबंदी सीधे श्रोताओं के दिल को छू लेती है.
दृश्यम Vs दृश्यम 2 Vs दृश्यम 3: अजय देवगन की फ्रैंचाइजी का कौन सा पार्ट पड़ा किस पर भारी?
Drishyam vs Drishyam 2 vs Drishyam 3 Box Office: विजय सालगांवकर के किरदार ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है. अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का तीसरा चैप्टर आते ही दर्शकों के बीच छा गया. इस बार फिल्म ने शुरुआत से ही ऐसा माहौल बनाया, जिसने पिछले दोनों हिस्सों की यादें ताजा कर दीं. लेकिन, तीनों फिल्मों के सफर पर नजर डालें तो कलेक्शन के मामले में तस्वीर बेहद दिलचस्प नजर आती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









