Responsive Scrollable Menu

दृश्यम Vs दृश्यम 2 Vs दृश्यम 3: अजय देवगन की फ्रैंचाइजी का कौन सा पार्ट पड़ा किस पर भारी?

Drishyam vs Drishyam 2 vs Drishyam 3 Box Office: विजय सालगांवकर के किरदार ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है. अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का तीसरा चैप्टर आते ही दर्शकों के बीच छा गया. इस बार फिल्म ने शुरुआत से ही ऐसा माहौल बनाया, जिसने पिछले दोनों हिस्सों की यादें ताजा कर दीं. लेकिन, तीनों फिल्मों के सफर पर नजर डालें तो कलेक्शन के मामले में तस्वीर बेहद दिलचस्प नजर आती है.

Continue reading on the app

अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का सोमवार को पहला जन्मदिन मनाया गया। मुंबई स्थित घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन में खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सलीम खान, सलमान खान, सोहेल खान और अन्य लोग अरबाज के घर पहुंचे। सामने आए वीडियो में सलीम खान कार से अरबाज के घर पहुंचते दिखे। उनके साथ उनकी पत्नी सलमा खान भी थीं। बाद में सलीम खान सोहेल खान के साथ घर से बाहर निकले। सोहेल उन्हें कार तक चलने में मदद करते दिखे। हेलेन भी उनके साथ थीं। इस साल की शुरुआत में सलीम खान के ब्रेन हैमरेज के बाद करीब एक महीने अस्पताल में रहने की खबर सामने आई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वे मार्च 2026 में ईद के मौके पर पहली बार दिखाई दिए थे। अब कई महीनों बाद वे पब्लिकली दिखाई दिए हैं। सलमान और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे सलमान खान भी जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। उन्होंने काले रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और काला चश्मा पहना था। अर्पिता खान शर्मा अपनी बेटी आयत शर्मा के साथ पार्टी में पहुंचीं। अरबाज के बेटे अरहान और खान परिवार के कई अन्य सदस्य भी नजर आए। अरबाज और शूरा ने 2023 में की थी शादी अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को शादी की थी। यह निजी समारोह मुंबई में अरबाज की बहन अर्पिता के घर हुआ था। शादी में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। 5 अक्टूबर 2025 को कपल की पहली संतान का जन्म हुआ था। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी का नाम सिपारा खान बताया था। बेटी की तस्वीरों में चेहरा रखा निजी अरबाज खान और शूरा खान ने अभी तक बेटी सिपारा की कोई भी ऐसी पूरी तस्वीर शेयर नहीं की है, जिसमें उसका चेहरा दिखाई दे रहा हो। हालांकि, दोनों कभी-कभी सोशल मीडिया पर बेटी की झलक शेयर करते हैं। नवंबर 2025 में दोनों ने बेटी के हाथों और पैरों की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने सिपारा को अपने दिल का सबसे बड़ा हिस्सा बताया था। मार्च 2026 में ईद के मौके पर शूरा ने सिपारा की एक और झलक शेयर की थी। तस्वीरों में बेटी सफेद कपड़ों और चांदी की पायल में दिखी थी। अरबाज और मलाइका का बेटा है अरहान सिपारा, अरबाज और शूरा की पहली संतान हैं। उनके जन्म से पहले अरबाज अपने बेटे अरहान खान के पिता थे। अरहान, अरबाज और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका की शादी 19 साल चली थी। दोनों 2017 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तलाक को अंतिम रूप दिया। ......…….. यह खबर भी पढ़ें... ‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी’: ‘दस का दम’ नहीं करना चाहते थे सलमान, पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला सलमान खान ने हाल ही में बताया था कि नेगेटिविटी के दौर में वह ‘दस का दम’ होस्ट नहीं करना चाहते थे। उस समय उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों को लेकर कई खबरें चल रही थीं। ऐसे में उन्होंने पिता सलीम खान से शो को लेकर सलाह ली थी। सलीम खान ने उन्हें अपनी पर्सनैलिटी और परवरिश पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। इसके बाद सलमान ने शो करने का फैसला किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: इस शख्स ने नहीं की होती मदद, तो श्रेयस अय्यर नहीं ठोक पाते वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक, बड़ा खुलासा

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 43 गेंदों में नाबाद 102 रन ठोके. ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था. Thu, 08 Oct 2026 13:11:56 +0530

  Videos
See all

Diesel Tanker Accident Viral Video : मारकुंडी घाटी में डीजल लदा टैंकर सड़क पर पलटा | Markundi Ghati #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T07:47:14+00:00

पित्रपक्ष में राहुल ने खाया खान चाचा का चिकन रोल..#rahulgandhi #KhanChacha #chickenroll #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T07:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers