Responsive Scrollable Menu

पोलार्ड को खरीदा, 18 साल के लड़के पर भी दाव, SA20 Auction में जोबर्ग सुपरकिंग्स की तगड़ी टीम बना ली

SA20 auction Joburg Super Kings: कायरन पोलार्ड 15,000 T20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक रन दूर हैं. जोबर्ग सुपरकिंग्स ने SA20 के अगले सीजन के लिए इस दिग्गज ऑलराउंडर को खरीदा है. दुनियाभर की लीग में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े पोलार्ड को अपने साथ जोड़ने में जब MI केपटाउन ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो जोबर्ग सुपरकिंग्स आए आया.

Continue reading on the app

दवाओं की बिक्री बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को महंगे तोहफे देने पर लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बनाने का दिया आदेश

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दवाओं की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए फार्मा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे तोहफे और सुविधाएं देने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक विशेष कमेटी का गठन करने और उसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

यह मामला फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएमआरएआई) की ओर से दायर की गई याचिका से जुड़ा है। यह याचिका साल 2021 में दायर की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि दवाओं की बिक्री बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को उपहार देने वाली दवा कंपनियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और इस अनैतिक मार्केटिंग प्रैक्टिस पर सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि कई दवा कंपनियां अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्रा, कैश और अन्य सुविधाएं देती हैं, जिसके कारण मरीजों को महंगी और कई बार गैर जरूरी दवाएं लिखी जाती हैं। इससे सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य और जेब पर असर पड़ता है।

इस मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट से इस मुद्दे पर नियम बनाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। केंद्र ने कहा था कि वह इस मामले में एक रूपरेखा तैयार कर रहा है।

इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार एक कमेटी बनाए। इस कमेटी का मुख्य काम दवा कंपनियों द्वारा की जाने वाली गलत और अनैतिक मार्केटिंग को रोकने के लिए कानूनी नियम बनाने को लेकर अपने सुझाव देना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार एक कमेटी का गठन करेगी, जो दवा कंपनियों की मार्केटिंग प्रैक्टिस को रेगुलेट करने के लिए सुझाव देगी। इसके साथ ही यह कमेटी डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट या अन्य फायदे देने जैसी अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए कानूनी प्रावधानों पर अपनी सिफारिशें तैयार करेगी और कमेटी इस मुद्दे पर आम लोगों, विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं द्वारा दिए गए सुझावों और आपत्तियों पर भी विचार करेगी। इसके बाद अपनी अंतिम सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगी। साथ ही, केंद्र सरकार को इस आदेश पर की गई कार्रवाई को लेकर कोर्ट में हलफनामा दाखिल करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है। इस दिन केंद्र सरकार को बताना होगा कि कमेटी के गठन और नियम बनाने को लेकर क्या प्रगति हुई है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS के हेड कोच Ricky Ponting की बढ़ी चुनौती, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने छोड़ा पद

जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के फ़ास्ट-बॉलिंग कोच और फ़ील्डिंग कोच के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। होप्स के हाल ही में क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट के हेड कोच बनने और हैडिन के न्यू साउथ वेल्स का हेड कोच बनने के बाद उनके जाने की उम्मीद पहले से ही थी। इन इस्तीफ़ों के बाद PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग के सामने अपने सपोर्ट स्टाफ़ में कई खाली पद भरने की चुनौती होगी।

इसे भी पढ़ें: BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

इन बदलावों के बीच, साईराज बहुतुले, जो IPL 2026 में PBKS के स्पिन-बॉलिंग कोच थे, अब भारतीय पुरुष टीम के साथ यही भूमिका निभाने के लिए चले गए हैं। पंजाब किंग्स के लिए IPL 2026 का सफ़र निराशाजनक रहा। कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग की अगुवाई में टीम ने सीज़न के शुरुआती आधे हिस्से में पॉइंट्स टेबल पर दबदबा बनाए रखा—लगातार छह मैच जीते और लगभग एक महीने तक टॉप पर रही—लेकिन बाद के हिस्से में टीम का प्रदर्शन गिर गया।

शुरुआत में छह जीत, एक 'नो रिजल्ट' और लगातार सात मैचों में बिना हारे रहने के रिकॉर्ड के साथ, PBKS 13 पॉइंट्स लेकर टेबल में सबसे ऊपर थी। हालाँकि, बल्ले और गेंद दोनों से खराब रणनीतिक फैसलों और कई कैच छोड़ने की वजह से टीम का फॉर्म खराब हो गया, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जीत दर्ज करने से पहले उन्हें लगातार छह हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: 'इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा', Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

आखिरकार, मिले 15 पॉइंट प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए काफ़ी नहीं थे। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16 पॉइंट के साथ मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर PBKS को पीछे छोड़ दिया और प्लेऑफ़ की आखिरी जगह हासिल कर ली। PBKS टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रही और क्वालिफ़िकेशन से बस एक पॉइंट दूर रह गई।

Thu, 08 Oct 2026 13:06:00 +0530

  Videos
See all

Bihar Police : बिहार में पुलिस ने युवक को कीचड़ में गिराया, फिर पीटा #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T07:45:15+00:00

Diesel Tanker Accident Viral Video : मारकुंडी घाटी में डीजल लदा टैंकर सड़क पर पलटा | Markundi Ghati #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T07:47:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers