महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय
रैपर और सिंगर हनी सिंह सोमवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें दिल्ली में कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह ने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। साइबर पुलिस अब कोर्ट से अरेस्ट वारंट मांगेगी और उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने का प्रोसेस शुरू करेगी। मामला दिल्ली के कॉन्सर्ट के एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें हनी सिंह गाड़ियों में गाड़ियों में शारीरिक संबंध बनाने का अश्लील संदर्भ देते दिखे थे। साइबर पुलिस ने क्या कहा मामले को लेकर महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमने यो यो हनी सिंह को समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए और उन्होंने कुछ समय मांगा है।” अधिकारी ने कहा कि एजेंसी अब गिरफ्तारी वारंट के लिए संबंधित अदालत का रुख करेगी। हनी सिंह देश छोड़कर न जा सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया जाएगा। हनी सिंह ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी मामले को लेकर हनी सिंह ने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो क्लिप को इस तरह एडिट किया गया, जिससे लोगों को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा था कि उनका कभी किसी को चोट पहुंचाने, अपमानित करने या ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। अपने कमेंट का कॉन्टेक्स्ट समझाते हुए हनी सिंह ने कहा था कि उन्होंने एक जाने-माने गाइनेकोलॉजिस्ट से बात की थी। डॉक्टर ने युवाओं में अनसेफ सेक्स की वजह से सेक्सुअल इन्फेक्शन बढ़ने पर चिंता जताई थी। हनी सिंह ने कहा था कि उन्होंने यह मैसेज ऐसी भाषा में देने की कोशिश की जिसे Gen Z समझ सके। उन्होंने अपने वीडियो में कहा था, “Gen Z की बड़ी संख्या को देखते हुए, मैंने यह मैसेज उस भाषा में देने की कोशिश की, जिसे वे पसंद करेंगे। हालांकि, मुझे गहरा अफसोस है कि मैंने यह बात जिस तरह कही, वह कई लोगों के लिए अनुचित और स्वीकार्य नहीं थी। मैं दिल से माफी मांगता हूं।” पहले भी कानूनी चुनौती का सामना कर चुके हैं इससे पहले अप्रैल में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को हनी सिंह के कथित गाने ‘वॉल्यूम 1’ के URL सोशल मीडिया और फाइल-शेयरिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस गाने को “बेहद अश्लील, आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति अपमानजनक” बताया था। अदालत ने कहा था कि ऐसे कंटेंट को सही ठहराने के लिए कलात्मक स्वतंत्रता और बोलने या अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह याचिका हिंदू शक्ति दल ने दायर की थी। संगठन ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह ने 1 मार्च 2025 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने की दो लाइनें गाई थीं। संगठन का दावा था कि हनी सिंह और रैपर बादशाह का 2006 में रिलीज हुआ यह गाना आपत्तिजनक है। संगठन ने यह भी कहा था कि यह गाना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए उपलब्ध है। मई में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका के संबंध में हनी सिंह को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश भी दिया था। ……………. हनी सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दवाइयों से गंजे हुए हनी सिंह, बोले- विग लगाता हूं: बाइपोलर डिसऑर्डर से वजन 105 किलो हुआ, 3 साल बेडरूम से बाहर नहीं निकला हनी सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपनी सेहत को लेकर बताया था कि बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की लत से जूझने के दौरान भारी दवाइयों के साइड इफेक्ट से उनके सारे बाल झड़ गए थे और वे विग लगाते थे। हनी सिंह ने बताया था कि बीमारी के मुश्किल दौर में वे करीब सात साल तक घर से बाहर नहीं निकले थे, जबकि तीन साल उन्होंने अपने बेडरूम में ही बिताए थे। बाद में इलाज में बदलाव के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था और उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
सीएम यूथ कॉन्क्लेव: आज मुख्यमंत्री करेंगे 20 हजार युवाओं से संवाद, शिक्षा से लेकर रोजगार पर चर्चा, AI- EV और स्टार्टअप पर भी फोकस
आज, 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित होने वाले”सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026″ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। संवाद के दौरान वे युवाओं की आकांक्षाओं, विचारों और अपेक्षाओं को जानेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को नई दिशा, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराना है।
कॉन्क्लेव में युवा शक्ति से संवाद और मार्गदर्शन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई के कबीर कैफे की सुरमयी प्रस्तुतियां कार्यक्रम में जोश, उमंग और उत्साह का संचार करेंगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विकास पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार भी उपस्थित रहेंगे।
रोजगार-कौशल विकास और नवाचार पर फोकस, AI से EV पर भी जोर
- कॉन्क्लेव में युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े अवसरों की जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
- विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और नवोदित उद्यमों की सहभागिता से युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार की बदलती आवश्यकताओं और उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी मिलेगी।
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन प्रौद्योगिकी, अर्धचालक प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत वाहन (EV) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां कॉन्क्लेव के प्रमुख विषयों में शामिल होंगी। इन क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोजगार की संभावनाओं से युवाओं को परिचित कराया जाएगा।
- कॅरियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, आयुष, उद्योग एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों एवं संबंधित विभागों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
- पुलिस विभाग के माध्यम से महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, सामुदायिक पुलिसिंग, जन-सुरक्षा एवं युवा संवाद से जुड़े विषयों पर जागरूकता गतिविधियां भी होंगी।
17 शासकीय विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता
कॉन्क्लेव में 17 शासकीय विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। उच्च शिक्षा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, आयुष तथा पुलिस एवं साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न विभाग युवाओं को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं, अवसरों और गतिविधियों से परिचित कराएंगे।
- मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर एवं सेडमैप द्वारा स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास और नवाचार से संबंधित गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPSEDC ) द्वारा सम्मेलन में 6 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन
- इसमें एक स्टॉल MPSEDC का होगा, जबकि 5 स्टॉल अकादमिक संस्थानों, उद्योग एवं डेवलपर समुदाय से जुड़ी संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे।
- स्टॉल्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, रोबोटिक्स और प्रौद्योगिकी उद्यमिता सहित विभिन्न उभरते तकनीकी क्षेत्रों में प्रदेश में हो रहे कार्यों तथा उपलब्ध अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। स्टॉल्स पर तकनीकी गतिविधियों के लाइव प्रदर्शन के साथ युवाओं के लिए उपलब्ध इंटर्नशिप, कौशल विकास और स्टार्टअप सहायता से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।
- MPSEDC के स्टॉल पर IT, ITES एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में राज्य के निवेश प्रोत्साहन ढांचे तथा विद्यार्थियों और स्नातकों के लिए संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।
- IIT इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन द्वारा अनुसंधान को प्रयोगशाला से बाजार तक पहुंचाने तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
- इज़ी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टॉल पर ड्रोन प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के माध्यम से शासन, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में मानव रहित हवाई प्रणालियों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
- द ओरिजिन गिल्ड द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में मध्यभारत में विकसित हो रहे समुदाय आधारित नेटवर्क और AI विकास से संबंधित गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
- गूगल डेवलपर ग्रुप (GDG), भोपाल द्वारा डेवलपर्स के कौशल उन्नयन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।
- यंगोवेटर के स्टॉल पर रोबोटिक्स, ऑटोमेटेड गाइडेड व्हीकल्स (AGV), ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स और ऑटोमेशन समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा।
80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे
- कॉन्क्लेव में विभागों, संस्थाओं, विश्वविद्यालयों और नवोदित उद्यमों के 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे। इनमें रोजगार, प्रशिक्षण, कॅरियर, उद्यमिता, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और शासकीय योजनाओं से संबंधित गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी।
- विश्वविद्यालयों द्वारा शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, कॅरियर मार्गदर्शन और ड्रोन प्रौद्योगिकी सहित भविष्य की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
- मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर के माध्यम से विभिन्न नवोदित उद्यम अपने उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। युवा इन नवाचारों के माध्यम से नए विचारों को उत्पाद एवं उद्यम में बदलने की प्रक्रिया को समझ सकेंगे।
युवाओं के सपनों को नई दिशा देगी
‘CM YOUTH CONCLAVE-2026’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
???? लाल परेड ग्राउंड, भोपाल
@DrMohanYadav51 #CMYouthConclave2026 #MadhyaPradesh #CMMadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 6, 2026
युवा सोच, नए अवसर, साझा मंच
‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
????️ 6 अक्टूबर 2026
???? लाल परेड मैदान, भोपाल@DrMohanYadav51 #CMYouthConclave2026 #MadhyaPradesh #CMMadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 6, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News










