Responsive Scrollable Menu

सीएम यूथ कॉन्क्लेव: आज मुख्यमंत्री करेंगे 20 हजार युवाओं से संवाद, शिक्षा से लेकर रोजगार पर चर्चा, AI- EV और स्टार्टअप पर भी फोकस

आज, 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित होने वाले”सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026″ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। संवाद के दौरान वे युवाओं की आकांक्षाओं, विचारों और अपेक्षाओं को जानेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को नई दिशा, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराना है।

कॉन्क्लेव में युवा शक्ति से संवाद और मार्गदर्शन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई के कबीर कैफे की सुरमयी प्रस्तुतियां कार्यक्रम में जोश, उमंग और उत्साह का संचार करेंगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव  उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विकास पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार भी उपस्थित रहेंगे।

रोजगार-कौशल विकास और नवाचार पर फोकस, AI से EV पर भी जोर

  • कॉन्क्लेव में युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े अवसरों की जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और नवोदित उद्यमों की सहभागिता से युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार की बदलती आवश्यकताओं और उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी मिलेगी।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन प्रौद्योगिकी, अर्धचालक प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत वाहन (EV) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां कॉन्क्लेव के प्रमुख विषयों में शामिल होंगी। इन क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोजगार की संभावनाओं से युवाओं को परिचित कराया जाएगा।
  • कॅरियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, आयुष, उद्योग एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों एवं संबंधित विभागों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
  • पुलिस विभाग के माध्यम से महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, सामुदायिक पुलिसिंग, जन-सुरक्षा एवं युवा संवाद से जुड़े विषयों पर जागरूकता गतिविधियां भी होंगी।

17 शासकीय विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता

कॉन्क्लेव में 17 शासकीय विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। उच्च शिक्षा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, आयुष तथा पुलिस एवं साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न विभाग युवाओं को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं, अवसरों और गतिविधियों से परिचित कराएंगे।

  • मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर एवं सेडमैप द्वारा स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास और नवाचार से संबंधित गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPSEDC ) द्वारा सम्मेलन में 6 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन
  • इसमें एक स्टॉल MPSEDC का होगा, जबकि 5 स्टॉल अकादमिक संस्थानों, उद्योग एवं डेवलपर समुदाय से जुड़ी संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे।
  • स्टॉल्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, रोबोटिक्स और प्रौद्योगिकी उद्यमिता सहित विभिन्न उभरते तकनीकी क्षेत्रों में प्रदेश में हो रहे कार्यों तथा उपलब्ध अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा।  स्टॉल्स पर तकनीकी गतिविधियों के लाइव प्रदर्शन के साथ युवाओं के लिए उपलब्ध इंटर्नशिप, कौशल विकास और स्टार्टअप सहायता से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।
  • MPSEDC के स्टॉल पर IT, ITES एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में राज्य के निवेश प्रोत्साहन ढांचे तथा विद्यार्थियों और स्नातकों के लिए संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।
  • IIT इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन द्वारा अनुसंधान को प्रयोगशाला से बाजार तक पहुंचाने तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इज़ी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टॉल पर ड्रोन प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के माध्यम से शासन, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में मानव रहित हवाई प्रणालियों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
  • द ओरिजिन गिल्ड द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में मध्यभारत में विकसित हो रहे समुदाय आधारित नेटवर्क और AI विकास से संबंधित गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • गूगल डेवलपर ग्रुप (GDG), भोपाल द्वारा डेवलपर्स के कौशल उन्नयन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।
  • यंगोवेटर के स्टॉल पर रोबोटिक्स, ऑटोमेटेड गाइडेड व्हीकल्स (AGV), ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स और ऑटोमेशन समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा।

80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे

  • कॉन्क्लेव में विभागों, संस्थाओं, विश्वविद्यालयों और नवोदित उद्यमों के 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे। इनमें रोजगार, प्रशिक्षण, कॅरियर, उद्यमिता, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और शासकीय योजनाओं से संबंधित गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी।
  • विश्वविद्यालयों द्वारा शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, कॅरियर मार्गदर्शन और ड्रोन प्रौद्योगिकी सहित भविष्य की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
  • मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर के माध्यम से विभिन्न नवोदित उद्यम अपने उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। युवा इन नवाचारों के माध्यम से नए विचारों को उत्पाद एवं उद्यम में बदलने की प्रक्रिया को समझ सकेंगे।

 

 

 

 

Continue reading on the app

इंदौर में स्वच्छता नियमों का पालन नहीं करने पर नगर निगम की कार्रवाई, शेरेटन होटल पर लगाया 2.50 लाख का जुर्माना

इंदौर नगर निगम की टीम ने स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को लेकर शहर में निरीक्षण किया। वहीं अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देश पर जोन 22 और वार्ड 36 के बायपास क्षेत्र में की गई जांच के दौरान होटल शेरेटन में गीले कचरे के निपटान से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं है। इसके बाद नगर निगम ने संबंधित नियमों के तहत होटल पर 2.50 लाख रुपए का स्पॉट फाइन किया है।

वहीं जांच के दौरान नगर निगम की टीम को होटल परिसर में उपलब्ध OWC मशीन का इस्तेमाल गीले कचरे से खाद बनाने के लिए नहीं किए जाने की बात सामने आई। इसके अलावा गीले कचरे का तय प्रक्रिया के मुताबिक निपटान नहीं मिलने और अवैध तरीके से उसके निपटान की स्थिति भी पाई गई। नगर निगम ने इन्हीं अनियमितताओं को आधार बनाकर कार्रवाई की।

गीले कचरे के निपटान में मिली लापरवाही

दरअसल होटल और बड़े प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले कचरे के प्रबंधन को लेकर नगर निगम लगातार निरीक्षण कर रहा है। बायपास क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान शेरेटन होटल में इसी व्यवस्था की जांच की गई। टीम को परिसर में OWC मशीन उपलब्ध मिली, लेकिन गीले कचरे से खाद तैयार करने के लिए उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि होटल से निकलने वाले गीले कचरे का निर्धारित तरीके से उचित निपटान नहीं किया जा रहा था।

2 लाख 50 हजार रुपए का स्पॉट फाइन

नगर निगम के मुताबिक गीले कचरे के अवैध निपटान की स्थिति भी सामने आई। इसके बाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रावधानों के तहत होटल पर 2 लाख 50 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान सीएसआई विकास कुमार मिश्रा, सीएसआई जोन 22 अनिकेत सिंह, एआरओ जोन 22 सलमान खान सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। कार्रवाई का फोकस होटल परिसर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था और नियमों के पालन की स्थिति की जांच पर रहा।

6 प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

दरअसल नगर निगम ने केवल ठोस कचरा प्रबंधन ही नहीं बल्कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था को लेकर भी कार्रवाई की। शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों में लापरवाही मिलने पर 6 प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालान बनाए गए। कार्रवाई में श्री अष्टविनायक सोया प्रोडक्ट, सेक्टर-ए, बजरंगपुरा नाले के पास पर सबसे ज्यादा 1 लाख 11 हजार रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा रेहान मेटल ट्रेडर्स पर 10 हजार रुपए, श्री पेपर इंडस्ट्री पर 5 हजार रुपए, न्यू अपेक्स इंजीनियरिंग पर 5 हजार रुपए और पालीवाल इंडस्ट्रीज पर 5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई हुई।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: मुंबई टीम से Suryakumar Yadav बाहर, Ayush Mhatre बने उपकप्तान

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की तीनों स्क्वाड में जगह न मिलने के बाद, सूर्यकुमार यादव के करियर को एक और झटका लगा जब उन्हें चंडीगढ़ के खिलाफ़ होने वाले शुरुआती मैच के लिए मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया। सेलेक्टर्स ने यह कड़ा फ़ैसला तब लिया, जब सूर्यकुमार खुद सिलेक्शन के लिए उपलब्ध थे। मुंबई, जो 11 अक्टूबर से अपना रणजी ट्रॉफी कैंपेन शुरू करने जा रही है, ने इस शुरुआती मैच के लिए युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे को टीम का उप-कप्तान चुना है।

इसे भी पढ़ें: 'मैंने अपना फ़र्ज़ निभाया...', वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर का कप्तानी से संन्यास, अब केवल खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगी

क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता 19 साल के इस खिलाड़ी को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहते हैं। उन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, भले ही उन्हें दो साल में सिर्फ़ 13 फ़र्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव है। वहीं, भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि उन्होंने पहले मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। हालांकि, भारत के पूर्व T20I कप्तान सूर्यकुमार को टीम में जगह नहीं मिली; खबरों के मुताबिक, चयनकर्ता रेड-बॉल क्रिकेट में उनके फ़ॉर्म से संतुष्ट नहीं थे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सूर्यकुमार ने रमेश पोवार की अगुवाई वाली मुंबई चयन समिति को संदेश भेजा था, लेकिन उन पर विचार नहीं किया गया। सूर्यकुमार, जिन्होंने आखिरी बार जून में मुंबई T20 लीग में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला था, के पास अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने के लिए विकल्प कम होते जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, उन्हें T20I में वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद भारत के कप्तान पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें: Gold Medal जीतना बहुत गर्व की बात, Asian Games की जीत पर बोले Coach VVS Laxman

पवार ने रणजी ट्रॉफी टीम में सूर्यकुमार के न होने के बारे में बताते हुए कहा कि वह ज़ाहिर तौर पर बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। हम बस यही चाहते हैं कि वह कुछ रेड-बॉल मैच खेलकर अपनी लय में आ जाएं। सूर्या ने पिछले 18 महीनों से कोई रेड-बॉल मैच नहीं खेला है, इसलिए हम चाहते हैं कि वह कुछ मैच खेल लें और फिर टीम में शामिल हो सकें। यह देखना दिलचस्प था कि सरफ़राज़ खान, जो कई सालों से मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और एक सीनियर खिलाड़ी हैं, उन्हें कप्तानी की भूमिका के लिए नहीं चुना गया। चयनकर्ताओं ने उप-कप्तान की भूमिका के लिए सीधे म्हात्रे को चुना, जो सिर्फ़ 19 साल के हैं।

Tue, 06 Oct 2026 12:13:00 +0530

  Videos
See all

INDIA Alliance Parliament March LIVE: संसद मार्ग पर मार्च | Gyanesh Kumar Resign | Rahul | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T06:38:17+00:00

BJP Candidate Nomination Live: BJP के 8 उम्मीदवारों का नामांकन LIVE | UP Rajya Sabha Election | Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T06:15:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers