Responsive Scrollable Menu

PM Modi और स्विस राष्ट्रपति की बैठक, भारत-Switzerland के बीच पांच अहम समझौते हुए

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन के बीच वार्ता के बाद, भारत और स्विट्जरलैंड ने सोमवार को आव्रजन और आवाजाही साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए तथा भारतीय निर्यात की स्विस बाजार में पहुंच बढ़ाने और परमाणु ऊर्जा व रक्षा क्षेत्र में सहयोग को प्रगाढ़ करने पर भी सहमति जताई। पार्मेलिन सोमवार सुबह तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे, जो भारत की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। हालांकि, इस वर्ष वह दूसरी बार भारत आए हैं।

वह इससे पहले फरवरी में आयोजित ‘एआई इंपैक्ट शिखर सम्मेलन’ में शामिल होने आए थे। आवाजाही और आव्रजन समझौते के अलावा, दोनों पक्षों ने चार और समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें युवा पेशेवरों के एक देश से दूसरे देश आने-जाने की योजना और परिवहन प्रौद्योगिकी, आवाजाही प्रणाली और अवसंरचना विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक बड़ा समझौता शामिल है।

बैठक में यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया के हालात पर भी खास तौर पर चर्चा हुई, जिसमें मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि दोनों पक्ष शांति की दिशा में सभी सार्थक प्रयासों का समर्थन करते हैं। अपने मीडिया वक्तव्य में मोदी ने कहा कि स्विट्जरलैंड में भारतीय निर्यात के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ाने और दोनों देशों के बीच निवेश को और आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। स्विट्जरलैंड यूरोप में भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझेदार है।

वर्तमान में इंजीनियरिंग, सेवा, रसायन और दवा जैसे क्षेत्रों में 330 से अधिक स्विस कंपनियां भारत में काम कर रही हैं, जबकि स्विट्जरलैंड में सूचना प्रौद्योगिकी, दवा और मशीनरी जैसे सेक्टरों में भारतीय कंपनियां मौजूद हैं। स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि बातचीत में मुख्य जोर व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने पर था। पार्मेलिन ने उल्लेख किया कि स्विट्जरलैंड को उम्मीद है कि वह जल्द ही भारत के साथ निवेश सुरक्षा समझौता कर लेगा, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का प्रवाह बढ़ सके।

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के देशों-आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड-के बीच ‘व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौता’ (टीईपीए) के अक्टूबर में लागू होने से दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश के रिश्तों को और बढ़ावा मिला है। मोदी ने कहा कि टीईपीए निवेश, नवाचार, रोजगार और साझा समृद्धि के लिए एक ‘‘महत्वाकांक्षी खाका’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके माध्यम से, हम अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार के अपने लक्ष्यों को साकार करेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने नवाचार, बुनियादी ढांचे और उन्नत प्रौद्योगिकी को भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष सहभागिता को ‘‘नयी गति’’ देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्विट्जरलैंड में भारतीय निर्यात के लिए बाजार तक पहुंच का विस्तार करने और दोनों देशों के बीच निवेश को और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे स्विट्जरलैंड को भारत के कृषि, दवा, वस्त्र और इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि होगी। साथ ही, हम जैवप्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, बैंकिंग, बीमा, खाद्य प्रसंस्करण और स्थिरता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नए स्विस निवेश को आकर्षित करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इन पहल के माध्यम से, हम पूरी दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति शृंखलाओं और भरोसेमंद समाधानों का संयुक्त रूप से विकास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों ने परमाणु ऊर्जा में सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर सहमति जताने के अलावा सैन्य आदान-प्रदान और रक्षा उत्पादन में सहयोग के लिए ‘‘नयी संभावनाओं’’ की पहचान की।

उन्होंने कहा, ‘‘वाराणसी में रोपवे, नोएडा में जेवर हवाई अड्डा और पर्वतीय क्षेत्रों में रेलवे तथा सुरंग निर्माण परियोजनाएं हमारे बुनियादी ढांचे के सहयोग के शानदार उदाहरण हैं।’’ परिवहन और बुनियादी ढांचे पर सहयोग के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। मोदी ने कहा, ‘‘हम स्विस बुनियादी ढांचा कंपनियों को भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने और क्षमता निर्माण, डिजाइन तथा विनिर्माण में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने भारत-स्विट्जरलैंड विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग को संबंधों का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में नयी संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं जल्द शुरू की जाएंगी। मोदी ने लोगों के बीच संपर्क के महत्व पर भी प्रकाश डाला और इसे ‘‘साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हस्ताक्षरित प्रवासन और आवाजाही साझेदारी समझौता तथा युवा पेशेवर समझौता भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों और युवाओं के लिए स्विट्जरलैंड में नए अवसर खोलेगा।’’ मोदी ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और संवाद तथा कूटनीति में विश्वास करते हैं और दोनों पक्ष वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, भारत ने शांति की दिशा में हर सार्थक प्रयास का समर्थन किया है। हम इस बात से भी सहमत हैं कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार आवश्यक है।’’ प्रधानमंत्री ने बुधवार को होने वाले भारत-ईएफटीए समृद्धि शिखर सम्मेलन का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन हमारी व्यापार और निवेश साझेदारी के वादे को ठोस परिणामों में बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अगले साल एआई शिखर सम्मेलन के अगले संस्करण की मेजबानी करने के लिए स्विट्जरलैंड को भी अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल फरवरी में, भारत ने दुनिया के सबसे बड़े एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

अगले साल, स्विट्जरलैंड जिनेवा एआई शिखर सम्मेलन के माध्यम से इस यात्रा को आगे बढ़ाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिनेवा एआई शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए स्विट्ज़रलैंड को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि हम मिलकर एआई को जिम्मेदार, समावेशी और मानव-केंद्रित बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।’’ स्विस राष्ट्रपति के साथ स्विटजरलैंड के प्रमुख कारोबारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

Continue reading on the app

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! | PM Kisan 24th Installment

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! | PM Kisan 24th Installment #PMKisan #PMKisanSammanNidhi #PMKisanYojana #PMKisanUpdate #KisanSammanNidhi #KisanYojana #KisanNews #FarmersNews #PMKisanNews #PMKisanPayment #eKYC #Kisan #Farmers #PMModi #NarendraModi #GovernmentScheme #LatestNews #TopNews PM Kisan Samman Nidhi Yojana, PM Kisan, PM Kisan 22nd Installment, PM Kisan 22वीं किस्त, PM Kisan next installment, PM Kisan next payment, PM Kisan latest update, PM Kisan news, PM Kisan Yojana, PM Kisan ₹2000, किसान सम्मान निधि, किसान सम्मान निधि योजना, पीएम किसान योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों के खाते में पैसा, किसानों के लिए खुशखबरी, PM Kisan beneficiary status, PM Kisan e KYC, PM Kisan payment status, PM Kisan registration, किसान योजना, सरकारी योजना, किसान समाचार, Farmers News, PM Modi, Narendra Modi, Agriculture News, Government Scheme, Latest News, Top News पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सलाना 10,000 रुपये मिलने के वायरल दावों का सरकार ने खंडन किया है। केंद्र सरकार और कृषि मंत्रालय ने साफ किया है कि योजना के तहत पात्र किसानों को ₹6,000 ही सालाना (तीन समान किस्तों में) दिए जाएंगे। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, satyam vihar illegal construction, saharanpur mosque demolition, up rajya sabha election, cbse three language policy, iit bombay case, pm modi chintan baithak, sukesh chandrashekhar 200 crore case, shikohpur land scam, abhishek banerjee supreme court case, azamgarh triple murder, dhenkanal tourist harassment

Continue reading on the app

  Sports

Naman Dhir ने T20 Debut पर लिए 3 विकेट, बोले- अब बल्ले से मौके का इंतजार

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए और भारत को वेस्टइंडीज को 171 रन पर समेटने में मदद की। 

भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (43 गेंदों पर नाबाद 102) की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन ने मंगलवार को यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘मैं अब भी बल्लेबाजी में अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं और अगर मुझे बल्ले से मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं गेंद से योगदान दे सका और टीम जीत गई। 

’’ नमन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच ने सुनिश्चित किया कि स्पिनरों के लिए गेंद थोड़ी धीमी गति से करनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आज मुझे जो पहला विकेट मिला, वह मेरे लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन साथ ही यह सब अपनी योजनाओं को अमल में लाने के बारे में है।

 विकेट की मांग थी कि मैं गेंद थोड़ी धीमी गति से करूं जो अंत में कारगर साबित हुई। ’’ नमन ने कहा, ‘‘मैं काफी लंबे समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में, आप मुझे कम गेंदबाजी करते हुए देखते हैं क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। भविष्य में मैं गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

Wed, 07 Oct 2026 14:19:00 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War Breaking LIVE: पाक ने भेजे 25000 सैनिक, बिछी लाशें? | Pakistan | Munir | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:39+00:00

UP News: Vrindavan गुरुकुल में आखिर क्या हुआ? 12 फीट गहरे टैंक में उतरे 5 छात्र, 4 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers