UP Rajya Sabha polls: भाजपा ने धर्मपाल सिंह समेत आठ उम्मीदवार उतारे
लखनऊ, पांच अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को आठ उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संगठन से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी। भाजपा ने जिन आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह और श्रुति गंगवार शामिल हैं। आठ उम्मीदवारों में दो महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि अति पिछड़े वर्ग को सबसे अधिक भागीदारी मिली है।
भाजपा ने तीन अति पिछड़ी जातियों, दो अनुसूचित जाति (दलित), दो ब्राह्मण और एक क्षत्रिय बिरादरी के नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को पश्चिम, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, गोरखपुर और अवध-छह क्षेत्रों में बांटा है और उम्मीदवारों के चयन में इन क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और बरेली जिले की आंवला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वह अति पिछड़े लोध समाज से आते हैं। इसी बिरादरी से आने वाले बीएल वर्मा केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं और उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। उन्हें दोबारा राज्यसभा का मौका नहीं दिए जाने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्मा को मंत्रिमंडल छोड़ना पड़ सकता है।
पिछड़ी जातियों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को उम्मीदवार बनाया है। प्रकाश पाल अति पिछड़े गड़रिया और धनगर समाज से आते हैं। भाजपा ने इस बिरादरी को महत्व इसलिए भी दिया है क्योंकि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी इसी समाज से हैं।
भाजपा ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाकर महिला प्रतिनिधित्व के साथ-साथ अति पिछड़ी कुर्मी बिरादरी को भी प्रतिनिधित्व दिया है। दलित नेताओं में भाजपा ने अपने पुराने कैडर विद्यासागर सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। सोनकर भाजपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य और परिसीमन से पहले सैदपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रह चुके हैं।
वह प्रदेश इकाई में महामंत्री भी रह चुके हैं। अक्सर प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका नाम आता रहा, लेकिन मौका नहीं मिलने के बावजूद वह संगठन के प्रति समर्पित रहे। एक अन्य उम्मीदवार प्रियंका सिंह रावत भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
वह 2014 में भाजपा के टिकट पर बाराबंकी से सांसद निर्वाचित हुई थीं, लेकिन 2019 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। टिकट कटने के बाद वह भावुक नजर आई थीं, लेकिन उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा बरकरार रखी। भाजपा ने अगड़े वर्ग के तीन उम्मीदवारों को मौका दिया है।
इनमें राम प्रताप सिंह चौहान आगरा जिले से विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी की प्रदेश इकाई में महामंत्री हैं। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले राधाकांत ओझा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हैं और भाजपा से जुड़े हैं। वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
लोकसभा चुनाव में उन्हें फूलपुर से दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। एक अन्य उम्मीदवार गोपी कृष्ण पांडेय के बारे में भाजपा के एक नेता ने बताया कि वह संगठन से जुड़े नेता हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भाजपा के अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बी. एल. वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है।
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने पिछले महीने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, भाजपा ने उनमें से किसी को भी दोबारा मौका नहीं दिया है। इनमें केंद्र सरकार के दो मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बी. एल. वर्मा भी शामिल हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव तथा बसपा के रामजी गौतम का भी कार्यकाल समाप्त होने वाला है। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद अब सबकी निगाहें समाजवादी पार्टी के तीसरे और भाजपा के नौवें उम्मीदवार पर टिकी हैं। संकेत मिल रहे हैं कि सपा तीसरा उम्मीदवार घोषित करेगी।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी पिछले दिनों पत्रकारों से कहा था कि पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी। यदि सपा ने तीसरा उम्मीदवार उतारा और भाजपा ने भी नौवां उम्मीदवार घोषित कर दिया, तो मतदान होना तय है। अन्यथा भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय होगा।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होगा।
Supreme Court ने Election Commission के Form 6 बदलाव पर मांगा जवाब, अन्य बड़ी खबरें
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि69 न्यायालय निर्वाचन आयोग फॉर्म-6 फॉर्म-6 में बदलाव की मंजूरी हमने नहीं दी: उच्चतम न्यायालय ने कहा, आयोग से जवाब मांगा नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि उसने अलग-अलग राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फॉर्म 6 में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है।
दि54 न्यायालय निर्वाचन आयोग लीड याचिका न्यायालय ने निर्वाचन आयोग और केंद्र को नोटिस जारी किया नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उन याचिकाओं पर निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि निर्वाचन आयोग ने दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना कई फैसले लिए।
प्रादे106 कर्नाटक एसआईआर सीईओ कर्नाटक में एसआईआर के दौरान 40 लाख से अधिक नोटिस दिए गए, फॉर्म-7 के 91 हजार से ज्यादा आवेदन बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. अंबुकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक मतदाताओं को 40 लाख से अधिक नोटिस दिए गए हैं और चार अक्टूबर तक फॉर्म-सात के 91,278 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्रादे99 उत्तराखंड रावत यात्रा कांग्रेस आलाकमान की हिदायत के बावजूद हरीश रावत ने निकाली ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ देहरादून, कांग्रेस आलाकमान की ओर से पार्टी में ‘समानांतर कार्यक्रम’ आयोजित नहीं करने की कड़ी हिदायत के बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सोमवार को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर से ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ निकाली।
वि23 नोबेल लीड चिकित्सा मस्तिष्कीय गतिविधियों के अनुसंधान के लिए तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार सोमवार को कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को देने की घोषणा की गई जिन्होंने इस बात पर अनुसंधान किया है कि मस्तिष्क व्यक्तिगत तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) की गतिविधियों को चालू या बंद करने के लिए किन प्रणालियों का उपयोग करता है।
वि22 कांगो नौका टक्कर कांगो नदी में दो नौकाओं में टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत, कई लापता किंशासा, कांगो नदी में सप्ताहांत में दो नौकाओं में हुई टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग लापता हैं। कांगो के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अर्थ20 आईएफक्यूएम लीड चंद्रशेखरन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन नयी दिल्ली, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि अनिश्चित एवं मुश्किल दौर से गुजर रही दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और कई संकेतक बताते हैं कि देश स्थिर तथा मजबूत स्थिति में है।
अर्थ36 जीएसटी अधिकारी समिति कर अधिकारियों की समितियों का पुनर्गठन कर सकती है जीएसटी परिषद नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के नौ साल बाद जीएसटी परिषद अपने कर अधिकारियों की समितियों के पुनर्गठन पर विचार कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
खेल13 खेल भारत विंडीज आईसीसी आईसीसी ने भारत और वेस्टइंडीज पर तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यू चंडीगढ़ में तीसरे वनडे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर सोमवार को जुर्माना लगाया।
खेल11 खेल एशियाड कुश्ती वापसी पहलवानों की नजर ओलंपिक स्वर्ण पर, कहा अब हमारा राष्ट्रगान लॉस एंजिलिस में बजेगा नयी दिल्ली, एशियाई खेलों से पहले चोटों से लेकर फॉर्म में गिरावट जैसी कई समस्याओं से जूझने वाले भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदकों सहित छह पदक जीते और अब उनकी निगाह 2028 में लॉस एंजिलिस में इसी तरह का प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:
वि14 ड्रीम जॉब मिथक ‘ड्रीम जॉब’ का मिथक: कहीं करियर की दौड़ में जिंदगी तो पीछे नहीं छूट रही? एडमंटन, किसी न किसी मोड़ पर हममें से ज्यादातर लोगों ने काम को लेकर यह सलाह जरूर सुनी होगी कि ‘‘ऐसा काम चुनो जिसे करने में आपको खुशी मिले, फिर वह आपको जिंदगी में कभी बोझ या मजबूरी नहीं लगेगा और काम करना भी आपको काम जैसा महसूस नहीं होगा।’’
वि17 ऑनलाइन गलत सूचनाएं अध्ययन में गलत सूचना से बचने का तरीका मिला, इस शैली को अपनाना जरूरी सिडनी, कल्पना कीजिए कि आप अपने बच्चे का टीकाकरण कराने को लेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर प्रदर्शित एक संदेश आपको कहता है- ‘‘समुदाय और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए आज ही उनके टीकाकरण की बुकिंग करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










