Responsive Scrollable Menu

Supreme Court ने Election Commission के Form 6 बदलाव पर मांगा जवाब, अन्य बड़ी खबरें

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि69 न्यायालय निर्वाचन आयोग फॉर्म-6 फॉर्म-6 में बदलाव की मंजूरी हमने नहीं दी: उच्चतम न्यायालय ने कहा, आयोग से जवाब मांगा नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि उसने अलग-अलग राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फॉर्म 6 में किसी भी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है।

दि54 न्यायालय निर्वाचन आयोग लीड याचिका न्यायालय ने निर्वाचन आयोग और केंद्र को नोटिस जारी किया नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उन याचिकाओं पर निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि निर्वाचन आयोग ने दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना कई फैसले लिए।

प्रादे106 कर्नाटक एसआईआर सीईओ कर्नाटक में एसआईआर के दौरान 40 लाख से अधिक नोटिस दिए गए, फॉर्म-7 के 91 हजार से ज्यादा आवेदन बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. अंबुकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक मतदाताओं को 40 लाख से अधिक नोटिस दिए गए हैं और चार अक्टूबर तक फॉर्म-सात के 91,278 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्रादे99 उत्तराखंड रावत यात्रा कांग्रेस आलाकमान की हिदायत के बावजूद हरीश रावत ने निकाली ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ देहरादून, कांग्रेस आलाकमान की ओर से पार्टी में ‘समानांतर कार्यक्रम’ आयोजित नहीं करने की कड़ी हिदायत के बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सोमवार को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर से ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ निकाली।

वि23 नोबेल लीड चिकित्सा मस्तिष्कीय गतिविधियों के अनुसंधान के लिए तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार सोमवार को कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को देने की घोषणा की गई जिन्होंने इस बात पर अनुसंधान किया है कि मस्तिष्क व्यक्तिगत तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) की गतिविधियों को चालू या बंद करने के लिए किन प्रणालियों का उपयोग करता है।

वि22 कांगो नौका टक्कर कांगो नदी में दो नौकाओं में टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत, कई लापता किंशासा, कांगो नदी में सप्ताहांत में दो नौकाओं में हुई टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग लापता हैं। कांगो के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अर्थ20 आईएफक्यूएम लीड चंद्रशेखरन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन नयी दिल्ली, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि अनिश्चित एवं मुश्किल दौर से गुजर रही दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और कई संकेतक बताते हैं कि देश स्थिर तथा मजबूत स्थिति में है।

अर्थ36 जीएसटी अधिकारी समिति कर अधिकारियों की समितियों का पुनर्गठन कर सकती है जीएसटी परिषद नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के नौ साल बाद जीएसटी परिषद अपने कर अधिकारियों की समितियों के पुनर्गठन पर विचार कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

खेल13 खेल भारत विंडीज आईसीसी आईसीसी ने भारत और वेस्टइंडीज पर तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यू चंडीगढ़ में तीसरे वनडे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर सोमवार को जुर्माना लगाया।

खेल11 खेल एशियाड कुश्ती वापसी पहलवानों की नजर ओलंपिक स्वर्ण पर, कहा अब हमारा राष्ट्रगान लॉस एंजिलिस में बजेगा नयी दिल्ली, एशियाई खेलों से पहले चोटों से लेकर फॉर्म में गिरावट जैसी कई समस्याओं से जूझने वाले भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदकों सहित छह पदक जीते और अब उनकी निगाह 2028 में लॉस एंजिलिस में इसी तरह का प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि14 ड्रीम जॉब मिथक ‘ड्रीम जॉब’ का मिथक: कहीं करियर की दौड़ में जिंदगी तो पीछे नहीं छूट रही? एडमंटन, किसी न किसी मोड़ पर हममें से ज्यादातर लोगों ने काम को लेकर यह सलाह जरूर सुनी होगी कि ‘‘ऐसा काम चुनो जिसे करने में आपको खुशी मिले, फिर वह आपको जिंदगी में कभी बोझ या मजबूरी नहीं लगेगा और काम करना भी आपको काम जैसा महसूस नहीं होगा।’’

वि17 ऑनलाइन गलत सूचनाएं अध्ययन में गलत सूचना से बचने का तरीका मिला, इस शैली को अपनाना जरूरी सिडनी, कल्पना कीजिए कि आप अपने बच्चे का टीकाकरण कराने को लेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर प्रदर्शित एक संदेश आपको कहता है- ‘‘समुदाय और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए आज ही उनके टीकाकरण की बुकिंग करें।

Continue reading on the app

ओडिशा में 8 साल बाद होंगे College Elections, 15 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

भुवनेश्वर, पांच अक्टूबर ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने सोमवार को कहा कि राज्य के सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे, जिससे आठ साल से चला आ रहा चुनावी विराम समाप्त हो जाएगा। यह घोषणा सूरज और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के बीच यहां लोक सेवा भवन में हुई बैठक के बाद की गई। मंत्री ने कहा, ‘‘सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेज एवं विश्वविद्यालय सात अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी करेंगे, जबकि उम्मीदवार नौ अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

मतदान 15 अक्टूबर को होगा और निर्वाचित प्रतिनिधि अगले दिन पद की शपथ लेंगे।’’ सूरज ने कहा कि ‘‘चुनाव का उद्देश्य कॉलेज स्तर से भविष्य के नेतृत्व को तैयार करना है’’ और बताया कि 2018 से चुनाव स्थगित थे। पिछला छात्रसंघ चुनाव 2017 में हुआ था। इसके बाद तत्कालीन बीजू जनता दल (बीजद) सरकार ने चक्रवात ‘तितली’, परिसर में हिंसा और बाद में कोविड-19 महामारी समेत विभिन्न कारणों के चलते चुनाव रोक दिए थे।

भाजपा ने अपने 2024 के चुनावी घोषणापत्र में सत्ता में आने के बाद छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू करने का वादा किया था। सूरज ने कहा कि सरकार को सभी परिसरों में चुनाव के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में समय लगा। चुनाव कार्यक्रम कम समय में पूरा करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि लंबी प्रक्रिया से पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए चुनाव प्रक्रिया को जल्द पूरा करना बेहतर है।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नौ अक्टूबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और अपराह्न दो बजे से चार बजे तक उनकी जांच होगी। वैध नामांकनों की सूची उसी दिन शाम पांच बजे जारी की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे और अंतिम सूची अपराह्न तीन बजे जारी की जाएगी।

इसके अनुसार उम्मीदवार 14 अक्टूबर को ‘‘मैं क्यों खड़ा हुआ हूं’’ बैठक में हिस्सा लेंगे। मतदान 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 16 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगा और इस दिन अवकाश घोषित किया गया है।

विभाग ने कहा कि चुनाव पूरी तरह राजनीतिक दलों से अलग रहकर कराए जाने चाहिए और केवल नियमित रूप से नामांकित छात्र ही इसमें भाग लेने के पात्र होंगे। उसने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों को चुनाव लड़ने या मतदान करने की अनुमति नहीं होगी। विभाग ने कहा कि संस्थानों के प्रमुखों को उम्मीदवारों का विवरण उच्च शिक्षा सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) पोर्टल पर अपलोड करने और कक्षाओं में न्यूनतम व्यवधान के साथ व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विभाग की मानक संचालन प्रक्रियाओं तथा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

अधिसूचना में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के लिए आचार संहिता भी तय की गई है, जिसमें सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल मंचों पर मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता बताई गई है। इसमें अपमानजनक या आपत्तिजनक भाषा, व्यक्तिगत हमले, मानहानिकारक आरोप तथा झूठी, भ्रामक, छेड़छाड़ की गई या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार फर्जी सामग्री के प्रसार पर रोक लगाई गई है।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, सलमान अली आगा से छिनी टी20 की कप्तानी, साहिबजादा फरहान को मिली कमान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है. साहिबजादा फरहान श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. फरहान को सलमान अली आगा की जगह कप्तानी सौंपी गई है. हाल ही में फरहान ने एशियन गेम्स में भी पाकिस्तानी टीम की अगुवाई की थी. Mon, 5 Oct 2026 20:25:18 +0530

  Videos
See all

गैस सिलेंडर में छिपाई गई शराब #bihar #gascylinder #alcohol #viralvideo #gopalganj #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T16:00:07+00:00

Punjab Haryana High Court Order पर Bikram Singh Majithia बोले- 'कट्टर ईमानदार' के दावों की खुली पोल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T16:01:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers