सलमान खान की डांट के बाद भी बाज नहीं आए पैप्स, अब नीतू कपूर संग की ऐसी हरकत, भड़कीं एक्ट्रेस!
Neetu Kapoor Reacts To Paparazzi: सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस और फीमेल सेलिब्रिटी के कई वीडियो सामने आते हैं. जिसमें बैक शॉट के साथ लिखा होता है कि पहचानिए ये कौन है. कई एक्ट्रेस पैप्पराजी की इस हरकत के लिए अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. हालांकि, इसके बावजूद इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. हाल ही में बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने भी पैप्स की इन हरकतों के लिए खरी-खोटी सुनाई थी. उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी एक्ट्रेस के साथ कोई पैप्स ऐसी हरकत करें तो घुमा कर थप्पड़ मारना. अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का वीडियो सामने आया है. जिसमें पैप्स उनकी बैक की फोटो खींचने की कोशिश करते हैं. जिसके बाद वह इस पर रिएक्ट करती हैं.
सलमान खान की डांट के बाद भी बाज नहीं आए पैप्स
सोशल मीडिया पर सामने आए. इस वीडियो में नीतू कपूर किसी काम से बाहर आई हुई होती हैं. जब वह अपनी कार से वहां से जाती हैं तो वहां मौजूद पैप्स उनकी बैक की फोटो लेने की कोशिश करते हैं. जिसके बाद नीतू कपूर ने कहा, 'आप लोगों को ये बैक बड़ा अच्छा लगता है ना?' हालांकि, वह इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देती हैं लेकिन उन्होंने तंज कसते हुए अपनी बात कह दी. हालांकि, पैपराजी उनकी बातों से इनकार कर देते हैं. जिसके बाद नीतू कपूर बाय कहकर वहां से निकल जाती हैं. उनका ये रिक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नीतू व्हाइट कलर के सूट सलवार में दिखाई दीं.
नीतू के रिएक्शन को पसंद कर रहे लोग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके रिएक्शन को पसंद कर रहे हैं. उन्होंने जिस तरीके से पैपराजी को तंज कसते हुए अपनी बात कही उसकी तारीफ हो रही है. कई लोगों ने कहा कि अगर इस तरह से हर एक्ट्रेस बोले तो पैपराजी इस तरह की हरकतों को करना छोड़ देंगे. वहीं, कई यूजर्स कमेंट्स सेक्शन में नीतू कपूर की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए. एक शख्स ने लिखा कि नीतू मैडम कितनी सुंदर हैं तो वहीं दूसरे ने कहा कि आप मेरी बहुत फेवरेड हैं और आपकी मुस्कान बहुत प्यारी है.
फराह के साथ भी हुई थी ऐसी हरकत
बॉलीवुड प्रोड्यूसर फराह खान के साथ भी कुछ दिन पहले पैप्प ने ऐसी ही हरकत की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. दरअसल, जब वह अपनी कार की ओर बढ़ रही थीं तो पैप्प उनकी फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता. जिसके बाद वह सलमान खान की बात याद दिलाते हुए कहती हैं, 'सलमान ने कहा था ना कि पीछे से फोटोज नहीं लेना है. टर्न करो...टर्न करो जल्दी.' साथ ही फराह पैपराजी पर नाराज होती नजर आईं.
पैपराजी को लेकर क्या कहा था सलमान खान ने
सलमान खान कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एक्ट्रेस की गलत एंगल से फोटो खींचने को लेकर पैपराजी भड़ते हुए नजर आए थे. सलमान ने पैप्स की हरकतों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा था कि कई बार फोटोग्राफर्स जानबूझकर बैक-शॉट्स फोटो लेते हैं, जो बेहद 'घिनौना'है. उन्होंने सई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलीज़ेह का भी जिक्र किया कि ऐसी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर 'पहचानो ये कौन है' जैसे कैप्शन क्यों लिखे जाते हैं? वहीं, सलमान ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्ट्रेस को सलाह दी कि अगर वे ऐसी हरकत उनके साथ करें तो पलटकर तमाचा मारना और उनसे पूछना चाहिए कि क्या वे अपनी मां-बहन की भी ऐसी तस्वीरें खींचेंगे.
ये भी पढ़ें: इनकम टैक्स रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरे पास कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV










.jpg)