'संशोधित फॉर्म 6 को हमने मंजूरी नहीं दी है', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत ने उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई. मुख्य मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एक याचिकाकर्ता की ओर से दिल्ली में फॉर्म 6 में किए गए बदलाव का मामला उठाया गया. मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि अदालत यह पता लगाने के लिए रिकॉर्ड की जांच करना चाहती है की बदलाव किसने किया. उन्होंने कहा, "संशोधित फॉर्म 6 को हमने मंजूरी नहीं दी है. यह बात बिल्कुल साफ होनी चाहिए. जब रिकॉर्ड को पेश किया जाएगा तो हम देखना चाहेंगे कि फॉर्म 6 में किसने बदलाव किया."
एशियन गेम्स में कांस्य जीतने वाले कपिल पोखरिया ने CM धामी से की मुलाकात, बॉक्सिंग में जीता था पदक
CM Dhami: एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कपिल ने खटीमा के नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास पर उनसे भेंट की।
कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता और देश के साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया।
यह भी पढ़ें: सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
CM धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपिल पोखरिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तराखण्ड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
90 किलोग्राम भार वर्ग में लिया था भाग
एशियन गेम्स-2026 में भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने पुरुषों के 90 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. उन्होंने राउंड ऑफ 16 में आयरलैंड के सैम एस्टाकी को 5-0 से हराया, जबकि क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम गिचे को भी 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन उज्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव से हुआ. कपिल ने शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की, लेकिन कड़े मुकाबले में 1-4 से हार गए। इस हार के साथ उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: खटीमा एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा : जुएल ओराम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










