Responsive Scrollable Menu

इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज, कल से टिकटें महंगी मिलेंगी:घरेलू उड़ानों पर ₹1300 और इंटरनेशनल पर ₹10,000 तक ज्यादा देने होंगे, वजह- जेट फ्यूल महंगा

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स मंगलवार से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में ₹1300 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। नई कीमतें 6 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी। इंडिगो ने इस साल तीसरी बार घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले एयरलाइन ने 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के अनुसार, पिछले 10 साल में फ्यूल की कीमतें अपने सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई हैं। घरेलू रूट्स के लिए रिवाइज फ्यूल चार्ज एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा खर्च होता है जेट-फ्यूल जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के चलते दुनियाभर की एयरलाइंस ने न सिर्फ टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, बल्कि अपने भविष्य के वित्तीय अनुमानों यानी फाइनेंशियल आउटलुक को भी वापस लिया है। एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है। तेल की कीमतों में आए इस अचानक बदलाव ने एयरलाइंस के बजट को बिगाड़ दिया है। एयर न्यूजीलैंड और क्वांटास जैसी बड़ी कंपनियों ने भी साफ कर दिया है कि वे बढ़े हुए खर्च का बोझ यात्रियों पर डालेंगे।

Continue reading on the app

अजय देवगन से लेकर रणवीर सिंह तक, इन स्टार्स की फिल्मों ने पहले ही दिन की 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई

आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी फिल्मों ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है।

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस टूर्नामेंट के लिए बनाए गए कप्तान, पंड्या भी खेलेंगे

Hong Kong Sixes Bhuvneshwar Kumar: 36 साल के भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेज के लिए भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए हैं. 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक होने वाली चलने वाली इस सीरीज में भुवी के अलावा क्रुणाल पंड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन का भी नाम है. Mon, 5 Oct 2026 15:42:47 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | PAKISTAN में IMRAN KHAN की रिहाई को लेकर तगड़ा आंदोलन, ISLAMABAD किले में तब्दील | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:40:25+00:00

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में शर्मनाक हरकत... छात्रा से बदसलूकी का Video Viral | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:39:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers