Responsive Scrollable Menu

गांधीजी पर आपत्तिजनक रील बनाने पर महिला इंफ्लूएंसर गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स, सूरत पुलिस का एक्शन

सूरत में 47 साल की महिला इंफ्लूएंसर को महात्मा गांधी की तस्वीर वाले 500 रुपए के नोट पर आपत्तिजनक रील डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार सूरत पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान सिमरन पटेल के रूप में हुई है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं। 1 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर यह रील अपलोड की पुलिस के मुताबिक, सिमरन ने 1 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर यह रील अपलोड की थी। इसके बाद एक नागरिक ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम ब्रांच की प्रेस नोट के अनुसार, सिमरन पटेल सूरत के अडाजण इलाके की रहने वाली हैं। वह गृहिणी हैं। गांधीजी की तस्वीर को अश्लील तरीके से दिखाया पुलिस ने बताया कि रील में 500 रुपए के नोट पर गांधीजी की तस्वीर को अश्लील तरीके से दिखाया गया था। इसमें आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कही गई थीं। रील में यौन संकेत वाले इशारे भी किए गए थे। सिमरन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें या बिना पुष्टि वाली सामग्री न फैलाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि फर्जी या आपत्तिजनक रील और पोस्ट मिलने पर अधिकारियों को जानकारी दें। पुलिस ने उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को राष्ट्रीय हस्तियों, धार्मिक प्रतीकों या सामाजिक प्रतीकों से जुड़ी अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक सामग्री बनाने और शेयर करने से भी चेताया है। पुलिस के मुताबिक, ऐसी गतिविधियां गैरकानूनी हैं और इनके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Continue reading on the app

इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज, कल से टिकटें महंगी मिलेंगी:घरेलू उड़ानों पर ₹1300 और इंटरनेशनल पर ₹10,000 तक ज्यादा देने होंगे, वजह- जेट फ्यूल महंगा

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स मंगलवार से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में ₹1300 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। नई कीमतें 6 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी। इंडिगो ने इस साल तीसरी बार घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले एयरलाइन ने 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के अनुसार, पिछले 10 साल में फ्यूल की कीमतें अपने सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई हैं। घरेलू रूट्स के लिए रिवाइज फ्यूल चार्ज एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा खर्च होता है जेट-फ्यूल जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के चलते दुनियाभर की एयरलाइंस ने न सिर्फ टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, बल्कि अपने भविष्य के वित्तीय अनुमानों यानी फाइनेंशियल आउटलुक को भी वापस लिया है। एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है। तेल की कीमतों में आए इस अचानक बदलाव ने एयरलाइंस के बजट को बिगाड़ दिया है। एयर न्यूजीलैंड और क्वांटास जैसी बड़ी कंपनियों ने भी साफ कर दिया है कि वे बढ़े हुए खर्च का बोझ यात्रियों पर डालेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि का कमाल, राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग में जीता सिल्वर

Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा के बांसड़ा गांव की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि ने 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीता. दूसरे स्थान पर रहने के बाद अब हरसिद्धि का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है. Mon, 5 Oct 2026 15:28:24 +0530

  Videos
See all

बाढ़ के पानी में फंसा ट्रैक्टर, पप्पू यादव ने खुद संभाली कमान #pappuyadav #biharflood #saran #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:14:51+00:00

Hapur Police Encounter: गोकशी की तैयारी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 पुलिस मुठभेड़ में घायल | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:16:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers