Responsive Scrollable Menu

FBI ने ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी करने पर Los Angeles में महिला को पकड़ा

बैंकॉक, पांच अक्टूबर (एपी) एफबीआई ने लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला को गिरफ्तार किया है जिस पर चीन के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी करने का आरोप है। एफबीआई के अनुसार, वानयिंग झांग उर्फ हीदर ने अमेरिका में रहते हुए चीनी सरकार के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रखी। अमेरिका के सहायक अटॉर्नी बिल एसेली ने सोशल मीडिया पर बताया कि 34 वर्षीय झांग को चीन के लिए एक अपंजीकृत एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि झांग ने अपने लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियो बनाए तथा उनके वाहनों के नंबरों की जानकारी चीनी अधिकारियों को भेजी। झांग को चीन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गिरफ्तार किया गया। उसकी राष्ट्रीयता स्पष्ट नहीं हो सकी है और उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील का तत्काल पता नहीं चल सका।

उसे सोमवार को लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश किया जाना था। ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के रिश्तेदार निशाना बनाए गए थे, हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि इनमें राष्ट्रपति के बेटे शामिल थे या नहीं। कार्यालय ने इसे ‘‘सीमापार दमन का एक पारंपरिक मामला’’ बताया।

प्रवक्ता कैरेन कुओ ने एक बयान में कहा, ‘‘ताइवान ऐसे बर्बर कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता है, जो मानवाधिकारों और राष्ट्रीय संप्रभुता की अनदेखी करते हैं तथा स्वतंत्रता और लोकतंत्र की वकालत करने वाले लोगों या उनके परिवारों को दबाने, धमकाने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे व्यवहार को सभ्य दुनिया में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।’’ अमेरिका में चीन के दूतावास ने सोमवार को टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया। बीजिंग में चीन का विदेश मंत्रालय अवकाश के कारण बंद था।

Continue reading on the app

कम चर्चित डिफेंस स्टॉक आज 20% उछला, एक्सपर्ट को अभी 72% तेजी की उम्मीद

Krishna Defence के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

KL Rahul: नरम और पुरानी गेंद…केएल राहुल ने खोला अपनी कामयाबी का राज़

केएल राहुल अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार शतक भी लगाया. Mon, 05 Oct 2026 13:56:17 +0530

  Videos
See all

GB Road के बंद कमरों का काला सच! | GB Road Documentary | Delhi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T09:00:03+00:00

Jamui Sadar Hospital News | जमुई सदर अस्पताल में 2 महिलाओं की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने लगाई फटकार #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T09:05:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers