धीरेन्द्र शास्त्री बोले, “बेटियां होना पाप जैसा हो गया है”, बागेश्वर धाम पर अकेले ना आयें महिलाएं, सेवादारों पर भी नहीं करें भरोसा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है , उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि बेटियां होना पाप जैसा हो गया है स्त्री होना घटक जैसा हो गया है जिसको देखों उसकी नजर गन्दी हो गई हैं , उन्होंने धाम पर आने वाली महिलाओं से अपील की कि वे धाम पर अकेले बिलकुल ना आयें, किसी भी अंजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें हमारे सेवादारों पर भी भरोसा नहीं करें, धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा हम पूरे धाम की जिम्मेदारी नहीं ले सकते आप अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठायें।
वृन्दावन में हुई घटनाओं और अन्य कई धामों में हुई घटनाओं को देखते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सुरक्षा और धाम के सम्मान को लेकर वहां आने वाले श्रद्धालुओं से एक बड़ी अपील की है, उन्होंने महिलाओं से धाम पर अकेले नहीं आने की अपील की है, शास्त्री ने कहा महिलाएं यदि अकेले आती भी हैं तो किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें, अंजान पर भी नहीं यहाँ के सेवादारों पर भी नहीं, उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि महिलाएं को धाम पर ज्यादा दिन तक ना रुकें क्योंकि इस समय सनातन पर चरों तरफ से हमले हो रहे हैं, बहुत से लोग सनातन के पीछे पड़े हैं, हमारे पीछे पड़े हैं, धाम के पीछे पड़े हैं वो कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते हैं।
आप अपनी सुरक्षा खुद करें, धाम जिम्मेदार नहीं : धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा इसलिए मैं कह रहा हूँ कि पूरे धाम की हमारी जिम्मेदारी नहीं है, हम हॉल और मंदिर की जिम्मेदारी ले सकते हैं लेकिन 5 किलोमीटर में फैले बागेश्वर धाम परिसर की जिम्मेदारी नहीं ले सकते, आप अपनी सुरक्षा खुद करें, धाम आपकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं है , उन्होंने कहा हम ये इसलिए कह रहे हैं कि आये दिन किसी ने किसी धाम , आश्रम के बारे में बातें सुनाई दे रही हैं, आये दिन कलंक लग रहे हैं अभी वृन्दावन में भी हो गया है इसलिए मेरा निवेदन स्वीकार करें।
हम नहीं चाहते बालाजी बदनाम हों…
धीरेंद्र शास्त्री ने भावुक होते हुए कहा हम नहीं चाहते बालाजी बदनाम हों, यहाँ सब प्रकार के लोग आते हैं, अच्छे भी बुरे भी, लेकिन माताओं को किसी पर जल्दी भरोसा भी नहीं करना चाहिए हम सब जगह सुरक्षा नहीं लगा सकते , जितनी सुरक्षा लगाई है उसमें तो जेब फट जाती है इसलिए सब लोग अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठायें धाम जिम्मेदार नहीं होगा।
…पूरा देश हमारे पीछे पड़ जायेगा
उन्होंने कहा समाज और समय बहुत गन्दा है, हमें तो कई बारे ये लगता है कि आज के जमाने में भारत में बेटियां होना पाप जैसा हो गया है , स्त्री होना घातक जैसा हो गया है जिसकी देखो नजर गन्दी। उन्होंने कहा बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं ना घर में हैं ना बाहर इतना विपरीत समय आ गया है, इसलिए आप खुद समझदार बनें, औरों को भी जगाएं, हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यदि कल के दिन यदि कुछ हो जाये तो पूरा देश हमारे पीछे पड़ जायेगा, इसलिए आप लोग स्वयं सतर्क रहें, सजग रहें और सावधान रहें धाम को कोई जवाबदारी नहीं है।
सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ वनडे में स्लो ओवर-रेट पर ICC की कार्रवाई:भारत पर 20%, वेस्टइंडीज पर 10% मैच फीस का जुर्माना; दोनों कप्तानों ने गलती मानी
न्यू चंडीगढ़ में शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में स्लो ओवर-रेट के लिए ICC ने दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है। भारतीय खिलाड़ियों की मैच फीस का 20% और वेस्टइंडीज खिलाड़ियों की मैच फीस का 10% काटा जाएगा। टाइम अलाउंस को ध्यान में रखने के बाद भारत 4 ओवर और वेस्टइंडीज 2 ओवर पीछे रही। ICC के नियम 2.22 के तहत कार्रवाई ICC के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के मुताबिक, तय समय में ओवर पूरे नहीं करने पर हर कम ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है। इसी नियम के तहत भारत पर 4 ओवर कम करने के लिए 20% और वेस्टइंडीज पर 2 ओवर कम करने के लिए 10% जुर्माना लगाया गया। दोनों कप्तानों ने गलती स्वीकार की ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया। दोनों कप्तानों ने आरोप स्वीकार कर प्रस्तावित सजा मान ली। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। चारों अंपायरों ने लगाए थे चार्ज स्लो ओवर-रेट के चार्ज ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की ने लगाए। थर्ड अंपायर शराफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा भी चार्ज लगाने की प्रक्रिया में शामिल थे। वेस्टइंडीज ने तीसरा वनडे जीता, भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप की नाबाद 162 रन की पारी के दम पर 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, भारत ने पहले दो मैच जीतकर 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप-मुकेश की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी संभव:ईरानी कप में मिलकर 14 विकेट लिए; फिट होने पर प्रसिद्ध भी जाएंगे तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। रेस्ट ऑफ इंडिया की 167 रन की जीत में आकाशदीप ने 6 और मुकेश कुमार ने 8 विकेट लिए। वहीं, जांघ की चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा भी फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर न्यूजीलैंड जा सकते हैं। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










.jpg)
