Responsive Scrollable Menu

इंदौर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी

इंदौर नगर निगम में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अचानक निगम मुख्यालय पहुंच गए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे सैकड़ों कर्मचारियों ने परिसर में ही जमीन पर बैठकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों के इस अचानक प्रदर्शन से निगम परिसर में काफी देर तक गहमागहमी और हंगामे का माहौल बना रहा।

सफाई कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग लंबे समय से अटके नियमितीकरण को लागू करना है। कर्मचारियों का कहना है कि वे सालों से अपनी समस्याओं को लेकर महापौर और निगम आयुक्त को आवेदन दे रहे हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। अब समस्याओं का हल न निकलने पर कर्मचारियों ने निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर 5 अक्टूबर से पूरे शहर में सफाई काम पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दे दी है।

मेयर के निर्देशों के बाद भी नहीं बनी बात

बता दें कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 24 अगस्त को अधिकारियों को सफाईकर्मियों की मांगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसमें कम पढ़े-लिखे कर्मचारियों को भी कोर्ट के आदेश अनुसार चतुर्थ श्रेणी जैसा वेतन देने की बात शामिल थी। साथ ही मई 2007 के बाद भर्ती हुए दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को विनियमित करने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए थे।


अनुकंपा नियुक्ति और वेतन पर्ची की भी है मांग

इसके अलावा किसी सफाई मित्र की मौत पर उसके परिवार को तुरंत अनुकंपा नियुक्ति देने और छुट्टियों के पैसे का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही हर महीने कर्मचारियों को सैलरी स्लिप देने की बात भी कही गई थी। हालांकि कर्मचारियों का आरोप है कि मेयर के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं दिख रहा, जिससे मजबूर होकर उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है।


Continue reading on the app

धीरेन्द्र शास्त्री बोले, “बेटियां होना पाप जैसा हो गया है”, बागेश्वर धाम पर अकेले ना आयें महिलाएं, सेवादारों पर भी नहीं करें भरोसा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है , उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि बेटियां होना पाप जैसा हो गया है स्त्री होना घटक जैसा हो गया है जिसको देखों उसकी नजर गन्दी हो गई हैं , उन्होंने धाम पर आने वाली महिलाओं से अपील की कि वे धाम पर अकेले बिलकुल ना आयें, किसी भी अंजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें हमारे सेवादारों पर भी भरोसा नहीं करें, धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा हम पूरे धाम की जिम्मेदारी नहीं ले सकते आप अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठायें।

वृन्दावन में हुई घटनाओं और अन्य कई धामों में हुई घटनाओं को देखते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सुरक्षा और धाम के सम्मान को लेकर वहां आने वाले श्रद्धालुओं से एक बड़ी अपील की है, उन्होंने  महिलाओं से धाम पर अकेले नहीं आने की अपील की है, शास्त्री ने कहा महिलाएं यदि अकेले आती भी हैं तो किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें, अंजान पर भी नहीं यहाँ के सेवादारों पर भी नहीं, उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि महिलाएं को धाम पर ज्यादा दिन तक ना रुकें क्योंकि इस समय सनातन पर चरों तरफ से हमले हो रहे हैं, बहुत से लोग सनातन के पीछे पड़े हैं, हमारे पीछे पड़े हैं, धाम के पीछे पड़े हैं वो कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते हैं।

आप अपनी सुरक्षा खुद करें, धाम जिम्मेदार नहीं : धीरेंद्र शास्त्री 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा इसलिए मैं कह रहा हूँ कि पूरे धाम की हमारी जिम्मेदारी नहीं है, हम हॉल और मंदिर की जिम्मेदारी ले सकते हैं लेकिन 5 किलोमीटर में फैले बागेश्वर धाम परिसर की जिम्मेदारी नहीं ले सकते, आप अपनी सुरक्षा खुद करें, धाम आपकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं है , उन्होंने कहा हम ये इसलिए कह रहे हैं कि आये दिन किसी ने किसी धाम , आश्रम के बारे में बातें सुनाई दे रही हैं, आये दिन कलंक लग रहे हैं अभी वृन्दावन में भी हो गया है इसलिए मेरा निवेदन स्वीकार करें।

हम नहीं चाहते बालाजी बदनाम हों…

धीरेंद्र शास्त्री ने भावुक होते हुए कहा हम नहीं चाहते बालाजी बदनाम हों,  यहाँ सब प्रकार के लोग आते हैं, अच्छे भी बुरे भी, लेकिन माताओं को किसी पर जल्दी भरोसा भी नहीं करना चाहिए हम सब जगह सुरक्षा नहीं लगा सकते , जितनी सुरक्षा लगाई है उसमें तो जेब फट जाती है इसलिए सब लोग अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उठायें धाम जिम्मेदार नहीं होगा।

…पूरा देश हमारे पीछे पड़ जायेगा 

उन्होंने कहा समाज और समय बहुत गन्दा है, हमें तो कई बारे ये लगता है कि आज के जमाने में भारत में बेटियां होना पाप जैसा हो गया है , स्त्री होना घातक जैसा हो गया है जिसकी देखो नजर गन्दी। उन्होंने कहा बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं ना घर में हैं ना बाहर इतना विपरीत समय आ गया है, इसलिए आप खुद समझदार बनें, औरों को भी जगाएं, हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि  यदि कल के दिन यदि कुछ हो जाये तो पूरा देश हमारे पीछे पड़ जायेगा, इसलिए आप लोग स्वयं सतर्क रहें, सजग रहें और सावधान रहें धाम को कोई जवाबदारी नहीं है।

सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि का कमाल, राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग में जीता सिल्वर

Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा के बांसड़ा गांव की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि ने 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीता. दूसरे स्थान पर रहने के बाद अब हरसिद्धि का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है. Mon, 5 Oct 2026 15:28:24 +0530

  Videos
See all

बाढ़ के पानी में फंसा ट्रैक्टर, पप्पू यादव ने खुद संभाली कमान #pappuyadav #biharflood #saran #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:14:51+00:00

Hapur Police Encounter: गोकशी की तैयारी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 पुलिस मुठभेड़ में घायल | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:16:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers