Responsive Scrollable Menu

ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं टीम में शामिल

Top-10 Indian Batsmen Most Runs Against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम, तो दूसरी ओर शे होप की कप्तानी वाली कैरेबियाई टीम होगी. दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. तो आइए इस सीरीज के शुरू होने से पहले हम आपको उन टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. मगर, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में शामिल सिर्फ 2 खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जो अभी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और प्लेइंग-11 में खेलते नजर आएंगे.

1- रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर कोई और नहीं रोहित शर्मा हैं. हिटमैन ने 2011 से 2022 तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 मैच खेले, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 142.88 की स्ट्राइक रेट और 38.50 के औसत से 693 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 57 चौके और 39 छक्के निकले. इसके अलावा वह एक बार डक पर आउट हुए.

2- विराट कोहली

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 से 2022 के बीच 14 टी-20 मैच खेले, जिसकी 13 पारियों में 150.79 की स्ट्राइक रेट और 57 के औसत से 570 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 56 चौके और 18 छक्के निकले. विराट वेस्टइंडीज के सामने एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए.

3- सूर्यकुमार यादव

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. सूर्या ने 2022 से 2026 के बीच कैरेबियाई टीम के खिलाफ 13 मैच खेले, जिसकी 12 पारियों में 161.36 की स्ट्राइक रेट और 38.72 के औसत से 426 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 36 चौके और 25 छक्के निकले.

4- ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है. पंत ने 2017 से 2022 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 141.28 की स्ट्राइक रेट और 33.08 के औसत से 397 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए. वह 2 बार शून्य पर आउट हुए. ऋषभ पंत ने 27 चौके और 26 चौके भी लगाए.

5- केएल राहुल

केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आते हैं. राहुल ने 2016 से 2019 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 मैच खेले, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 159 की स्ट्राइक रेट और 58.83 के औसत से 353 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. केएल ने 37 चौके और 15 छक्के लगाए हैं.

6- तिलक वर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तिलक वर्मा का नाम छठवें स्थान पर आता है. तिलक वर्मा ने 2023 से 2026 के बीच 6 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में 144.92 की स्ट्राइक रेट और 50 के औसत से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है. उन्होंने 19 चौके और 8 छक्के लगाए हैं.

7- शिखर धवन

शिखर धवन का नाम भी इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है. धवन ने 2011 से 2019 के बीच 9 मैचों की 9 पारियों में 116.96 की स्ट्राइक रेट और 21.44 के औसत से 193 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है. उनके बल्ले से 21 चौके और 2 छक्के निकले हैं.

8- संजू सैमसन

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू सैमसन 8वें स्थान पर आते हैं और वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जो अभी भी भारत की टी-20 टीम का हिस्सा हैं. संजू ने 2022 से अब तक कैरेबियाई टीम के खिलाफ 8 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 155.35 की स्ट्राइक रेट और 43.50 के औसत से 174 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 फिफ्टी आई. उन्होंने 19 चौके और 6 छक्के लगाए.

9- हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में नौवें स्थान पर आता है. मगर, गौर करने वाली बात ये है कि हार्दिक ने 2016 से अब तक 11 मैचों की 9 पारियों में 112.85 की स्ट्राइक रेट और 19.75 के औसत से 158 रन बनाए है. उनके बल्ले से 9 चौके और 8 छक्के निकले हैं.

10- श्रेयस अय्यर

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दसवें नंबर पर श्रेयस अय्यर का नाम आता है. अय्यर ने 2019 से 2022 के बीच भारत के लिए 8 मैच खेले, जिसकी 8 पारियों में 119.13 की स्ट्राइक रेट और 19.57 के औसत से 137 रन बनाए हैं. उन्होंने एक फिफ्टी लगाई. वह एक बार शून्य पर आउट हुए. वहीं, उनके बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के निकले.

ऐसे हैं टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के 0
1 रोहित शर्मा 22 22 693 38.50 142.88 1 5 57 39 1
2 विराट कोहली 14 13 570 57.00 150.79 0 6 56 18 0
3 सूर्यकुमार यादव 13 12 426 38.72 161.36 0 4 36 25 0
4 ऋषभ पंत 16 16 397 33.08 141.28 0 3 27 26 2
5 केएल राहुल 9 8 353 58.83 159.00 1 2 37 15 0
6 तिलक वर्मा 6 6 200 50.00 144.92 0 1 19 8 0
7 शिखर धवन 9 9 193 21.44 116.96 0 1 21 2 0
8 संजू सैमसन 8 6 174 43.50 155.35 0 1 19 6 0
9 हार्दिक पांड्या 11 9 158 19.75 112.85 0 0 9 8 0
10 श्रेयस अय्यर 8 8 137 19.57 119.13 0 1 15 3 1

ये भी पढ़ें: आलीशान घर, महंगी कारें, लग्जरी लाइफ जीते हैं वाशिंगटन सुंदर, जानिए कितनी है उनकी नेट वर्थ इतनी

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: विकेंड के बाद बिग बॉस में शुरू हुई लड़ाई, माही ने उदिति को कहा 'चल-चल' तो कनिका से भिड़ीं अरिश्फा

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार खत्म होते ही घर का माहौल एक बार फिर गर्मा गया है. शो के सामने आए नए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस और लड़ाई देखने को मिल रही है. एक तरफ माही विज और उदिति सिंह के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि माही उन्हें 'चल-चल' कहती नजर आती हैं. वहीं दूसरी तरफ कनिका मान और अरिश्फा खान भी एक-दूसरे से भिड़ती दिखाई दी. इतना ही नहीं, घर में नॉमिनेशन टास्क भी होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव और बढ़ सकता है. 

माही विज और उदिति सिंह के बीच बहस

बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें माही विज (Mahhi Vij) और उदिति सिंह (Uditi Singh) भिड़ते हुए दिखे. उदिति गार्डन एरिया में माही विज से कुकिंग ड्यूटी की बात करने आती हैं और वो माही से पूछती हैं- 'आप डिनर की चॉपिंग करने में कंफर्टेबल हो?' इस पर माही बोलती हैं- 'मुझे चॉपिंग करना ही नहीं आती' इस पर उदिति भी बोल देती हैं कि आप जानबूझकर कोई काम नहीं करना चाहती, माही भड़क जाती हैं और कहती हैं- 'इसमें पर्पसली कहां से आ गया' इसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी हो जाती है. इस दौरान माही उदिति को 'अरे भाई तू जा यार', 'चल चल चल', 'बक' कहती हैं.

कनिका मान-अरिश्फा खान भिड़ीं 

दूसरी तरफ शो में कनिका मान (Kanika Mann)  और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) के बीच झगड़ा देखने को मिलने वाला है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि सुबह सुबह  किचन में रखे कप पर अरिश्फा कमेंट करती हैं और इसके बाद अरिश्फा और कनिका भिड़ जाती हैं. इस मौके पर अरिश्फा का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वो सामने रखी सब्जी से थोड़ी उठाकर गुल्लू पर फेंक देती हैं और तेज तेज बोलती हैं- 'बदतमीजी मत करना मुझसे.' वहीं, कनिका भी चुप नहीं रहती और मुंहतोड़ जवाब देती हैं. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के ‘Lollipop’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका को सॉरी न बोलने पर लगाई क्लास

इस हफ्ते कौन-कौन होगा नॉमनेट?

जानकारी के मुताबिक. बिग बॉस 20 में माही विज ने अमन और अरिश्फा को नॉमिनेट किया. वहीं मैरी कॉम ने माही का नाम दिया. आसिफ खान ने लव और कनिका के खिलाफ वोट किया. तो लव ने अमन और माही का नाम लिया. काजी तौकीर ने लव गिल और कनिका को नॉमिनेट किया और गुल्लू ने सिर्फ यंग डीएसए का नाम लिया. अरिश्फा ने गुल्लू और कनिका को नॉमिनेट कर दिया और आम्रपाली दुबे ने अमन और काजी के खिलाफ वोट किया.

वहीं, यंग डीएसए ने गुल्लू और माही को नॉमिनेट किया. इसके अलावा कनिका ने काजी और अरिश्फा के खिलाफ वोट किया. अमन ने काजी और लव और स्काउट ने काजी और माही के खिलाफ वोट किया. ऐसे में काजी तौकीर, माही विज, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत

Continue reading on the app

  Sports

China Open: टेनिस कोर्ट पर भारी बवाल, डैनिल मेदवेदेव ने गुस्से में फैन की आंख पर मारी बॉल, बीच मैच किया गया डिस्क्वालिफाई

Daniil Medvedev: चाइना ओपन के सेमीफाइनल में बड़ा विवाद देखने को मिला. रूस के टॉप टेनिस स्टार डैनिल मेदवेदेव ने गुस्से में फैन की आंख पर गेंद मार दी. जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. Mon, 05 Oct 2026 21:35:43 +0530

  Videos
See all

Russia Virus Outbreak Scare: रूस में नया वायरस, 200 लोग क्वॉरेंटाइन ! | Lab Researcher Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T18:15:34+00:00

DasTak With Sayeed Ansari Full Show:INDIA Alliance का क्या है 6 October Plan? | Gyanesh Kumar | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T18:10:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers