Bigg Boss 20: विकेंड के बाद बिग बॉस में शुरू हुई लड़ाई, माही ने उदिति को कहा 'चल-चल' तो कनिका से भिड़ीं अरिश्फा
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार खत्म होते ही घर का माहौल एक बार फिर गर्मा गया है. शो के सामने आए नए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस और लड़ाई देखने को मिल रही है. एक तरफ माही विज और उदिति सिंह के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि माही उन्हें 'चल-चल' कहती नजर आती हैं. वहीं दूसरी तरफ कनिका मान और अरिश्फा खान भी एक-दूसरे से भिड़ती दिखाई दी. इतना ही नहीं, घर में नॉमिनेशन टास्क भी होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव और बढ़ सकता है.
माही विज और उदिति सिंह के बीच बहस
बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें माही विज (Mahhi Vij) और उदिति सिंह (Uditi Singh) भिड़ते हुए दिखे. उदिति गार्डन एरिया में माही विज से कुकिंग ड्यूटी की बात करने आती हैं और वो माही से पूछती हैं- 'आप डिनर की चॉपिंग करने में कंफर्टेबल हो?' इस पर माही बोलती हैं- 'मुझे चॉपिंग करना ही नहीं आती' इस पर उदिति भी बोल देती हैं कि आप जानबूझकर कोई काम नहीं करना चाहती, माही भड़क जाती हैं और कहती हैं- 'इसमें पर्पसली कहां से आ गया' इसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी हो जाती है. इस दौरान माही उदिति को 'अरे भाई तू जा यार', 'चल चल चल', 'बक' कहती हैं.
कनिका मान-अरिश्फा खान भिड़ीं
दूसरी तरफ शो में कनिका मान (Kanika Mann) और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) के बीच झगड़ा देखने को मिलने वाला है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि सुबह सुबह किचन में रखे कप पर अरिश्फा कमेंट करती हैं और इसके बाद अरिश्फा और कनिका भिड़ जाती हैं. इस मौके पर अरिश्फा का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वो सामने रखी सब्जी से थोड़ी उठाकर गुल्लू पर फेंक देती हैं और तेज तेज बोलती हैं- 'बदतमीजी मत करना मुझसे.' वहीं, कनिका भी चुप नहीं रहती और मुंहतोड़ जवाब देती हैं.
#BiggBoss20 Promo! #MahhiVij vs #UditiSingh #ArishfaKhan vs #KanikaMann https://t.co/o8PH0cUAXQ
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) October 4, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के ‘Lollipop’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका को सॉरी न बोलने पर लगाई क्लास
इस हफ्ते कौन-कौन होगा नॉमनेट?
जानकारी के मुताबिक. बिग बॉस 20 में माही विज ने अमन और अरिश्फा को नॉमिनेट किया. वहीं मैरी कॉम ने माही का नाम दिया. आसिफ खान ने लव और कनिका के खिलाफ वोट किया. तो लव ने अमन और माही का नाम लिया. काजी तौकीर ने लव गिल और कनिका को नॉमिनेट किया और गुल्लू ने सिर्फ यंग डीएसए का नाम लिया. अरिश्फा ने गुल्लू और कनिका को नॉमिनेट कर दिया और आम्रपाली दुबे ने अमन और काजी के खिलाफ वोट किया.
वहीं, यंग डीएसए ने गुल्लू और माही को नॉमिनेट किया. इसके अलावा कनिका ने काजी और अरिश्फा के खिलाफ वोट किया. अमन ने काजी और लव और स्काउट ने काजी और माही के खिलाफ वोट किया. ऐसे में काजी तौकीर, माही विज, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं.
Kis-kis par padenge nomination ke punches? ???? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/y6rZ6PlhoP
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 5, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत
केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र को नोटिस भेज 3 हफ्ते में मांगा जवाब
SC on Central Secretariat Library: केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' के तहत प्रस्तावित लाइब्रेरी व्यवस्था, खासकर किताबों के मौजूदा कलेक्शन के लिए तय की गई जगह के बारे में तीन हफ्ते अंदर विस्तृत जवाब मांगा है.
जांच में मदद के लिए सीनियर वकील नियुक्त
कोर्ट ने इस मामले की जांच में मदद के लिए सीनियर वकील हरि प्रिया पद्मनाभन को भी नियुक्त किया है. सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने लाइब्रेरी के मौजूदा कलेक्शन को लेकर चिंता जताई. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के आरके पुरम में लगभग दो लाख किताबें कार्टन में पैक करके रखी हुई हैं और 2011 से उन्हें खोला तक नहीं गया है. इसके साथ ही कोर्ट ने मौजूदा कलेक्शन के साइज और नई लाइब्रेरी में किताबों के लिए तय की जाने वाली जगह के बारे में साफ जानकारी मांगी है.
अदालत ने केंद्र की तरफ से पेश हुईं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से यह भी पूछा कि क्या प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर में लाइब्रेरी और उसकी किताबों के लिए काफी जगह बचेगी. अदालत ने खास तौर पर यह साफ करने को कहा कि क्या सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत प्लान की गई सुविधाओं, जैसे कॉन्फ्रेंस रूम और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर का असर लाइब्रेरी कलेक्शन के लिए उपलब्ध जगह पर पड़ेगा.
केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछे ये सवाल?
सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल करके यह स्पष्टीकरण देने को कहा कि नई सेंट्रल विस्टा योजना के तहत दिल्ली स्थित 135 साल पुरानी केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय (सीएसएल) के लिए कितना स्थान आवंटित किया गया है. इस पुस्तकालय में लगभग 8.5 लाख पुस्तकें हैं और इसे स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है.
बता दें कि जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ सेंट्रल विस्टा योजना में सीएसएल के लिए कोई स्थान आवंटित न होने की खबरों के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले की सुनवाई की. पीठ ने केंद्र सरकार से पुस्तकालय के लिए आवंटित क्षेत्र का विस्तृत विवरण देते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा. हलफनामे में यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि क्या यह स्थान शास्त्री भवन स्थित सीएसएल में वर्तमान में मौजूद पुस्तकों के साथ-साथ आरके पुरम में कार्टन में रखी 2 लाख पुस्तकों को रखने के लिए पर्याप्त होगा.
सुनवाई की शुरुआत में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि सेंट्रल विस्टा प्लान में पुस्तकालय के लिए स्थान आवंटित किया गया है. जस्टिस कुमार ने टिप्पणी की, "खबरों के अनुसार, यह पुस्तकालय 1891 से अस्तित्व में है. कागजों को कम करने की बात कहना तो ठीक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बहुमूल्य दस्तावेजों की अनदेखी कर रहे हैं. आप कर्तव्य भवन में सिर्फ दो कमरे आवंटित कर रहे हैं, बस इतना ही?"
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










