British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग
(अदिति खन्ना) लंदन, पांच अक्टूबर ब्रिटिश एयरवेज (बीए) का एक विमान सोमवार को लंदन से शिकागो के लिए उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद वापस ब्रिटेन लौट गया। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि ‘‘तकनीकी समस्या’’ के बाद विमान ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापसी की और यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और तकनीकी समस्या के बाद हमारे अत्यधिक प्रशिक्षित पायलटों ने हीथ्रो पहुंचने पर विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया और हमारी टीमें उनकी यात्रा योजनाओं को जल्द से जल्द फिर से व्यवस्थित करने के लिए काम कर रही हैं।’’ इससे पहले, उड़ान संख्या बीए295 ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्लन 11:50 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आयरलैंड के आसमान में अचानक और तेजी से नीचे आने के बाद आपात स्थिति की घोषणा की थी।
बोइंग 777-200ईआर विमान की शिकागो ओ’हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (ओआरडी) तक निर्धारित उड़ान अवधि आठ घंटे 40 मिनट की थी। हालांकि, उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान 37,000 फुट की ऊंचाई पर पहुंच गया था, तभी ऐसा लगा कि उसमें कोई समस्या उत्पन्न हो गई। विमान तेजी से नीचे आने लगा और कुछ ही मिनट में 28,000 फुट नीचे आ गया, जो धरती से महज 9,000 फुट की ऊंचाई था।
Mathura News: प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, लापता बेटे को खोज रहे माता-पिता से मारपीट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










