कौन हैं Avinash Mishra? 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर ने ऐसे बनाई टीवी में पहचान, ईशा सिंह से जुड़ा नाम
Who is Avinash Mishra: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अपना विनर मिल गया है. टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की. फिनाले में अविनाश ने अपनी स्पीड, हिम्मत और स्टंट करके बाजी मारी. जीत के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक कार और यूरोप ट्रिप भी मिली है. लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी तक पहुंचना अविनाश के लिए इतना आसान नहीं था. चलिए जानते हैं, उनके बारे में-
अविनाश ने KKK 15 में दिखाया धमाल
'खतरों के खिलाड़ी 15' में अविनाश शुरुआत से ही मजबूत कंटेस्टेंट नजर आए थे. उन्होंने कई मुश्किल टास्क पूरे किए और खास तौर पर पानी से जुड़े स्टंट्स तो वो काफी अच्छे से पूरा करते थे. शो के दौरान उन्होंने कई बार अपनी ताकत और डर पर काबू पाया और टास्क को पूरा किया. सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने किसी स्टंट को बीच में छोड़कर हार नहीं मानी. इसी वजह से वो धीरे-धीरे फिनाले तक पहुंचे और मजबूत दावेदार बने.
फिर फिनाले में अविनाश का मुकाबला ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और ओरी (Orry) से हुआ. आखिरी स्टंट भी काफी खतरनाक था. इसमें हेलीकॉप्टर से जंप, जेट स्की और पानी में तैरना था. अविनाश ने इस पूरे स्टंट को सबसे कम समय में पूरा किया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
Congratulations to Avinash Mishra on winning the 15th season of #KhatronKeKhiladi! ???????? Very well deserved! ???????? https://t.co/XJLRylo9f1
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 4, 2026
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची 'दृश्यम 3', तीन दिनों में तोड़े इन 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
कौन हैं अविनाश?
अविनाश मिश्रा का जन्म 9 दिसंबर 1995 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ था. हालांकि उन्होंने अपने करियर के लिए मुंबई का रुख किया और यहीं से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. एक्टिंग के अलावा वो DJ के तौर पर भी काम कर चुके हैं. वहीं, साल 2016 में उन्होंने टीवी शो 'सेठजी' से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद वो 'इश्कबाज', 'मरियम खान-रिपोर्टिंग लाइव', 'ये तेरी गलियां' और 'नाथ-जेवर या जंजीर' जैसे शोज में नजर आए. अलग-अलग किरदारों के जरिए उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.
हालांकि लंबे समय तक काम करने के बाद भी उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. फिर साल 2024 में अविनाश ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में हिस्सा लिया. शो में उनका गेम, बेबाक अंदाज और घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्ते खूब चर्चा में रहे. वो शो के टॉप 5 तक पहुंचे और चौथे स्थान पर अपना सफर खत्म किया. बिग बॉस करने के बाद ही अविनाश की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी.
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
बता दें, अविनाश मिश्रा और ईशा की 'बिग बॉस 18' के दौरान दोस्ती की चर्चा होती थी. फिर शो के बाद दोनों को लेकर डेटिंग की अफवाहें भी सामने आई. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कंफर्मेशन नहीं किया है और अक्सर एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे हैं. वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 15' में जाने से पहले अविनाश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ईशा को उन पर भरोसा है और उनका सपोर्ट उनके लिए काफी हौसला बढ़ाने वाला था.
From seeing them in bb house to yesterday seeing them both celebrating avi's win ???? ???? their bond has grown so beautifully ????❤️ #Avisha #AvinashMishra https://t.co/BFyNq5pPxD
— ♥♬ ℙ????????ʲÃ ???? (@spreadlovejoy22) October 5, 2026
10 साल के करियर में पहली बड़ी ट्रॉफी
अविनाश के लिए KKK 15 की जीत बेहद खास है. उन्होंने अपने करीब 10 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने इससे पहले कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीती थी. खुद अविनाश ने जीत के बाद कहा कि ये उनके करियर का पहला अवॉर्ड है. 'बिग बॉस 18' में फिनाले तक पहुंचने के बाद अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतना उनके लिए एक बड़ा करियर मोमेंट बन गया है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के ‘Lollipop’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका को सॉरी न बोलने पर लगाई क्लास
रूस की लैब से लीक हुआ जानलेवा वायरस, कर्मचारी की बीमारी से मौत से मचा हड़कंप; 200 लोगों को किया क्वारंटाइन
Russian Lab Virus Leak: रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक लैब कर्मचारी की गंभीर निमोनिया से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. बताया जा रहा है कि ये मामला इरकुत्स्क क्षेत्र के शेलेखोव शहर का है, जहां 28 वर्षीय महिला लैब कर्मचारी एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थी. उसकी मौत के बाद करीब 200 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो उसके सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आए थे. इन सभी लोगों को मेडिकल निगरानी और कुछ मामलों में आइसोलेशन में रखा गया है.
महिला कर्मचारी की मौत के बाद मचा हड़कंप
महिला कर्मचारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. सबसे बड़ी चिंता की बात ये है है कि महिला ने कथित तौर पर अस्पताल के डॉक्टरों को बताया था कि लैब में काम करने के दौरान उससे एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी. बताया जा रहा है कि उस ट्यूब में जीवित जैविक सामग्री मौजूद थी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसमें किस प्रकार का रोगजनक था और क्या उसका महिला की बीमारी से कोई संबंध था.
गंभीर निमोनिया के बाद बिगड़ी महिला की हालत
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस घटना के बाद महिला को बाद में गंभीर निमोनिया हो गया. हालांकि शुरुआत में बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन उसकी हालत तेजी से खराब होती चली गई. अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया. इलाज के बावजूद 1 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई. महिला के काम की प्रकृति और लैब में कथित घटना को देखते हुए कुछ रिपोर्टों में न्यूमोनिक प्लेग की संभावना पर चर्चा की गई है. हालांकि, रूसी अधिकारियों ने अब तक यह पुष्टि नहीं की है कि महिला की मौत प्लेग के कारण हुई थी.
क्वारंटाइन किए गए करीब 197 लोग
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, इस घटना के बाद लगभग 197 लोगों को संभावित संपर्क के आधार पर मेडिकल निगरानी में रखा गया है. इनमें ऐसे लोग शामिल हैं, जिनका मृतक महिला से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क हुआ था. बताया जा रहा है कि 100 से अधिक लोगों की निगरानी अस्पताल के वार्डों में की जा रही है. शेलेखोव जिला अस्पताल में संक्रमण को लेकर अतिरिक्त एहतियाती इंतजाम किए गए हैं. आसपास के कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य संभावित संक्रमित लोगों की जल्द पहचान करना और अगर कोई संक्रमण सामने आता है तो उसे आगे फैलने से रोकना है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










.jpg)
