Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: मजबूत वैश्विक संकेतों से ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला. सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 435 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,345 और निफ्टी 110 अंक या 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,532 पर था.  

शुरुआती कारोबार में पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी देखी जा रही है. सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी पीएसई टॉप गेनर्स थे. निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे. 

दूसरी तरफ, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी और निफ्टी कंजप्शन लाल निशान में थे. 

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 426 अंक या 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,158 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 138.55 अंक या 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,197 पर था. 

बाजार जानकारों ने कहा कि बाजार अभी एक सपोर्ट जोन के बहुत करीब हैं, जो 21,743 और 22,182 से बना है. ये क्रमशः 2025 और 2026 की गिरावट के बाद का निचला स्तर हैं, जो दोनों अप्रैल के महीनों में देखे गए थे. इस सपोर्ट जोन ने पिछली दो बार बड़ी गिरावट को पलटने में मदद की है, इसलिए हमें उम्मीद है कि इस बार भी ऐसा ही होगा. 

दूसरी ओर, अगर यह जोन टूटता है, तो कोविड-19 के समय से चल रही तेजी का अपट्रेंड खत्म हो सकता है और इंडेक्स 19,000 और 16,700 के स्तर तक गिर सकता है. ये कोविड के निचले स्तर से क्रमशः 38 प्रतिशत और 50 प्रतिशत रिट्रेसमेंट लेवल हैं.

ज्यादातर एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे. वहीं, हांगकांग लाल निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ और नैस्डैक 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ.  

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

आलीशान घर, महंगी कारें, लग्जरी लाइफ जीते हैं वाशिंगटन सुंदर, जानिए कितनी है उनकी नेट वर्थ इतनी

Washington Sundar Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में खास जगह बनाई है. मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी कमाई और नेट वर्थ भी अक्सर चर्चा में रहती है. सुंदर की आय का सबसे बड़ा स्रोत क्रिकेट है, जिसमें BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और IPL कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं.

इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन अभियानों से भी कमाई करते हैं. IPL में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए उनकी मार्केट वैल्यू में भी इजाफा हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वॉशिंगटन सुंदर की कमाई कहां-कहां से होती है, उन्हें BCCI और IPL से कितनी रकम मिलती है और उनकी नेट वर्थ कितनी है.

BCCI कॉन्ट्रैक्ट

वाशिंगटन सुंदर के पास को बीसीसीआई ने ग्रेड C सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है. इसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ की रिटेनर फीस और साथ ही स्टैंडर्ड मैच फीस (टेस्ट के लिए 15 लाख, ODI के लिए 6 लाख और T20I के लिए ₹3 लाख) मिलती है.

IPL सैलरी

उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सैलरी उनकी कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जैसी फ्रैंचाइज के लिए खेलने के दौरान उन्हें नीलामी में अच्छी-खासी कीमत और कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं. IPL 2026 में उन्हें गुजरात टाइटंस से सैलरी के रूप में 3 करोड़ रुपये मिले हैं. उनके IPL करियर की कुल कमाई करीब 45.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से कमाई

वाशिंगटन सुंदर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडॉर्समेंट और सोशल मीडिया से आता है. सुंदर प्यूमा (Puma), जिलेट (Gillette) और फायर-बोल्ट (Fire-Boltt) जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी मोटी रकम कमाते हैं. वहीं, सुंदर के इंस्टाग्राम पर लगभग 3 मिलियन फॉलोवर्स हैं और ट्विटर पर एक मिलियन फॉलोवर हैं. ऐसे में वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी मोटी कमाई करते रहते हैं.

वाशिंगटन सुंदर का लग्जरी घर

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चेन्नई के एक बेहद प्रीमियम और पॉश रिहायशी इलाके में एक आलीशान, लग्जरी घर के मालिक हैं. उन्होंने मार्च 2025 में अपने पूरे परिवार के साथ इस नए विला में प्रवेश किया था, जिसकी गृहप्रवेश  की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. रीयल-स्टेट अनुमानों के मुताबिक, चेन्नई में स्थित इस आलीशान स्वतंत्र विला-शैली के घर की कीमत लगभग 8 से 10 करोड़ के बीच है.

वाशिंगटन सुंदर नेट वर्थ (Washington Sundar Net Worth)

भारतीय क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर मैदान के बाहर बेहद सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं, लेकिन उनके गैराज में कुछ बेहतरीन और दमदार गाड़ियां शामिल हैं. उनके कार कलेक्शन की प्रमुख गाड़ियां इस प्रकार हैं. सुंदर के पास एक शानदार लग्जरी [मर्सिडीज-बेंज GLA] SUV है. इस प्रीमियम गाड़ी की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 50 लाख के आसपास है, जो स्टाइल और आराम का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. महिंद्रा थार उनके कलेक्शन की सबसे खास गाड़ी महिंद्रा थार है.

यह गाड़ी उन्होंने खुद नहीं खरीदी, बल्कि साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक गाबा टेस्ट मैच में उनके शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उन्हें तोहफे में दी थी. यह उनके लिए एक बेहद भावुक और यादगार गाड़ी है. इसके अलावा भी उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ODI में कौन लेगा? वसीम जाफर ने बता दिए सटीक नाम, बोले- 'यशस्वी जायसवाल और ....'

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: बदल गई पूरी टीम इंडिया, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी ये टीम

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में भारत का प्लेइंग इलेवन बदला-बदला सा होगा. टीम के कप्तान से लेकर उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी तक में बदलाव दिखेगा. कैसी होगी प्लेइंग XI. आइए नजर डालते हैं. Mon, 05 Oct 2026 13:43:51 +0530

  Videos
See all

लुधियाना में मस्जिद की जिद...सिखों के शहर में मजहबी कहर | Ludhiana | Mosque Controversy | Punjab #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T08:36:27+00:00

Iran America War Update: ईरान में महिलाओं की Military Training ट्रेनिंग शुरू | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T08:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers