Responsive Scrollable Menu

भारत-नाइकी साझेदारी को नई ऊंचाई देने की तैयारी, विनिर्माण और रोजगार पर होगा फोकस: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि वह दिग्गज खेल परिधान और जूता निर्माता कंपनी नाइकी के साथ भारत की साझेदारी को और गहरा करने को लेकर उत्साहित हैं। अमेरिका दौरे के दौरान कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ हुई बैठकों में भारत में विनिर्माण, स्थानीय सोर्सिंग और खेल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर का एक संदेश मिला, जिसमें उन्होंने याद दिलाया कि 1980 के दशक में वे नाइकी यूएसए के साथ अनुबंध करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। उन्होंने अमेरिका के पोर्टलैंड स्थित नाइकी परिसर को खेल इतिहास और विरासत से समृद्ध स्थान बताया।

गोयल ने कहा कि जो साझेदारी कभी क्रिकेट मैदान से शुरू हुई थी, अब उसके पास भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने, रोजगार सृजित करने, स्थानीय सोर्सिंग को मजबूत करने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की क्षमता है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने इससे पहले भी कहा था कि नाइकी के नेतृत्व के साथ हुई बातचीत में भारत में कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार, स्थानीय आपूर्ति शृंखला को मजबूत करना और खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग बढ़ाने जैसे विषय शामिल रहे।

गौरतलब है कि पीयूष गोयल ने मिल्वौकी में आयोजित जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें जबरन श्रम, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का भविष्य और राज्य समर्थित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद गोयल शिकागो पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया। यूएस इंडियन कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत अगले वर्ष की पहली तिमाही में अमेरिका के लिए एक बड़ा बहु-क्षेत्रीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच वस्तुओं और सेवाओं, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और निवेश को लेकर पहले से ही व्यापक कारोबारी संबंध हैं। प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों की कंपनियों को निवेश और व्यापारिक साझेदारी के नए अवसर तलाशने का मंच प्रदान करेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

स्टॉकहोम में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के साथ शुरू होगा नोबेल पुरस्कार सप्ताह

स्टॉकहोम में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के साथ शुरू होगा नोबेल पुरस्कार सप्ताह

Continue reading on the app

  Sports

KL Rahul: नरम और पुरानी गेंद…केएल राहुल ने खोला अपनी कामयाबी का राज़

केएल राहुल अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार शतक भी लगाया. Mon, 05 Oct 2026 13:56:17 +0530

  Videos
See all

GB Road के बंद कमरों का काला सच! | GB Road Documentary | Delhi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T09:00:03+00:00

Jamui Sadar Hospital News | जमुई सदर अस्पताल में 2 महिलाओं की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने लगाई फटकार #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T09:05:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers