Responsive Scrollable Menu

आलीशान घर, महंगी कारें, लग्जरी लाइफ जीते हैं वाशिंगटन सुंदर, जानिए कितनी है उनकी नेट वर्थ इतनी

Washington Sundar Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में खास जगह बनाई है. मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी कमाई और नेट वर्थ भी अक्सर चर्चा में रहती है. सुंदर की आय का सबसे बड़ा स्रोत क्रिकेट है, जिसमें BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और IPL कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं.

इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन अभियानों से भी कमाई करते हैं. IPL में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए उनकी मार्केट वैल्यू में भी इजाफा हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वॉशिंगटन सुंदर की कमाई कहां-कहां से होती है, उन्हें BCCI और IPL से कितनी रकम मिलती है और उनकी नेट वर्थ कितनी है.

BCCI कॉन्ट्रैक्ट

वाशिंगटन सुंदर के पास को बीसीसीआई ने ग्रेड C सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है. इसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ की रिटेनर फीस और साथ ही स्टैंडर्ड मैच फीस (टेस्ट के लिए 15 लाख, ODI के लिए 6 लाख और T20I के लिए ₹3 लाख) मिलती है.

IPL सैलरी

उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सैलरी उनकी कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जैसी फ्रैंचाइज के लिए खेलने के दौरान उन्हें नीलामी में अच्छी-खासी कीमत और कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं. IPL 2026 में उन्हें गुजरात टाइटंस से सैलरी के रूप में 3 करोड़ रुपये मिले हैं. उनके IPL करियर की कुल कमाई करीब 45.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से कमाई

वाशिंगटन सुंदर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडॉर्समेंट और सोशल मीडिया से आता है. सुंदर प्यूमा (Puma), जिलेट (Gillette) और फायर-बोल्ट (Fire-Boltt) जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी मोटी रकम कमाते हैं. वहीं, सुंदर के इंस्टाग्राम पर लगभग 3 मिलियन फॉलोवर्स हैं और ट्विटर पर एक मिलियन फॉलोवर हैं. ऐसे में वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी मोटी कमाई करते रहते हैं.

वाशिंगटन सुंदर का लग्जरी घर

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चेन्नई के एक बेहद प्रीमियम और पॉश रिहायशी इलाके में एक आलीशान, लग्जरी घर के मालिक हैं. उन्होंने मार्च 2025 में अपने पूरे परिवार के साथ इस नए विला में प्रवेश किया था, जिसकी गृहप्रवेश  की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. रीयल-स्टेट अनुमानों के मुताबिक, चेन्नई में स्थित इस आलीशान स्वतंत्र विला-शैली के घर की कीमत लगभग 8 से 10 करोड़ के बीच है.

वाशिंगटन सुंदर नेट वर्थ (Washington Sundar Net Worth)

भारतीय क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर मैदान के बाहर बेहद सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं, लेकिन उनके गैराज में कुछ बेहतरीन और दमदार गाड़ियां शामिल हैं. उनके कार कलेक्शन की प्रमुख गाड़ियां इस प्रकार हैं. सुंदर के पास एक शानदार लग्जरी [मर्सिडीज-बेंज GLA] SUV है. इस प्रीमियम गाड़ी की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 50 लाख के आसपास है, जो स्टाइल और आराम का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. महिंद्रा थार उनके कलेक्शन की सबसे खास गाड़ी महिंद्रा थार है.

यह गाड़ी उन्होंने खुद नहीं खरीदी, बल्कि साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक गाबा टेस्ट मैच में उनके शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उन्हें तोहफे में दी थी. यह उनके लिए एक बेहद भावुक और यादगार गाड़ी है. इसके अलावा भी उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ODI में कौन लेगा? वसीम जाफर ने बता दिए सटीक नाम, बोले- 'यशस्वी जायसवाल और ....'

Continue reading on the app

कौन हैं Avinash Mishra? 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर ने ऐसे बनाई टीवी में पहचान, ईशा सिंह से जुड़ा नाम

Who is Avinash Mishra: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अपना विनर मिल गया है. टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की. फिनाले में अविनाश ने अपनी स्पीड, हिम्मत और स्टंट करके बाजी मारी. जीत के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक कार और यूरोप ट्रिप भी मिली है. लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी तक पहुंचना अविनाश के लिए इतना आसान नहीं था. चलिए जानते हैं, उनके बारे में-

अविनाश ने KKK 15 में दिखाया धमाल

'खतरों के खिलाड़ी 15' में अविनाश शुरुआत से ही मजबूत कंटेस्टेंट नजर आए थे. उन्होंने कई मुश्किल टास्क पूरे किए और खास तौर पर पानी से जुड़े स्टंट्स तो वो काफी अच्छे से पूरा करते थे.  शो के दौरान उन्होंने कई बार अपनी ताकत और डर पर काबू पाया और टास्क को पूरा किया. सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने किसी स्टंट को बीच में छोड़कर हार नहीं मानी. इसी वजह से वो धीरे-धीरे फिनाले तक पहुंचे और मजबूत दावेदार बने.

फिर फिनाले में अविनाश का मुकाबला ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और ओरी (Orry) से हुआ. आखिरी स्टंट भी काफी खतरनाक था. इसमें हेलीकॉप्टर से जंप, जेट स्की और पानी में तैरना था. अविनाश ने इस पूरे स्टंट को सबसे कम समय में पूरा किया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची 'दृश्यम 3', तीन दिनों में तोड़े इन 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

कौन हैं अविनाश?

अविनाश मिश्रा का जन्म 9 दिसंबर 1995 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ था. हालांकि उन्होंने अपने करियर के लिए मुंबई का रुख किया और यहीं से टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. एक्टिंग के अलावा वो DJ के तौर पर भी काम कर चुके हैं. वहीं, साल 2016 में उन्होंने टीवी शो 'सेठजी' से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद वो 'इश्कबाज', 'मरियम खान-रिपोर्टिंग लाइव', 'ये तेरी गलियां' और 'नाथ-जेवर या जंजीर' जैसे शोज में नजर आए. अलग-अलग किरदारों के जरिए उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.

हालांकि लंबे समय तक काम करने के बाद भी उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. फिर साल 2024 में अविनाश ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में हिस्सा लिया.  शो में उनका गेम, बेबाक अंदाज और घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्ते खूब चर्चा में रहे. वो शो के टॉप 5 तक पहुंचे और चौथे स्थान पर अपना सफर खत्म किया. बिग बॉस करने के बाद ही अविनाश की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी.

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

बता दें, अविनाश मिश्रा और ईशा की 'बिग बॉस 18' के दौरान दोस्ती की चर्चा होती थी. फिर शो के बाद दोनों को लेकर डेटिंग की अफवाहें भी सामने आई. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कंफर्मेशन नहीं किया है और अक्सर एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे हैं. वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 15' में जाने से पहले अविनाश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ईशा को उन पर भरोसा है और उनका सपोर्ट उनके लिए काफी हौसला बढ़ाने वाला था.

10 साल के करियर में पहली बड़ी ट्रॉफी

अविनाश के लिए KKK 15 की जीत बेहद खास है. उन्होंने अपने करीब 10 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने इससे पहले कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीती थी. खुद अविनाश ने जीत के बाद कहा कि ये उनके करियर का पहला अवॉर्ड है. 'बिग बॉस 18' में फिनाले तक पहुंचने के बाद अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतना उनके लिए एक बड़ा करियर मोमेंट बन गया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के ‘Lollipop’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका को सॉरी न बोलने पर लगाई क्लास

Continue reading on the app

  Sports

तुम्हारी एक्टिंग खत्म नहीं होती…वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने पर सैम अय्यूब को लगी फटकार

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में सैम अय्यूब ने सूर्यवंशी को आउट करने के बाद चिढ़ाया था. अब उनकी ही टीम के पूर्व क्रिकेटर उन्हें फटकार लगा रहे हैं. Mon, 05 Oct 2026 14:27:56 +0530

  Videos
See all

Andrew takes legal action over search warrants relating to arrest | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T09:41:27+00:00

UP-Bihar Floods: यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर, मचा रखा हाहाकार | Weather News | Lucknow | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T09:41:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers