Responsive Scrollable Menu

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

दुबई, चार अक्टूबर इजराइल जा रहे विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के तहत भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले फ्लाईदुबई के सह-पायलट ने इस कृत्य को संभवतः अकेले अंजाम दिया। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। कई मीडिया संस्थानों ने सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हमामी के रूप में की है, हालांकि, आधिकारिक तौर पर उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर में बताया गया है कि अल-हमामी के कट्टरपंथी विचारों की वजह से उसे ओमान में एक बार उड़ान भरने से रोक दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ता अभी भी हमले के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सीएनएन की खबर के अनुसार, एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान मिली जानकारी से पता चलता है कि संदिग्ध ने यह अकेले किया। एक अन्य इजराइली सूत्र ने कहा कि फिलहाल इजराइल को किसी संगठन या सरकार से उसके संबंध की जानकारी नहीं मिली है।

संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल, दोनों इस घटना की जांच कर रहे हैं। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने भी जांच शुरू की है, जहां विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की थी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 दुबई से अपनी यात्रा के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची।

विमान के कैप्टन पर हमले के दौरान कुछ ही मिनट में विमान हजारों फुट नीचे आ गया। घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे और यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को खतरे का संकेत दिया। इसके बाद वह बहादुरी से कॉकपिट में पहुंचे और विमान का संचालन संभाला।

विमान में 174 यात्री सवार थे।

Continue reading on the app

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित

सारण, चार अक्टूबर बिहार के सारण जिले के मकेर थाना प्रभारी को राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों पर पिस्तौल लहराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह कार्रवाई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई।

बयान में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह घटना “ड्यूटी में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमानी” को दर्शाती है। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, “मकेर के थाना प्रभारी संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वह इलाके में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के समय लोगों की ओर कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए दिखे थे।” सितंबर के आखिरी सप्ताह में नेपाल और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद बिहार के छह जिलों के 30 प्रखंडों की 169 ग्राम पंचायतों में करीब 9.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

प्रभावित जिलों में सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, दरभंगा और मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्या बाढ़ से धुल जाएगा लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20? स्टेडियम के पास पहुंचा गोमती का पानी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, उससे पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, इन दिनों लखनऊ में गोमती नदी का पानी उफान पर है. जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है. इसके चलते इकाना स्टेडियम की तरफ जाने वाले अंडरपास को बंद कर दिया गया है. Mon, 5 Oct 2026 19:45:41 +0530

  Videos
See all

Supreme Court On Gyanesh Kumar News LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने CEC के निलंबन की मांग खारिज की | SIR | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:10:34+00:00

AAJTAK 2 | FLY DUBAI फ्लाइट घटना मामले में नया खुलासा, प्लेन को HIJACK करने की कोशिश! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers