Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित
सारण, चार अक्टूबर बिहार के सारण जिले के मकेर थाना प्रभारी को राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों पर पिस्तौल लहराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह कार्रवाई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई।
बयान में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह घटना “ड्यूटी में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमानी” को दर्शाती है। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, “मकेर के थाना प्रभारी संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वह इलाके में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के समय लोगों की ओर कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए दिखे थे।” सितंबर के आखिरी सप्ताह में नेपाल और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद बिहार के छह जिलों के 30 प्रखंडों की 169 ग्राम पंचायतों में करीब 9.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
प्रभावित जिलों में सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, दरभंगा और मुजफ्फरपुर शामिल हैं।
Bhubaneswar में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस Encounter में घायल, कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा
भुवनेश्वर, चार अक्टूबर ओडिशा के भुवनेश्वर में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 30 सितंबर को यहां अपने किराये के फ्लैट में 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को हुई मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर धारदार वस्तु से हमला करने की कोशिश की थी।
यह घटना उस वक्त हुई थी जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। जवाब में, पुलिस ने गोलीबारी की और आरोपी के दायें पैर में एक गोली लगी थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









