Responsive Scrollable Menu

बजट 2026 से एनडीएमसी क्षेत्र को विश्व स्तरीय बनाने में मदद मिलेगी: कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे प्रगतिशील और समावेशी बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट नई दिल्ली को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने में मदद करेगा।

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के तहत यह बजट एनडीएमसी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, स्मार्ट नागरिक सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता अभियानों, हरित विकास और रोजगार सृजन को मजबूती देगा। इससे नई दिल्ली को एक विश्वस्तरीय राजधानी शहर के रूप में और विकसित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट निर्माण, पर्यटन, तीर्थ स्थलों के विकास, चिकित्सा और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे प्रमुख क्षेत्रों को नई गति देता है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवा भारत के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

चहल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने से स्वास्थ्य व्यवस्था और सशक्त होगी तथा चिकित्सा क्षेत्र में हजारों नए रोजगार सृजित होंगे।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने कहा कि होटल उद्योग का विस्तार, तीर्थ स्थलों का विकास और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

बजट के युवा-केंद्रित दृष्टिकोण की सराहना करते हुए चहल ने कहा कि खेल और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना इस बजट को वास्तव में युवा हितैषी और भविष्य उन्मुख बनाता है।

उन्होंने 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर कानून का स्वागत किया और बिना ऑडिट वाले आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाए जाने को आम करदाताओं के लिए बड़ी राहत बताया।

चहल ने सरकार के नए टैक्स न लगाने के फैसले का भी स्वागत किया और कहा कि इससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह बजट तीनों कर्तव्यों आर्थिक विकास को तेज और टिकाऊ बनाना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षमता निर्माण को मजबूती से आगे बढ़ाता है। साथ ही यह सबका साथ, सबका विकास की भावना को बनाए रखते हुए संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था के लिए स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, 15 लोगों की मौत; कई घायल

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से युद्ध जारी है और दोनों देशों के बीच शांति वार्ता भी हो रही है. इस बीच रूस ने यूक्रेन के निप्रो शहर पर घातक हमला कर दिया. हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल भी हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, रूसी ड्रोन ने य्रक्रेन के निप्रो शहर में खनिकों से भरी बस पर अटैक किया. हमले में बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई. सात लोग घायल भी हो गए हैं. घायलों की हालत गंभीर है. यूक्रेन ने रूसी कार्रवाई की निंदा की है. उन्होंने इसे आतंकी हमला करार दिया है.  

ये खबर भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस का दावा- पुतिन के आवास पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक, जेलेंस्की बोले- ये आरोप एकदम फर्जी

कुछ जगह पर लगी आग

रविवार को यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि इस हमले से कुछ जगह आग भी लग गई है, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया. हमले के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे.  

ये खबर भी पढ़ें- Zelensky-Trump Meeting: आज राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की, रूस से जारी युद्ध खत्म करने के नए प्रस्ताव पर होगी चर्चा

ठोस वार्ताओं के लिए तैयार हमारा देश- जेलेंस्की

मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश ठोस वार्ताओं के लिए तैयार है. यूक्रेन शांतिपूर्वक ढंग से युद्ध को खत्म करना चाहता है. ये घटना यूक्रेन में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों की निरंतरता को दिखाता है, जिसमें यूक्रेन के नागरिकों और बुनियादी ढांचे निशाना बनाए जा रहे हैं.  

ये खबर भी पढ़ें- Zelensky-Trump Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा मोड़! फ्लोरिडा में जेलेंस्की करेंगे ट्रंप से मुलाकात, शांति वार्ता पर टिकी दुनिया की नजर

आबू धाबी में होनी थी शांति वार्ता

यूक्रेन और रूस के बीच जारी शांति वार्ता पर इस हमले ने सवालिए निशान खड़े कर दिए हैं. खास बात है कि ये हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब रूस और यूक्रेन दोनों देशों के राष्ट्रपति ने ऐलान किया कि शांति वार्ता का अगला दौर अगले सप्ताह आबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को होगा.

ये खबर भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन के आवास पर हुए हमले से जुड़ा वीडियो आया सामने, खुद रूसी अधिकरियों ने किया जारी

Continue reading on the app

  Sports

300 के स्ट्राइक रेट से गरजा हैरी ब्रूक का बल्ला, T20 वर्ल्ड कप मेजबान श्रीलंका का घर में बुरा हाल, इंग्लैंड ने जीती सीरीज

ENG vs SL 2nd T20I Highlights: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरी जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज नाम कर ली. इंग्लैंड ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत मेजबान श्रीलंका को दूसरे टी20 में 6 विकेट से हराया. श्रीलंका आगामी टी20 वर्ल्ड का भारत के साथ संयुक्त मेजबान है. यह टूर्नामेंट सात फरवरी से शुरू हो रहा है. Mon, 2 Feb 2026 07:06:09 +0530

  Videos
See all

गलत काम का गलत अंजाम | #noida #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T02:14:51+00:00

सोफा, कुर्सी, बल्ब सब ले हअ तेज प्रताप! | #tejpratapyadav #bihar #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T02:13:45+00:00

Breaking News: जल जीवन मिशन योजना के लिए आए पाइपों में लगी भीषण आग | Lakhimpur | Fire News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T02:12:42+00:00

सीक्रेट कोड 'दहा-ए-फज्र' | 10 दिन युद्ध करेगा ईरान? | Iran Vs America | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T02:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers