Responsive Scrollable Menu

Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने दी बधाई

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि 2026 के एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश को अपने दल के हर सदस्य पर गर्व है, जिन्होंने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे सभी पदक विजेताओं, विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन करने वाली हमारी महिला खिलाड़ियों को बधाई।” राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कौशल और दृढ़ता ने देश को बहुत सम्मान दिलाया है।” आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत 85 पदकों (21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। यह चीन के हांगझोउ में हुए पिछले संस्करण की तुलना में 21 पदक कम है।

आइची-नागोया एशियाई खेल 19 सितंबर को शुरू हुए थे। समापन रविवार को जापान के नागोया में हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “2026 के एशियाई खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

देश को भारतीय दल के हर सदस्य पर गर्व है, जिन्होंने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।” राष्ट्रपति ने सभी खिलाड़ियों को उनके खेल जीवन में निरंतर सफलता और आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue reading on the app

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित

पटना, पांच अक्टूबर बिहार में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से घटने के बीच, राज्य सरकार ने हालिया बाढ़ से निपटने में कथित लापरवाही बरतने को लेकर रविवार को सात इंजीनियर को निलंबित कर दिया और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। रविवार शाम जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) की ओर से जारी बयान के अनुसार सारण के रेवा घाट में गंडक नदी का जलस्तर अपने रिकॉर्ड स्तर से 177 सेंटीमीटर नीचे आ गया है और अब खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे है।

बयान में कहा गया कि वैशाली के लालगंज में जलस्तर 130 सेंटीमीटर घटा है, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर है। बयान के अनुसार, अगले 24 घंटे में इसके खतरे के निशान से नीचे आने की उम्मीद है। नेपाल और उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर अभूतपूर्व रूप से बढ़ गया था।

नेपाल के देवघाट और बिहार के बगहा, डुमरियाघाट, रेवा घाट तथा लालगंज में रिकॉर्ड जलस्तर दर्ज किया गया था। विभाग ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ इंजीनियरों की ओर से आपात स्थिति में कार्रवाई करने में लापरवाही और देरी की बात सामने आई। इसमें पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों और सामग्री की व्यवस्था न करना तथा स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ खराब समन्वय शामिल है।

बयान में कहा गया, “दो कार्यपालक इंजीनियरों समेत सात इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। चंपारण तटबंध को हुए नुकसान के बाद कथित लापरवाही के आरोप में मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता कुमार मनोज गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है।” निलंबित अधिकारियों में सारण के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार प्रभाकर, गोपालगंज के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साजिद इकबाल, सारण के सहायक अभियंता सुनील कुमार और विनोद कुमार, गोपालगंज के सहायक अभियंता मोहम्मद जावेद अंसारी तथा सारण और गोपालगंज के कनिष्ठ अभियंता क्रमशः चंद्रशेखर कुमार और विकास कुमार शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: भारतीय सरजमीं पर फिर नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्डेडियम में खेला जा रहा है. मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया है. Tue, 6 Oct 2026 18:39:37 +0530

  Videos
See all

Rashtravad | Congress Protest: मोदी-शाह-ज्ञानेश, राहुल का सड़क पर 'क्लेश' ? | SIR | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T13:15:22+00:00

Rahul Gandhi | प्रदर्शन के बीच बैरियर पर चढ़े राहुल गांधी... #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T13:13:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers