पाकिस्तान से हॉकी में गले मिला भारत, क्रिकेट में नो-हैंडशेक:वित्या ने पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ा, 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड, 13-PHOTOS
भारत ने जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन गेम्स में 21 गोल्ड सहित 85 मेडल जीते। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने का सिलसिला जारी रखा। हालांकि हॉकी में दोनों टीमों के खिलाड़ी गले मिले। एथलेटिक्स में विथ्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल बचाया। इसकी बदौलत टीम ने 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड जीता। 13-PHOTOS में एशियन गेम्स 2026… 1. भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गले लगाया 2. भारतीय क्रिकेट टीम ने 384 दिन, 7 मैच से पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया 3. सूर्यवंशी को सईम ने आउट कर बच्चे का इशारा किया 4. शेफााली एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाली पहली महिला 5. विथ्या ने पीटी उषा के 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ा 6. सविता ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल बचा विमेंस टीम को गोल्ड जिताया 7. कुमकुम ने इंडिविजुअल रिकर्व आर्चरी में पहला गोल्ड दिलाया 8. लवलीना ने एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड जीता 9. सुजीत ने 2-9 से पिछड़ने के बाद गोल्ड जीता 10. सुचिका ज्यादा वजन से मैच हारी, नाराज होकर खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया 11. प्रणवी उर्स गोल्फ का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला 12. नीरु ढांडा ने ट्रैप शूटिंग में विमेंस इंडिविजुअल का पहला गोल्ड जीता 13. कबड्डी में भारत का डोमिनेंस कायम
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के लातूर में इलेक्ट्रिकल दुकान भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची
महाराष्ट्र के लातूर शहर के गांधी मार्केट इलाके में रविवार रात एक इलेक्ट्रिकल दुकान में आग लग गई। आग करीब रात 10:30 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में BJD नेता पर हमले का आरोप, 3 गाड़ियां तोड़ीं; प्रनब बलबंतराय बोले- हथियारों से लैस 40-50 लोगों ने हमला किया ओडिशा के जाजपुर जिले में BJD नेता प्रनब बलबंतराय ने आरोप लगाया कि जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान उन पर और उनके समर्थकों पर हमला किया गया। उनके मुताबिक, हमलावरों के पास तलवार, कुल्हाड़ी और दूसरे हथियार थे। उन्होंने हमले का आरोप BJP और धर्मशाला के निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू के समर्थकों पर लगाया। बलबंतराय ने कहा कि हमले में 3 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे जेनापुर थाना क्षेत्र की मधुपुरगढ़ ग्राम पंचायत में हुई। बलबंतराय ने बाद में जाजपुर एसपी को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की। एसपी यश प्रताप श्रीमाल ने कहा कि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। BJP ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि BJD नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद BJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया। BJD ने पुलिस से CCTV फुटेज, मोबाइल वीडियो, तस्वीरों और पुलिस रिकॉर्ड की जांच करने की मांग की है। 2024 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला सीट से निर्दलीय हिमांशु शेखर साहू ने बलबंतराय को 4,150 वोटों से हराया था। साहू बाद में सत्तारूढ़ BJP का समर्थन करने लगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









