Responsive Scrollable Menu

Reliance 7-Eleven Deal: रिलायंस से अलग होते ही शटर डाउन, भारत में बंद होने जा रहे 60 स्टोर्स

रिलायंस रिटेल ने 7-Eleven के साथ 5 साल पुराना करार खत्म करने का फैसला किया है. भारी घाटे के चलते देश के करीब 60 स्टोर्स बंद किए जा रहे हैं. क्विक कॉमर्स की कड़ी टक्कर ने इस पूरे मॉडल को पस्त कर दिया.

Continue reading on the app

क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पहला टी20 मैच? या लक्ष्मण के जाने और गंभीर के आने से बदल जाएगी तस्वीर

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच खेलेंगे या नहीं? ये सवाल उनके सभी फैंस के मन में आ रहा होगा. क्योंकि वैभव सूर्यवंशी पिछली दफा एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आए थे. उस समय वीवीएस लक्ष्यम टीम इंडिया का कोच थे. इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई टी20 सीरीज में जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेट कोच की भूमिका निभा रहे थे, तब उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की टीम से बाहर रखा था और संजू सैमसन को खिलाया था. 

इससे पहले भी वैभव सूर्यवंशी को वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे दौरे पर मौका दिया था, जहां उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी निकलकर आई थी, जिसमें उन्होंने 81 रन बनाए थे. उससे पहले गौतम गंभीर ने आयरलैंड सीरीज में वैभव को डेब्यू करने तक का मौका नहीं दिया था. इंग्लैंड सीरीज में पहले संजू को खिलाया फिर तीन मैच के लिए वैभव को मौका दिया और अंत में उन्हें बाहर कर गंभीर ने फिर से संजू सैमसन को खेलने का मौका दिया. 

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका

अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि, वीवीएस लक्ष्मण तो चले गए हैं लेकिन क्या गौतम गंभीर के आने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा या फिर अफगानिस्तान सीरीज की तरह वो इस सीरीज में भी बैंच पर बैठे रहेंगे और साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते रहेंगे. क्योंकि गौतम गंभीर सभी के सामने खुलकर कह चुके हैं, वो उस खिलाड़ी को मौका देंगे जो टीम में पहले से है, जो नया आया है उसे अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा. 

उनके इस बयान से साफ होता है कि, वो संजू सैमसन को पहले खिलाना चाहते हैं. उसके बाद जाकर गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंसी को मौका देना चाहेंगे. गौतम गंभीर की लीडरशिप में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में खिलाया जाता है. ऐसे में संभव है कि, वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज सीरीज में बाहर बैठना पड़े. उन्हें तभी मौका दिया जा सकता है, जब अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से कोई भी खिलाड़ी अनफिट हो.

कैसा रहा एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 में कुल 2 मैच खेलने के लिए मिले. उन्होंने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेला, जिसमें उन्होंने 21 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 9 बॉल में 2 छक्कों की मदद से वैभव सूर्यवंशी ने 15 रनोंं की पारी खेली. उन्होंने 2 मैचों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से एशियन गेम्स 2026 में 53 रन बनाए. 

वहीं संजू सैमसन की बात करें तो, वो सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 7 और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद भी गंभीर वैभव सूर्यवंशी की ऊपर संजू सैमसन को जगह देते हैं तो, वो सिर्फ उनके सीनियर प्लेयर होने और टीम के लिए पिछले सालों में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से उन्हें खिलाएंगे.

ये भी पढ़ें : बदल गया समय! कितने बजे खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच, जानिए कब होगा मुकाबले का टॉस

Continue reading on the app

  Sports

रोनाल्डो को देखकर सीखा फुटबॉल, राज्य-स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छतरपुर की बेटी ने पाई तीसरी रैंक

Chhatarpur News: अंत्रा जैन ने लोकल 18 से कहा कि वह टीवी पर रोनाल्डो और मेसी को फुटबॉल खेलते देखती थीं, तो उनका भी फुटबॉल खेलने में इंट्रेस्ट बढ़ने लगा. उन्होंने ठान लिया कि खेल की दुनिया में कुछ करके दिखाना है. अभी तो राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है, वह आगे राष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती हैं. Mon, 5 Oct 2026 07:39:23 +0530

  Videos
See all

Hindi News | Breaking News: पश्चिम बंगाल में UCC को लेकर बड़ी खबर | Mamata Banerjee | CM Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T02:42:14+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की बड़ी खबरें | Congress vs SP | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T02:36:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers