Success Story: पिता ने खेत में बनवाई शूटिंग रेंज, बेटी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, जानें माहेश्वरी की सक्सेस जर्नी
Shooter Maheshwari Chauhan Success Story: जालोर के सियाणा गांव की बेटी महेश्वरी चौहान ने अपनी मेहनत और पारिवारिक सहयोग के दम पर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में खास पहचान बनाई है. 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने अपने गांव और राजस्थान का नाम रोशन किया. महेश्वरी की निशानेबाजी की शुरुआत परिवार के खेल माहौल में हुई. उनके दादा गणपत सिंह और पिता प्रदीप सिंह नेशनल स्तर के निशानेबाज रहे हैं. पिता ने बेटी की ट्रेनिंग के लिए अपने खेत में करीब 18 से 20 बीघा जमीन पर शूटिंग रेंज तैयार करवाई. महेश्वरी ने यहीं लगातार अभ्यास करते हुए अपनी तकनीक को निखारा. इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और दोहा में ISSF शॉटगन ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में स्कीट शूटिंग का सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं.
एशियन गेम्स highlights: एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, स्क्वाश में भी 2 सिल्वर, जानें कैसा रहा 9वां दिन
Asian Games India Medal Tally highlights: आईची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा. रविवार को सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में आए. एथलेटिक्स में 2 सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिला. इसके अलाव स्क्वाश में अभय और अनाहत ने सिल्वर जीता. इस तरह अब भारत के कुल 37 मेडल हो गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









