Sikar Food Recipe: परीक्षा की तैयारी के दौरान बच्चे देर रात तक पढ़ाई करते हैं, ऐसे में उन्हें ऐसे खाने की जरूरत होती है जो हल्का हो, पेट पर भारी न पड़े और दिमाग को ऊर्जा दे. इस समय तले-भुने या भारी भोजन से बचना चाहिए. हल्का और पोषण से भरपूर खाना बच्चों की भूख भी मिटाता है और पढ़ाई में फोकस बनाए रखता है. सस्ती और आसानी से बनने वाली रेसिपी माता-पिता के लिए भी सुविधाजनक होती है. दूध, दलिया, सब्जियों और हल्के स्नैक्स से बनी डिशेज बच्चों को जरूरी पोषक तत्व देती हैं.
Continue reading on the app
सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर खाबी लामे अब कॉरपोरेट और शेयर बाजार की सुर्खियों में आ गए हैं। अपनी खामोश लेकिन प्रभावशाली वीडियो शैली के लिए मशहूर खाबी ने इस बार एक ऐसी डील की है, जिसने निवेशकों और बाजार विश्लेषकों का ध्यान खींच लिया है।
बता दें कि 11 जनवरी को हांगकांग स्थित और अमेरिका में सूचीबद्ध कंपनी रिच स्पार्कल होल्डिंग्स ने पुष्टि की कि उसने खाबी लामे द्वारा स्थापित स्टेप डिस्टिंक्टिव लिमिटेड को करीब 975 मिलियन डॉलर यानी लगभग 9,000 करोड़ रुपये में खरीद लिया। यह जानकारी इससे पहले 9 जनवरी को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में दी गई थी।
गौरतलब है कि यह सौदा खाबी के लिए सिर्फ ब्रांड प्रमोशन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संगठित और प्लेटफॉर्म आधारित बिजनेस मॉडल की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है। इस डील का एक अहम हिस्सा खाबी लामे का एआई अवतार भी है, जो उनके चेहरे, आवाज और अंदाज के आधार पर तैयार किया जाएगा। यह डिजिटल रूप कई भाषाओं और समय क्षेत्रों में एक साथ कंटेंट तैयार करेगा।
मौजूद जानकारी के अनुसार, सौदे से पहले खाबी लामे के पास स्टेप डिस्टिंक्टिव में 49 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह रिच स्पार्कल के नियंत्रक शेयरधारक बन गए हैं, जिससे कंपनी पर उनका प्रभाव और बढ़ गया है।
रिच स्पार्कल का कहना है कि यह सिर्फ इक्विटी अधिग्रहण नहीं, बल्कि वैश्विक कंटेंट और ई-कॉमर्स मॉडल में बदलाव की शुरुआत है। कंपनी खाबी की वैश्विक लोकप्रियता को अपनी औद्योगिक स्तर की ई-कॉमर्स क्षमताओं से जोड़ने की योजना बना रही है।
खाबी लामे के पास दुनियाभर में करीब 36 करोड़ फॉलोअर्स हैं। कंपनी का मानना है कि भाषा पर निर्भर न होने की वजह से खाबी अलग-अलग देशों और बाजारों में एक साथ प्रभाव डाल सकते हैं।
इस डील के बाद 15 जनवरी को रिच स्पार्कल के शेयरों में 650 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई और कीमत 180 डॉलर से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के मुताबिक, कागजों पर खाबी की नेटवर्थ में करीब 6.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह साफ नहीं है कि उन्होंने ऊंचे स्तर पर कोई शेयर बेचे या नहीं।
इसके बाद तस्वीर तेजी से बदली। शेयरों में करीब 77 फीसदी की गिरावट आई और 31 जनवरी तक कीमत 83 डॉलर के आसपास पहुंच गई। हालांकि यह अभी भी डील से पहले के स्तर से काफी ऊपर है।
गौरतलब है कि रिच स्पार्कल सिर्फ छह महीने पहले जुलाई में नैस्डैक पर लिस्ट हुई थी और उसकी 2024 की कुल आय 6 मिलियन डॉलर से भी कम बताई जाती है।
इसी तेजी और गिरावट ने कई विशेषज्ञों को सतर्क कर दिया है। मशहूर शॉर्ट सेलर जिम चानोस ने इसे चीनी शेयर प्रमोशन जैसा पैटर्न बताया है, जबकि कुछ कानूनी विशेषज्ञों ने भी आईपीओ और स्टॉक मूवमेंट को संदिग्ध करार दिया है।
Continue reading on the app