Responsive Scrollable Menu

क्या भारत के पास पाकिस्तान से बातचीत की हिम्मत नहीं:मणिशंकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है, चर्चा क्यों नहीं; पुराने मुद्दों पर बहस विदेश नीति नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने से इनकार करने के लिए बीजेपी सरकार की आलोचना की। वे बोले- सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत तो है, लेकिन मुद्दों को सुलझाने की इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंने सवाल किया- " हमारे पास उनके साथ बैठकर बातचीत करने की हिम्मत क्यों नहीं है? हम उनसे बात क्यों नहीं कर सकते? हम उनसे दोस्ती क्यों नहीं कर सकते?" रविवार को श्रीनगर में 5वें 'हल्ला बोल' कॉन्क्लेव में मौजूद थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर बातचीत करने का सुझाव दिया। अय्यर का सुझाव वाघा-अटारी बॉर्डर पर चर्चा कर सकते हैं दोनों देश पाकिस्तान के साथ पिछली बातचीत की प्रक्रियाओं का जिक्र करते हुए अय्यर ने पूछा, "हम वहां जाने और उन्हें यहां आने देने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते? और अगर आपमें वह हिम्मत नहीं है, तो मेरा सुझाव है कि हम वाघा-अटारी पर मिलें। हमारी बॉर्डर लाइन पर ही एक टेबल रखी जाए ताकि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल हमसे बात करने के लिए पाकिस्तान से बाहर न निकले और हम उनसे बात करने के लिए भारत से बाहर न जाएं। और यह बातचीत जारी रखी जाए।" उन्होंने आगे कहा, "जहां भी कोई समाधान निकले, उस पर कार्रवाई की जाए और जिन मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है, उन्हें फिलहाल के लिए टाल दिया जाए। यह कहते हुए कि अभी ऐसा लगता है कि हम इस पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन हम अपनी बातचीत जारी रखेंगे। और जब भी माहौल बदलेगा, तब हम इन बाकी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।"

Continue reading on the app

जब कमर अकड़ी और पैर ने दिया जवाब, तब वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के काम आई धोनी की 'सीक्रेट एडवाइस', रच दिया इतिहास

IND vs WI: क्रिकेट की दुनिया में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सूझबूझ और मैच फिनिश करने के अंदाज का हर कोई मुरीद है. लेकिन धोनी के ज्ञान की गूंज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ी उनके दिए गुरुमंत्र से मैच जीत रहे हैं. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. वेस्टइंडीज ने 352 रनों के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर भारत के खिलाफ इतिहास की अपनी सबसे बड़ी रन-चेज दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के असली हीरो रहे कैरेबियाई कप्तान शाई होप, जिन्होंने नाबाद 162 रनों की हैरतअंगेज पारी खेली. मैच के बाद शाई होप ने खुलासा किया कि इस नामुमकिन से दिखने वाले लक्ष्य को मुमकिन बनाने के पीछे धोनी का ही एक गुप्त मंत्र था. 

शाई होप ने याद की धोनी से हुई बातचीत

तीसरे वनडे मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शाई होप ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैंने एक बार महान इंसान एमएस धोनी से बहुत अच्छी बातचीत की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो क्रीज पर आपके पास हमेशा उससे कहीं अधिक समय होता है जितना आप सोच रहे होते हैं. धोनी की यही बात इतने सालों से मेरे दिमाग में बैठ गई है और वनडे क्रिकेट में मेरे बेहद काम आ रही है. 

धोनी के अंदाज में होप ने तोड़ा 352 रनों का पीछा करने का दबाव

भारत द्वारा दिए गए 352 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान ने बिल्कुल धोनी के स्टाइल में 'कूल' रहकर बल्लेबाजी की. शाई होप ने बताया कि उन्होंने इतने बड़े टारगेट को देखकर घबराने के बजाय पूरे चेज को 10-10 ओवरों के पांच फेज में तोड़ दिया और हर फेज में 70 रन बनाने का छोटा टारगेट सेट किया. उंगली में चोट और कमर की तकलीफ के बावजूद होप क्रीज पर अंत तक डटे रहे और 143 गेंदों में 162 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेलकर टीम को 10 गेंद शेष रहते मैच जिता दिया. 

डेथ ओवर्स में 'मिस्टर फिनिशर' की तरह बरसे शाई होप

एक समय जहां वेस्टइंडीज की पारी के दौरान जरूरी रन रेट लगातार बढ़ रहा था, शाई होप ने धोनी के उसी मंत्र को याद रखा और आखिरी तक गेम को खींच कर ले गए. डेथ ओवर्स आते ही होप ने अपना गियर बदला और भारतीय गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. 46वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंदों पर लगातार बाउंड्री बटोरने से लेकर आखिरी ओवरों में नमन धीर को छक्का जड़ने तक, होप ने मैच को उसी अंदाज में फिनिश किया जिसके लिए एमएस धोनी पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. इस मैच को जीतकर वेस्टइंडीज ने खुद को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप होने से बचाया.

यह भी पढ़ें:  एक मैच, 22 नो-बॉल और टूट गया जम्मू-कश्मीर का सपना..., इस गेंदबाज की लापरवाही टीम पर पड़ी भारी

Continue reading on the app

  Sports

Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि का कमाल, राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग में जीता सिल्वर

Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा के बांसड़ा गांव की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि ने 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीता. दूसरे स्थान पर रहने के बाद अब हरसिद्धि का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है. Mon, 5 Oct 2026 15:28:24 +0530

  Videos
See all

बाढ़ के पानी में फंसा ट्रैक्टर, पप्पू यादव ने खुद संभाली कमान #pappuyadav #biharflood #saran #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:14:51+00:00

Hapur Police Encounter: गोकशी की तैयारी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 पुलिस मुठभेड़ में घायल | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T10:16:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers