खुशखबरी! अब सस्ती हो जाएगी CNG, वित्त मंत्री ने हटाई बायोगैस पर एक्साइज ड्यूटी
Budget 2026 में निर्मला सीतारमण ने Biogas Blended CNG पर एक्साइज ड्यूटी छूट की घोषणा की है, जिससे CNG सस्ती हो सकती. किसानों को आय बढ़ेगी और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा.
अजित पवार की मौत से बदला CM फडणवीस का शेड्यूल:जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव का प्रचार नहीं करेंगे; NCP विलय भी तय नहीं
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत से महाराष्ट्र में राजनीतिक कार्यक्रमों में बदलाव हुए हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए प्रचार न करने का फैसला किया है। फडणवीस पहले सात दिन में 22 चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले थे, लेकिन पवार की मौत के बाद उन्होंने उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया है। अब उन्होंने स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को प्रचार करने का निर्देश दिया है। राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में 7 फरवरी को चुनाव होंगे। प्रचार 5 फरवरी तक होना है। जबकि वोटों की गिनती 9 फरवरी को होगी। इधर, अजित की मौत के बाद NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा तेज हुई थी, लेकिन अब अनिश्चित है। सुनेत्रा पवार बारामती और शरद पवार मुंबई रवाना हो गए। अजित गुट के प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे चुप हैं, जबकि नरहरि जिरवाल एकता पर जोर दे रहे हैं। अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी जगह पत्नी सुनेत्रा को डिप्टी CM बनाया गया है। शरद ने कहा था- अजित विलय चाहते थे शनिवार को शरद पवार ने भी यह दावा किया था कि दोनों गुटों को एकजुट करना उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार की इच्छा थी, और वे इसके बारे में आशावादी थे। शरद ने कहा था- “अब हमें लगता है कि उनकी इच्छा पूरी होनी चाहिए। अजित पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। विलय की तारीख भी तय हो गई थी, यह 12 तारीख (फरवरी) को तय था। दुर्भाग्य से, अजित उससे पहले हमें छोड़कर चले गए।” जुलाई 2023 में टूटी थी NCP शरद पवार ने 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनाई थी। जुलाई 2023 में अजित पवार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद NCP दो हिस्सों में बंट गई थी। उस समय उन्हें उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पवार उसी पद पर बने रहे। (NCP के) पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावे को लेकर दोनों गुटों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें अजित पवार के गुट को मूल NCP नाम और एनालॉग अलार्म घड़ी चुनाव चिह्न मिला था। वर्तमान में, NCP महायुति सरकार का हिस्सा है, जबकि NCP (SP) विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) में शामिल है। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… NCP के दोनों गुटों के विलय पर अब भी सस्पेंस, शरद पवार मुंबई पहुंचे, सुनेत्रा पवार डिप्टी CM की शपथ लेकर बारामती लौटीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए रवाना हो गए, जबकि अजित पवार की पत्नी और डिप्टी CM सुनेत्रा पवार बारामती लौट आईं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















